Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेशनल हाइवे पर महिला परिचालक और यात्रियों का रोडवेज बस का धक्का लगाते वीडियो वायरल होने से व्यवस्था पर उठे सवाल हमीरपुर। हमीरपुर डिपो की सरकारी बस में महिला परिचालक व यात्रियों का धक्का लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें परिवहन निगम की हमीरपुर डिपो की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एनएच 34 पर बीच रास्ते बंद हुई रोडवेज बस के इस मामले में भीषण गर्मी में बंद हुई रोडवेज बस को महिला कंडक्टर और यात्रियों का धक्का लगाते वीडियो वायरल हुआ है। इस अव्यवस्था से भीषण गर्मी में यात्री परेशान रहे। बस कर्मियों द्वारा भी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए हैं। यात्रियों ने इस अव्यस्था पर अंकुश लगाने की मांग की है।
संतोष कुमार चक्रवर्ती
नेशनल हाइवे पर महिला परिचालक और यात्रियों का रोडवेज बस का धक्का लगाते वीडियो वायरल होने से व्यवस्था पर उठे सवाल हमीरपुर। हमीरपुर डिपो की सरकारी बस में महिला परिचालक व यात्रियों का धक्का लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें परिवहन निगम की हमीरपुर डिपो की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एनएच 34 पर बीच रास्ते बंद हुई रोडवेज बस के इस मामले में भीषण गर्मी में बंद हुई रोडवेज बस को महिला कंडक्टर और यात्रियों का धक्का लगाते वीडियो वायरल हुआ है। इस अव्यवस्था से भीषण गर्मी में यात्री परेशान रहे। बस कर्मियों द्वारा भी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए हैं। यात्रियों ने इस अव्यस्था पर अंकुश लगाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खबर के बाद पंपिंग सेट लगाकर खाली कराया गया अंडर पास का पानी हमीरपुर। रेलवे ट्रैक के अंडरपास-41 में जल भराव को खत्म करने के लिए पंपिंग सेट लगाकर पानी खाली कराया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को पंपिंग सेट से पानी खाली कराया। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने राहत महसूस की है। सुमेरपुर पत्योरा मार्ग पर यमुना साउथ बैंक स्टेशन के पास रेलवे का अंडरपास संख्या- 41 है। इस अंडरपास में बारिश के चलते पानी भर गया था। जिससे लोगों को निकलने चलने में समस्याओं से जूझना पड़ रहा था और लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिस पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने पंपिंग सेट लगाकर अंडरपास का पानी बाहर निकाला।इससे लोगों ने राहत की सांस ली। रेल पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि पंपिंग सेट लगवा कर पानी खाली करा दिया गया।2
- विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए #RahulGandhi #AkhileshYadav #Ayodhya #Chandachori1
- छानी खुर्द पर जिम सेंटर ग्राम प्रधान छानी खुर्द अरुण प्रधान वर्मा जी के आशीर्वाद से निशुल्क जिम सेंटर खुलवाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं एवं मंगल कामनाएं #जिम_सेंटर #छानी_खुर्द #जिला #हमीरपुर1
- अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर मंतर पर गाली देने वाले बच्चों को किया मांफ *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान गाली देने वाले बच्चों को माफ़ करने का ऐलान किया है* *उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें सुधारने का मौका भी मिलता है* *मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वे उन बच्चों को माफ़ करते हैं जिन्होंने उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को गालियां दीं* *वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल*1
- नाबालिग से छेड़खानी का युवक पर लगा आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से छेड़खानी का मामले में आरोप लगाया गया है कि कस्बे के ही एक युवक ने किशोरी के साथ बदसलूकी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु की है। मुस्करा थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीती शाम घरेलू सामान लेने बाजार गई थी। जब वह सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे रोक लिया। सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ हरकतें कीं। किशोरी ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी का विरोध किया। राहगीरों को आता देख आरोपी युवक किशोरी को मुंह बंद रखने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। रोती-बिलखती किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बेटी के साथ हुई इस घटना को सुनकर परिजन तुरंत किशोरी को लेकर मुस्करा थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुस्करा थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की छेड़खानी से संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।1
- सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। फोरेंसिक टीम को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और आगे की करवाई में जुट गई है।1