गया शहर के माता मंगला गौरी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए नवरात्र के प्रथम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़। जय माता दी के जयकारा से गूंजा मंगला गौरी मंदिर परिसर। आज गया शहर के माता मंगला गौरी मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन माता मंगला गौरी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़। लोग पंक्तिबद्ध होकर माता का दर्शन कर रहे हैं। यहां का पौराणिक कथा है कि भगवान भोले शंकर जब अपनी पत्नी सती का जला हुआ शरीर लेकर आकाश में उद्मित होकर घूम रहे थे तो इस के क्रम में मां सती के शरीर का टुकड़ा देश के 51 स्थान पर गिरा। उस समय 51 स्थान पर गिरे हुए टुकड़ा में स्तन का टुकड़ा गया के भस्मकूट पर्वत पर गिरा था। जो माता मंगला गौरी शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध हुआ।और मंदिर मां सती को समर्पित है। यह मंदिर 18 महाशक्ति पीठों में एक माना जाता है इसका उल्लेख वायु पुराण,अग्नि पुराण, देवी भागवत और मार्कण्डेय पुराण सहित कई शास्त्रों और तांत्रिक ग्रंथों में मिलता है। जो भक्त मंदिर में सच्चे मन से माता का पूजा अर्चना करते हैं मां उस भक्त का सभी मनोकामना पूर्ण करती है।
गया शहर के माता मंगला गौरी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए नवरात्र के प्रथम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़। जय माता दी के जयकारा से गूंजा मंगला गौरी मंदिर परिसर। आज गया शहर के माता मंगला गौरी मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन माता मंगला गौरी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़। लोग पंक्तिबद्ध होकर माता का दर्शन कर रहे हैं। यहां का पौराणिक कथा है कि भगवान भोले शंकर जब अपनी पत्नी सती का जला हुआ शरीर लेकर आकाश में उद्मित होकर घूम रहे थे तो इस के क्रम में मां सती के शरीर का टुकड़ा देश के 51 स्थान पर गिरा। उस समय 51 स्थान पर गिरे हुए टुकड़ा में स्तन का टुकड़ा गया के भस्मकूट पर्वत पर गिरा था। जो माता मंगला गौरी शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध हुआ।और मंदिर मां सती को समर्पित है। यह मंदिर 18 महाशक्ति पीठों में एक माना जाता है इसका उल्लेख वायु पुराण,अग्नि पुराण, देवी भागवत और मार्कण्डेय पुराण सहित कई शास्त्रों और तांत्रिक ग्रंथों में मिलता है। जो भक्त मंदिर में सच्चे मन से माता का पूजा अर्चना करते हैं मां उस भक्त का सभी मनोकामना पूर्ण करती है।
- User6867Fatehpur, Gaya🤝1 hr ago
- User6867Fatehpur, Gaya👏1 hr ago
- एलपीजी की असलियत: गया में उपलब्धता के बावजूद उपभोक्ताओं में नाराज़गी1
- राजद से बोधगया के वर्तमान विधायक कुमार सर्वजीत ने बुधवार को अपने आवास पर पवित्र रमज़ान महीने के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग पांच सौ रोजेदारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने शामिल होकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत, पकौड़ी सहित कई पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही अज़ान की आवाज़ गूंजी, सभी रोजेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला और देश दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, भाईचारे और त्याग का संदेश देता है। इफ्तार पार्टी केवल रोजा खोलने का कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी होता है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज तभी मजबूत बनेगा जब सभी धर्म और समुदाय के लोग मिलजुल कर रहेंगे। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा और विभिन्न पंचायतों से आए लोग शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक कुमार सर्वजीत ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और रमज़ान की मुबारकबाद दी। उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को और मजबूत करते हैं। इफ्तार पार्टी देर शाम तक सौहार्दपूर्ण माहौल में चलती रही और अंत में सभी ने देश में शांति, भाईचारे और विकास की कामना की।1
- गया के शेरघाटी के लाल ने बढ़ाया मान संघर्षों की भट्टी में तपकर गायक सुमंत सिंह ने बनाई पहचान कोंच गया कौन कहता है आसमां में सुराग नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो।" दुष्यंत कुमार की ये पंक्तियाँ गया के शेरघाटी निवासी गायक सुमंत सिंह पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। माता-पिता के साये के बिना, अपने दम पर संगीत और अभिनय की दुनिया में नाम कमाने वाले सुमंत सिंह बुधवार को कोंच प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।सुमंत सिंह की जीवन यात्रा संघर्षों से भरी रही है। बचपन में ही माता-पिता को खोने के बाद वे अनाथ हो गए, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के आगे घुटने नहीं टेके। अपने दादा के मार्गदर्शन में उन्होंने न केवल स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की, बल्कि अपने सपनों को उड़ान देने के लिए मायानगरी मुंबई का रुख किया।मुंबई में सुमंत ने निदेशक अली एजाज जफर के निर्देशन में फिल्म 'तांडव' में काम कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित नाट्य संस्थान 'श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स' से रंगमंच की बारीकियां सीखीं और मॉडलिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाया। भोजपुरी संगीत जगत में वे प्रियंका सिंह और शिल्पी राज जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।कोंच आगमन पर सुमंत सिंह को आगामी 20 मार्च से आयोजित होने वाले 'श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ' में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा, "यदि मगध की जनता का साथ और स्नेह मिले, तो मैं पूरे बिहार और देश का नाम रोशन कर सकता हूँ। कोंच बाजार स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायक सुमंत सिंह ने स्थानीय पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पत्रकार नागेंद्र कुमार राही, श्रीनिवास कुमार, दीपक कुमार, रामाश्रय यादव और नौलेश कुमार द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के पचार पहाड़ पर गुरुवार को राम भक्तो द्वारा चैत्र नवरात्रि के एकम् को लेकर पचार पहाड़ के शिखर पर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में महावीरी ध्वजा लगाया गया तथा पुजन किया गया। राम भक्त राजू गुप्ता ने बताया कि कई वर्षों से पचार पहाड़ पर महावीरी ध्वज हमलोग लगाते आ रहे हैं। काफी अधिक संख्या में राम भक्त एवं पचार गांव के ग्रामीण पचार पहाड़ के शिखर पर पहुंचकर महावीरी ध्वज लगाया एवं पुजन किया गया। राम भक्त डीके एवं मनोज मधुकर ने बताया कि इस वर्ष हम लोग रामनवमी दो बार मना रहे हैं। पहली रामनवमी हम लोगों ने 22 जनवरी अयोध्या में श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मनाया था। आज से हम लोगों ने रामनवमी पर्व की शुरुआत के अवसर पर पूजन पाठ शुरू कर दिया है। इस मौके पर राजु गुप्ता,मनोज कुमार मधुकर, डीके कुमार,गौरव गुप्ता, सूरज कुमार , विकास कुमार , ओमप्रकाश पाल, संतोष कुमार सुनील कुमार , संतोष कुमार , चंदेश्वर भगत, भीम कुमार सहित राम भक्त शामिल हुए।1
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- हिन्दू मुस्लिम समुदायों ने साथ मिलकर दिया आपसी सौहार्द का संदेश रजौन्ध कोमेटी के तरफ से जमा मस्जिद के परिसर में बूधवार के शाम पवित्र रमजान महिने के अवसर पर इफ्तार पार्टी आयोजन किया गया इस आयोजन में दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ मिलकर इफ्तार किया हिन्दू मुस्लिम का एकता का मिसाल रजौन्ध में देखने को मिला मिला इस मौके पर काई दल के नेता भी इफ्तार पार्टी में शामिल हो कर समाजीक समरसता का संदेश दे रहे थे आयोजन को लेकर तमाम कमेटी के लोगों ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना हमें त्याग संयम और इंसानियत की सीख देता है यह महीना लोगों को एक दुसरे की मदद करने जरूरतमंदों का सहारा बनने और समाज में प्रेम व भाईचारा बढ़ाने की प्ररेणा देता है ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आपसीnow : दुरियां कम होती है इफ्तार पार्टी का उद्देश्य केवल रोजा खोलना ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर ला कर आपसी सौहार्द को मजबूत करना है इस तरह के आयोजन से समाजिक एकता को बल मिलता है और लोगों के बिच आपसी विश्वास बढ़ता है इस अवसर पर कई गणमान्य लोग समाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे सभी ने एक दुसरे को रमज़ान कि बधाई दी और समाज में शांति भाई चारा एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया इस मौके पर कई दल नेता भी शामिल हुवे रजौली विधानसभा के बीजेपी विधायक प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी साथ मोसाफीर चौधरी रजौली विधानसभा के महा गठबंधन आर जे डी विधायक प्रत्याशी पिंकी भारती रजो यादव संतोष कुमार यादव सुहेल अंसारी उर्फ गुड्डू मोहम्मद मुन्ना श्री मिथलेश राजवंशी AIMIM के जिला महासचिव नवादा मोहम्मद इस्माइल सैय्यद नसीम उद्दीन मोहम्मद रफ़ीक उर्फ मिंटु सदर रजौन्ध मोहम्मद नौशाद साहब सेक्रेटरी रजौन्ध AIMIM के युवा नेता मोहम्मद साबिर हुसैन फरीदी सैय्यद इकबाल मंडल सर अभिनाश सर नदीम सर मोहम्मद अफताब मोहम्मद जमाल मोहम्मद युनूस पुर्व सदर रजौन्ध दशरथ चौधरी मोहम्मद सलीम मोहम्मद मुस्ताक अहमद मोह सलीम मोहम्मद जावेद सैकड़ों के संख्या लोग मौजूद रहे1
- डीजे संचालक का शव खेत से हुआ बरामद ,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल1
- नवादा विधि महाविद्यालय विवाद: राजभवन के आदेश के बाद भी जांच नहीं, निष्पक्ष जांच न हुई तो हाई कोर्ट में PIL होगा दायर1
- रफीगंज प्रखंड में भेटनीयां एवं सिहुली पैक्स के लिए चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हुआ, जिसमें मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी ने बताया कि दोनों पैक्स क्षेत्रों में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सिहुली पैक्स चुनाव के लिए मध्य विद्यालय बरूणा में कुल 4 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां कुल 2384 मतदाताओं में से लगभग 50 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, भेटनीयां पैक्स चुनाव के लिए बराही हाई स्कूल में 5 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां कुल 3247 मतदाताओं में से 54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान महिला और पुरुष मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया है।1