अजीतमल में पुतला दहन पर विवाद, मुकदमा दर्ज कराने की मांग अजीतमल (औरैया)। अजीतमल क्षेत्र में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब बीते बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का पुतला दहन किए जाने का मामला सामने आया। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी योगेश सिंह विरासिया ने थाना अजीतमल में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि इस प्रकार की गतिविधियों से क्षेत्र में सामाजिक एवं राजनीतिक तनाव उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

- Post by कुमार सुनील1
- भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पर अभद्र टिप्पणी के बाद हुये बिरोध प्रदर्शन के प्रशासन के द्वारा मुकदमा लिखने पर बीर सिंह चौहान "राष्ट्रीय अध्यक्ष" जय जवान जय किसान पार्टी ने बिरोध करते हुये क्या कहा1
- शहर के संजय गेट से जिला अस्पताल तक रोज़ाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। फास्ट फूड ठेलियों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित रहता है। नियमित पुलिस तैनाती होने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है और शाम होते ही स्थिति और बिगड़ जाती है। वायरल वीडियो ने इस समस्या को उजागर कर दिया है, जिस पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया महिलाओं ने औरैया1
- कन्नौज में सनातन का अपमान गले में भाजपा का प्रतीक चिन्ह डाले महिलाओं के नेतृत्व में हुए हवन में मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं। चप्पल पहनकर हवन बना आस्था का मजाक। हवन ऋषि-मुनियों की परंपरा है, कोई दिखावा नहीं! बताया जा रहा है कि यह हवन “अखिलेश यादव की बुद्धि शुद्धि” के लिए किया गया, लेकिन जिस तरीके से यह आयोजन हुआ, उसने खुद आयोजनकर्ताओं की सोच पर सवाल खड़े कर दिए है1
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया। मोहल्ला दयालपुर और बनारसीदास क्षेत्र की आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और घेराव किया। महिलाओं का आरोप था कि हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। उनका कहना है कि इन मीटरों के लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिसे वह वहन करने में सक्षम नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की कि स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं। महिलाओं का यह भी आरोप था कि जब बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर बदलने आए थे, तब उन्होंने इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने दबाव बनाकर और डराकर जबरन मीटर बदल दिए, जिसके कारण अब उन्हें अधिक बिल का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल रेखा तिवारी निवासी बनारसीदास और अनिता देवी निवासी दयालपुर समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण उनके घर का बजट बिगड़ गया है। उनका कहना था कि वे पहले के मुकाबले कई गुना अधिक बिल भरने को मजबूर हैं, जिससे रोजमर्रा के खर्चों पर असर पड़ रहा है।1
- औरैया। थाना अयाना क्षेत्र के मंसुखपुर गांव में एक किसान ने पूर्व ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी उमेश पुत्र श्री ललई सिंह के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1:25 बजे वह अपने खेत में रेपर से भूसा बनवा रहे थे, तभी गांव के पूर्व प्रधान रूप सिंह पुत्र इंदर नारायण चौधरी ने कथित रूप से साजिश के तहत उनके खेत में आग लगा दी। प्रार्थी का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उनसे 25,000 रुपये तथा रेपर से हुए नुकसान की भरपाई के नाम पर 75,000 रुपये की मांग की। जबकि, कथित रूप से किसानों को हुए नुकसान का कोई भुगतान नहीं किया गया। जब उमेश ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि यह सब एक साजिश के तहत किया गया है और उन्हें जो करना है, कर लें। इस घटना से आहत प्रार्थी ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उमेश ने संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।1