logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्य मंत्री अजीत पाल के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह के मानपुर स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह में फाग गायन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें , श्याम मोहे मत मारो पिचकारी” जैसे पारंपरिक होली गीतों ने माहौल को रंगीन बना दिया। समारोह में मौजूद लोगों ने राज मंत्री जन प्रिय विधायक अजीत पाल सिंह को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं होली मिलन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता गण व गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए जिनमें मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदरा सीमा पाल नगर पंचायत अध्यक्ष राजपुर अंशु त्रिपाठी भाजपा युवा नेता विनोद नायक मंडल अध्यक्ष अजय रेनू दीक्षित सुरेंद्र कटियार मनीष शुक्ला, संजय पाल विजय शिवराज सिंह व्यापारी नेता अजय बाजपेई डॉ अमित शर्मा गोविंद पाल राहुल सविता सहित गणमान्य नागरिक प्रधान गण व क्षेत्रीय लोग शामिल हुए समारोह में आए हुए अतिथियों के सम्मान के लिए लजीज स्वादिष्ट व्यंजन मिष्ठान्न व नमकीन ठंडा आदि की उत्तम व्यवस्था की गई ।राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह ने आम जनमानस के साथ जमकर रंग अबीर गुलाल से होली खेली और गले मिलकर पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोग एक मंच पर आकर आपसी रिश्तों को मजबूत करते हैं और परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं। होली मिलन समारोह समाज को जोड़ने का माध्यम है। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

9 hrs ago
user_योगेन्द्र सिंह
योगेन्द्र सिंह
Rasulabad, Kanpur Dehat•
9 hrs ago
d1a06f10-0aa5-4a96-a84b-71da08f136de

राज्य मंत्री अजीत पाल के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह के मानपुर स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह में फाग गायन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें , श्याम मोहे मत मारो पिचकारी” जैसे पारंपरिक होली गीतों ने माहौल को रंगीन बना दिया। समारोह में मौजूद लोगों ने राज मंत्री जन प्रिय विधायक अजीत पाल सिंह को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं होली मिलन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता गण व गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए जिनमें मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदरा सीमा पाल नगर पंचायत अध्यक्ष राजपुर अंशु त्रिपाठी भाजपा युवा नेता विनोद नायक मंडल अध्यक्ष अजय रेनू दीक्षित सुरेंद्र कटियार मनीष शुक्ला, संजय

90f81a83-2b37-4967-8060-e759e12cd8d1

पाल विजय शिवराज सिंह व्यापारी नेता अजय बाजपेई डॉ अमित शर्मा गोविंद पाल राहुल सविता सहित गणमान्य नागरिक प्रधान गण व क्षेत्रीय लोग शामिल हुए समारोह में आए हुए अतिथियों के सम्मान के लिए लजीज स्वादिष्ट व्यंजन मिष्ठान्न व नमकीन ठंडा आदि की उत्तम व्यवस्था की गई ।राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह ने आम जनमानस के साथ जमकर रंग अबीर गुलाल से होली खेली और गले मिलकर पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोग एक मंच पर आकर आपसी रिश्तों को मजबूत करते हैं और परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं। होली मिलन समारोह समाज को जोड़ने का माध्यम है। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आठव होली में जम कर उड़ा अबीर गुलाल आठव होली में गांव गांव अबीर हलाल उड़ा युवाओं ने एक दूसरे को सुभकामनाएँ दी ।
    1
    आठव होली में जम कर उड़ा अबीर गुलाल 
आठव होली में गांव गांव अबीर हलाल उड़ा युवाओं ने एक दूसरे को सुभकामनाएँ दी ।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आज की ब्रेकिंग न्यूज़ शिवम किसान के साथ सुनिए न्यूज़ की खबर हीरा ने अमेरिका के ऊपर फाइटर जेट के ऊपर की फायरिंग शो किस कॉलोनी से कई से उसके पास जितने भी हवाई फ्लैट या कुछ भी जितने भी उसके पास थे वह सब कुछ उसके रह गए बस उसका कालीन हो गया स्टार्ट अब ईरान चलाएगी अमेरिका के फायरिंग हमेशा की तरह देखो इंस्टाग्राम पर इतनी ट्रेनिंग में वीडियो वायरल जाती शिवम किसान के साथ जुड़े रहने के लिए आगे की न्यूज़ आपको दीजाएगी
    1
    आज की ब्रेकिंग न्यूज़ शिवम किसान के साथ सुनिए न्यूज़ की खबर हीरा ने अमेरिका के ऊपर फाइटर जेट के ऊपर की फायरिंग शो किस कॉलोनी से कई से उसके पास जितने भी हवाई फ्लैट या कुछ भी जितने भी उसके पास थे वह सब कुछ उसके रह गए बस उसका कालीन हो गया स्टार्ट अब ईरान चलाएगी अमेरिका के फायरिंग हमेशा की तरह देखो इंस्टाग्राम पर इतनी ट्रेनिंग में वीडियो वायरल जाती शिवम किसान के साथ जुड़े रहने के लिए आगे की न्यूज़ आपको दीजाएगी
    user_Shivam kishan
    Shivam kishan
    हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आईजीआरएस निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस प्रदेश में नंबर-1, लेकिन वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल कानपुर देहात। जनशिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस ने प्रदेश स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में कानपुर देहात जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते जिले की पुलिस प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंची है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व और पुलिस टीम की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जिले के 17 थानों में से 16 थानों ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें अकबरपुर, रूरा, महिला थाना, रनियां, भोगनीपुर, मूसानगर, देवराहट, सट्टी, डेरापुर, बरौर, मंगलपुर, अमराहट, राजपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद और शिवली थाने शामिल हैं। इन थानों में शिकायतों का पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया गया, जिसकी वजह से जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई। हालांकि इस बीच अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा भी सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। फिलहाल आधिकारिक रैंकिंग के आधार पर पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय माना जा रहा है, लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जमीनी स्तर पर भी उतनी ही प्रभावी दिखाई दे। पत्रकारिता का दायित्व केवल सरकारी आंकड़ों को दोहराना नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं और सच्चाई को सामने लाना भी है। ऐसे में जहां उपलब्धि की सराहना जरूरी है, वहीं उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच भी उतनी ही आवश्यक मानी जा रही है।
    1
    आईजीआरएस निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस प्रदेश में नंबर-1, लेकिन वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
कानपुर देहात।
जनशिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस ने प्रदेश स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में कानपुर देहात जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते जिले की पुलिस प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंची है।
यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व और पुलिस टीम की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जिले के 17 थानों में से 16 थानों ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें अकबरपुर, रूरा, महिला थाना, रनियां, भोगनीपुर, मूसानगर, देवराहट, सट्टी, डेरापुर, बरौर, मंगलपुर, अमराहट, राजपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद और शिवली थाने शामिल हैं। इन थानों में शिकायतों का पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया गया, जिसकी वजह से जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई।
हालांकि इस बीच अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा भी सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
फिलहाल आधिकारिक रैंकिंग के आधार पर पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय माना जा रहा है, लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जमीनी स्तर पर भी उतनी ही प्रभावी दिखाई दे।
पत्रकारिता का दायित्व केवल सरकारी आंकड़ों को दोहराना नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं और सच्चाई को सामने लाना भी है। ऐसे में जहां उपलब्धि की सराहना जरूरी है, वहीं उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच भी उतनी ही आवश्यक मानी जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *इटावा। जनपद में बिजली विभाग से जुड़े दो अभियंताओं का कथित तौर पर शराब पीते हुए एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो में काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) दिखाई दे रहे हैं, जो पेग से पेग मिलाकर बियर पीते हुए नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग विभागीय अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब और कहां का है। हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे संबंधित विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
    1
    *इटावा। जनपद में बिजली विभाग से जुड़े दो अभियंताओं का कथित तौर पर शराब पीते हुए एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो में काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) दिखाई दे रहे हैं, जो पेग से पेग मिलाकर बियर पीते हुए नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग विभागीय अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब और कहां का है। हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे संबंधित विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में फफूँद रोड पर खनिज परिवहन का कार्य कर रहे डम्परों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने किया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे डम्परों को रोककर उनके कागजात और खनिज से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा रहा। वहीं अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    2
    औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में फफूँद रोड पर खनिज परिवहन का कार्य कर रहे डम्परों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने किया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे डम्परों को रोककर उनके कागजात और खनिज से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा रहा। वहीं अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *जरूरतमंद अंजली के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या* *अंजली के विवाह में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* औरैया --समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के दर्शन सिंह जोकि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह उम्मेद का नगला अछल्दा निवासी चि. अनुज के साथ दिनांक 11 मार्च-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी उमा देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी (मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी, विछिया, कंगन सैट, पुडिंग सेट, दीवाल घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 69 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 70 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सखी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पिंटू, संध्या देवी आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
    4
    *जरूरतमंद अंजली के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या*
*अंजली के विवाह में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम*          
औरैया --समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के दर्शन सिंह जोकि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह     उम्मेद का नगला अछल्दा निवासी चि. अनुज के साथ दिनांक 11 मार्च-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी उमा देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 10 मार्च  मंगलवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी (मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी, विछिया, कंगन सैट, पुडिंग सेट,  दीवाल घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 69 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 70 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी।                                                            मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सखी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पिंटू, संध्या देवी आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुरासी गांव के पास सकरी पुलिया पर लगे चेतावनी बोर्ड झींझक। दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने झींझक-शिकंदरा रोड पर सुरासी गांव के पास रजवाहे की सकरी पुलिया के दोनों ओर सड़क किनारे चेतावनी बोर्ड लगवा दिए हैं। इससे विशेषकर रात के समय गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले से जानकारी मिल सकेगी और संभावित हादसों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग शिवम पाल ने बताया कि सुरासी गांव के पास रजवाहे की पुलिया काफी सकरी है, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती थीं। इन्हीं हादसों को रोकने के लिए पुलिया के दोनों तरफ चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालक सावधानी के साथ पुलिया पार कर
    1
    सुरासी गांव के पास सकरी पुलिया पर लगे चेतावनी बोर्ड
झींझक। दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने झींझक-शिकंदरा रोड पर सुरासी गांव के पास रजवाहे की सकरी पुलिया के दोनों ओर सड़क किनारे चेतावनी बोर्ड लगवा दिए हैं। इससे विशेषकर रात के समय गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले से जानकारी मिल सकेगी और संभावित हादसों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग शिवम पाल ने बताया कि सुरासी गांव के पास रजवाहे की पुलिया काफी सकरी है, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती थीं। इन्हीं हादसों को रोकने के लिए पुलिया के दोनों तरफ चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालक सावधानी के साथ पुलिया पार कर
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, 13 मार्च को होगा पूर्वाभ्यास कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली लिखित परीक्षा की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 2312 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जनपद में छह केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज बढ़ापुर, राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर, श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर भोगनीपुर और श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 12 मार्च को सभी केंद्रों का निरीक्षण कराया जाएगा, जबकि 13 मार्च को पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने भी परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ही की जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाएगी। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षार्थियों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, 13 मार्च को होगा पूर्वाभ्यास
कानपुर देहात।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली लिखित परीक्षा की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 2312 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए जनपद में छह केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज बढ़ापुर, राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर, श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर भोगनीपुर और श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 12 मार्च को सभी केंद्रों का निरीक्षण कराया जाएगा, जबकि 13 मार्च को पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने भी परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ही की जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाएगी।
प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षार्थियों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में औरैया सदर तहसील के फफूँद-अछल्दा रोड स्थित ग्राम फतेहपुर बेनी में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। गाटा संख्या 353, 354, 355, 359, 360, 361 व 384 पर “गोविन्द नगर” के नाम से करीब छह एकड़ में की गई प्लाटिंग को फफूँद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नोटिस दी गई थी, लेकिन न तो कोई जवाब दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी, नगर पंचायत फफूँद का स्टाफ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    3
    औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में औरैया सदर तहसील के फफूँद-अछल्दा रोड स्थित ग्राम फतेहपुर बेनी में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। गाटा संख्या 353, 354, 355, 359, 360, 361 व 384 पर “गोविन्द नगर” के नाम से करीब छह एकड़ में की गई प्लाटिंग को फफूँद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नोटिस दी गई थी, लेकिन न तो कोई जवाब दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने की प्रक्रिया अपनाई गई।
कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी, नगर पंचायत फफूँद का स्टाफ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.