सम्पूर्णानगर पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे में चोरी का खुलासा, शत-प्रतिशत माल समेत अभियुक्त गिरफ्तार सम्पूर्णानगर पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे में चोरी का खुलासा, शत-प्रतिशत माल समेत अभियुक्त गिरफ्तार सम्पूर्णानगर, खीरी। पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मात्र 48 घंटे के भीतर चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए शत-प्रतिशत माल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीती 6 मई 2026 को ग्राम बालपुर निवासी एक व्यक्ति के घर में पीछे की खिड़की के रास्ते अज्ञात चोरों ने प्रवेश किया था। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना सम्पूर्णानगर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षका डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी पलिया जितेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार चोरों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम खैरानी मोड़ (स्टेट फार्म रोड) पर दबिश दी। घेराबंदी कर सोनू कुमार पुत्र सदन गौड़ (निवासी खैरानी, मूल निवासी देवरिया) को उसकी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी किया गया पूरा माल बरामद हुआ, जिसमें शामिल हैं। 01 नाक का फूल (पीला धातु), 01 जोड़ी पायजेब, 02 हाथ फूल, 04 अंगूठी, 01 चेन, 12 बिछिया और 01 लॉकेट (सभी सफेद धातु)। चोरी के 200 रुपये। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक वीवो मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जब्त (सीज) कर लिया है। इस सफल कार्यवाही में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार रावत, मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह, सुरेंद्र मिश्र, आरक्षी टिंकू प्रजापति, रोहित भास्कर और धर्मेंद्र की अहम भूमिका रही। अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।
सम्पूर्णानगर पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे में चोरी का खुलासा, शत-प्रतिशत माल समेत अभियुक्त गिरफ्तार सम्पूर्णानगर पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे में चोरी का खुलासा, शत-प्रतिशत माल समेत अभियुक्त गिरफ्तार सम्पूर्णानगर, खीरी। पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मात्र 48 घंटे के भीतर चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए शत-प्रतिशत माल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीती 6 मई 2026 को ग्राम बालपुर निवासी एक व्यक्ति के घर में पीछे की खिड़की के रास्ते अज्ञात चोरों ने प्रवेश किया था। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना सम्पूर्णानगर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षका डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी पलिया जितेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम
लगातार चोरों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम खैरानी मोड़ (स्टेट फार्म रोड) पर दबिश दी। घेराबंदी कर सोनू कुमार पुत्र सदन गौड़ (निवासी खैरानी, मूल निवासी देवरिया) को उसकी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी किया गया पूरा माल बरामद हुआ, जिसमें शामिल हैं। 01 नाक का फूल (पीला धातु), 01 जोड़ी पायजेब, 02 हाथ फूल, 04 अंगूठी, 01 चेन, 12 बिछिया और 01 लॉकेट (सभी सफेद धातु)। चोरी के 200 रुपये। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक वीवो मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जब्त (सीज) कर लिया है। इस सफल कार्यवाही में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार रावत, मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह, सुरेंद्र मिश्र, आरक्षी टिंकू प्रजापति, रोहित भास्कर और धर्मेंद्र की अहम भूमिका रही। अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।
- लखीमपुर खीरी के पलिया कलां में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अमित वर्मा के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च विधायक रोमी साहनी उठाएंगे। विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें तत्काल नकद सहायता भी प्रदान की। उनके इस संवेदनशील निर्णय की पूरे क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।1
- पलिया के दुधवा-चंदनचौकी मार्ग पर बुधवार को एक टाटा मैजिक का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे चालक सहित कई सवारियां घायल हो गईं। घायलों को तुरंत चंदनचौकी और पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया।1
- गाजियाबाद में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक ने अपनी ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल पर व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने नितिन मित्तल के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के ऐरा पुल पर एक ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- प्रेम न धर्म की दीवार देखती है और न ही समाज की बंदिशों को. मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसा ही प्रेम विवाह का मामला सामने आया है. यहां केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून को पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह से प्रेम हो गया और फिर दोनों ने रीति रिवाज से विवाह कर लिया है. इस विवाह में कन्यादान सतना के बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया है. प्रेम न धर्म की दीवार देखती है और न ही समाज की बंदिशों को. मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसा ही प्रेम विवाह का मामला सामने आया है. यहां केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून को पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह से प्रेम हो गया और फिर दोनों ने रीति रिवाज से विवाह कर लिया है. इस विवाह में कन्यादान सतना के बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया है.1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ग्राम प्रधान के खिलाफ विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जनहित याचिका के बाद जिलाधिकारी और DPRO के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी की टीम ने गाँव में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी कराई। जांच में अनियमितताएं मिलने पर ग्राम प्रधान पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है, जिससे गाँव में सियासी हलचल तेज है।1
- छोटी कद-काठी वाली 'नैनो गाय' अपने अनोखे आकार के कारण चर्चा में है। इस गाय को कहीं भी आसानी से रखा जा सकता है, जिससे इसे घर में पालना भी सुविधाजनक है।1
- लखीमपुर खीरी के बाबा लिलौटी नाथ मंदिर परिसर में पेड़ों की कटाई को लेकर भारी बवाल मच गया है। महंतों ने अवैध कटान और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे श्रद्धालुओं में गहरा रोष है। प्रशासन से इस मामले की जांच और आगे की कटाई रोकने की मांग की जा रही है।1
- लखीमपुर खीरी के भरिगवा गाँव में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद शिकायतकर्ता को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान के भतीजे द्वारा फोन पर दी गई धमकी का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अधिकारियों से रिश्तेदारी का दावा कर रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।1