हरदोई:- मनरेगा में फर्जी हाजिरी! बिना काम कराए मजदूरों के नाम दर्ज हो रहा काम हरदोई:- मनरेगा में फर्जी हाजिरी! बिना काम कराए मजदूरों के नाम दर्ज हो रहा काम# #हरदोई: विकास खंड टड़ियावां की कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि थोक खाला, सारीपुर छछेटा, नारायणपुर ग्रंट, सैंती, हरिहरपुर, टड़ियावां समेत दर्जनों गांवों में बिना धरातल पर काम कराए ही रोजाना सैकड़ों मजदूरों की फर्जी हाजिरी दर्ज की जा रही है। इसके बाद मजदूरों के नाम पर सरकारी धन का आहरण किए जाने का दावा किया गया है #दरअसल वीबी-जी रामजी (मनरेगा योजना) के तहत उपरोक्त ग्राम पंचायतों में जिन कार्यों में मजदूरों की उपस्थिति दिखाई जा रही है, उनमें कई स्थानों पर मौके पर अपेक्षित कार्य नजर नहीं आ रहा है। आरोप है कि कागजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड में मजदूरों की संख्या बढ़ाकर दर्शाई जाती है, जबकि वास्तविकता में मौके पर या तो काम नहीं होता अथवा दर्ज संख्या के अनुरूप मजदूर मौजूद नहीं रहते# #निगरानी सिस्टम पर #सवाल# #मनरेगा में मजदूरों की हाजिरी और कार्यों की निगरानी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था होने के बावजूद यदि इस तरह का फर्जीवाड़ा हो रहा है तो यह निगरानी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सवाल यह भी है कि बिना काम के मजदूरों की हाजिरी कैसे दर्ज हो रही है और भुगतान प्रक्रिया में इसे किस स्तर पर सत्यापित किया जा रहा है? ग्रामीणों ने पूरे मामले की स्थलीय जांच कराकर मस्टर रोल, मजदूरों की हाजिरी, कार्यस्थल और किए गए भुगतान का मिलान कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी धन की वसूली की मांग उठाई गई है#
हरदोई:- मनरेगा में फर्जी हाजिरी! बिना काम कराए मजदूरों के नाम दर्ज हो रहा काम हरदोई:- मनरेगा में फर्जी हाजिरी! बिना काम कराए मजदूरों के नाम दर्ज हो रहा काम# #हरदोई: विकास खंड टड़ियावां की कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि थोक खाला, सारीपुर छछेटा, नारायणपुर ग्रंट, सैंती, हरिहरपुर, टड़ियावां समेत दर्जनों गांवों में बिना धरातल पर काम कराए ही रोजाना सैकड़ों मजदूरों की फर्जी हाजिरी दर्ज की जा रही है। इसके बाद मजदूरों के नाम पर सरकारी धन का आहरण किए जाने का दावा किया गया है #दरअसल वीबी-जी रामजी (मनरेगा योजना) के तहत उपरोक्त ग्राम पंचायतों में जिन कार्यों में मजदूरों की उपस्थिति दिखाई जा रही है, उनमें कई स्थानों पर मौके पर अपेक्षित कार्य नजर नहीं आ रहा है। आरोप है कि कागजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड में मजदूरों की संख्या बढ़ाकर दर्शाई जाती है, जबकि वास्तविकता में मौके पर या तो काम नहीं होता अथवा दर्ज संख्या के अनुरूप मजदूर मौजूद नहीं रहते# #निगरानी सिस्टम पर #सवाल# #मनरेगा में मजदूरों की हाजिरी और कार्यों की निगरानी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था होने के बावजूद यदि इस तरह का फर्जीवाड़ा हो रहा है तो यह निगरानी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सवाल यह भी है कि बिना काम के मजदूरों की हाजिरी कैसे दर्ज हो रही है और भुगतान प्रक्रिया में इसे किस स्तर पर सत्यापित किया जा रहा है? ग्रामीणों ने पूरे मामले की स्थलीय जांच कराकर मस्टर रोल, मजदूरों की हाजिरी, कार्यस्थल और किए गए भुगतान का मिलान कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी धन की वसूली की मांग उठाई गई है#
- एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने छात्रों ओं को किया जागरूक रियल न्यूज सुरसा/ हरदोई मिशन शक्ति फेज के तहत आज दिनांक 15/09/2026 को सनेही देवी विषयकरण इंटर कॉलेज, दहिगँवा, थाना सुरसा हरदोई में एंटी रोमियो मिशन शक्ति टीम द्वारा नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े सभी मुख्य हेल्पलाइन नंबरों 1090- वुमेन पावर लाइन, 181- महिला हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098- चाइल्ड लाइन तथा 1930- साइबर अपराध हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही लाभार्थी योजनाओं के बारे में बताते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। टीम ने छात्राओं को बताया कि यदि कोई पीछा करता है, परेशान करता है या छेड़छाड़ करता है तो चुप न रहें, तुरंत 112 या 1090 पर सूचना दें या नजदीकी मिशन शक्ति केंद्र पर संपर्क करें। साइबर ठगी से बचने के लिए 1930 पर तुरंत शिकायत करने के लिए भी जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनरेश पाल को बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से निर्देशित किया गया। जागरूकता करने वाली टीम में शामिल रहीं- महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा महिला मुख्य आरक्षी स्नेह लता शुक्ला व नीरज आर्य, नेहा चौहान,कांस्टेबल विपिन कुमार उपस्थित रहे।1
- ससुराल में दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुकदमा दर्ज हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतावन खेड़ा मजरा रामपुर भटौली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामदीन पुत्र टिकई, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी गुलाबी खेड़ा थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। बताया गया कि 14 सितंबर 2026 को रामदीन अपने ससुर पप्पू पुत्र लालता के घर ग्राम सतावन खेड़ा में मौजूद था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बाइट— क्षेत्राधिकारी संडीला श्री श्लोक गौतम1
- हरदोई में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 हरदोई में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली शहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के आभूषण, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित बताई गई है। पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गई बाइट में सामने आई है।1
- *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।* *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।*1
- हरदोई में सर्राफा दुकानों में चोरी का खुलासा, लखनऊ के दो शातिर गिरफ्तार हरदोई में सर्राफा दुकानों में चोरी का खुलासा, लखनऊ के दो शातिर गिरफ्तार चोरी के आभूषण, नकदी, लोहे की रॉड और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने सर्राफा दुकानों में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए लखनऊ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण, नकदी, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को सराय थोक निवासी सुमित गुप्ता ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि क्षेत्र स्थित उनकी सोने-चांदी की दुकान से अज्ञात चोर आभूषण चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में मुकदमा संख्या 638/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। इसके बाद 12 सितंबर 2026 को हर्ष पांडेय ने सूचना दी कि उनकी सोने-चांदी की दुकान का शटर काटकर चांदी, चांदी के सिक्के और नकदी चोरी कर ली गई। इस मामले में मुकदमा संख्या 653/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान दीपांशु उर्फ प्रियांशु पुत्र महेश कुमार, निवासी ऐशबाग, थाना बाजारखाला, लखनऊ तथा इजहार हुसैन उर्फ अरबाज हुसैन, निवासी न्यू गणेशगंज, ऐशबाग, थाना बाजारखाला, लखनऊ को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 06 चैन, 12 कंगन, एक जोड़ी पायल, 140 जोड़ी बिछुआ, 2,100 रुपये नकद, लोहे की रॉड तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। दिन में करते थे रेकी, भोर में देते थे वारदात को अंजाम पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ दिन के समय शहरों और कस्बों में स्थित सोने-चांदी की दुकानों की रेकी कर उन्हें चिन्हित करते थे। इसके बाद रात में आसपास घूमते रहते और भोर के समय चिन्हित दुकानों के शटर तोड़कर आभूषण चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी का सामान बेचकर वे अपना जीवनयापन करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने कोतवाली शहर क्षेत्र में हुई दोनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दीपांशु उर्फ प्रियांशु के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि इजहार हुसैन उर्फ अरबाज हुसैन के खिलाफ भी गाजीपुर थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख पुलिस प्रेस नोट में किया गया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी के नेतृत्व में कोतवाली शहर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- *ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम* *ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम* कासिमपुर (हरदोई) थाना क्षेत्र के रामपुर भटौली गांव के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार गुलाबी खेड़ा गांव निवासी रामदीन 13 सितंबर की शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी आशा के साथ अपनी ससुराल निवेरी भटौली आया था। मृतक के भाई का आरोप है कि रात करीब 11 बजे घरेलू विवाद के दौरान रामदीन के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसकी पत्नी आशा, उसकी बहन कुसमा, बिटान और लल्लू ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे रामदीन की मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर रख दिया। जाम लगने से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही संडीला, माधौगंज, अतरौली और कासिमपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। संडीला क्षेत्राधिकारी श्लोक गौतम ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने मामले में नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के समझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। *हरदोई से ब्यूरो चीफ रवि प्रकाश शुक्ला की खास रिपोर्ट*4
- *ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर* जांच में जुटी पुलिस *हरदोई ब्रेकिंग - *हरदोई, 15 सितंबर 2026 (पिहानी):* पिहानी थाना क्षेत्र के करीमनगर के पास आज शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। *हादसे में दोनों वाहन सवार घायल:* टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार और ट्रैक्टर पर सवार लोग घायल हो गए। *मची अफरा-तफरी:* हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। *पुलिस कार्रवाई:* सूचना पर पहुंची पिहानी थाने की इलाकाई पुलिस ने तत्काल दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में साईं नदी पर जान देने की बात कर और पत्नी को भेजी वीडियो जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में साईं नदी पर जान देने की बात कर और पत्नी को भेजी वीडियो crime 7news जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में रविवार रात पत्नी को वीडियो भेजकर सई नदी में कूदने की बात कहने वाले युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। भैंसटा पुल पर उसकी मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सोमवार को दिनभर नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। युवक के नदी में कूदने की आशंका है, हालांकि किसी प्रत्यक्षदर्शी ने उसे नदी में छलांग लगाते हुए नहीं देखा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बर्रैया खेड़ा निवासी चंद्र मोहन तिवारी उर्फ कपिल (उम्र करीब 35 वर्ष), पुत्र कृष्ण मुरारी तिवारी रविवार शाम से लापता है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 7:10 बजे चंद्र मोहन ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था। वीडियो में उसने अपने को खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद बताया जा रहा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने भैंसटा पुल पहुंचकर छानबीन की तो वहां चंद्र मोहन की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। इसके बाद नदी में कूदने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह और हलका इंचार्ज गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और दिनभर नदी तथा आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश कराई। पुल पर भीड़, फिर भी किसी ने नहीं देखा पुलिस के मुताबिक भैंसटा पुल के आसपास शराब की दुकानें हैं और रविवार रात वहां लोगों की भीड़ भी थी। इसके बावजूद किसी व्यक्ति ने युवक को नदी में कूदते हुए नहीं देखा। ऐसे में पुलिस नदी में कूदने की आशंका के साथ अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पिछले कुछ महीनो पहले भी लापता होने की हुई थी घटना सूत्रों के मुताबिक, चंद्र मोहन पिछले माह भी इसी तरह की हरकत कर चुका है। उस समय तलाश के बाद वह सकुशल बरामद हो गया था। इस बार पत्नी को वीडियो भेजने और भैंसता पुल पर मोटरसाइकिल मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। वीडियो परिचय---चंद्र मोहन का वीडियो जो अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात वीडियो में कह रहा है2
- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, सोते समय चाकू से हमला कर 28 वर्षीय नगमा की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है, कि पति को पत्नी पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।1