विराटनगर नगरपालिका क्षेत्र के भीमसेन चौक स्थित आवासीय परिसर में गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देख घबराई महिला ने अपनी जान बचाने के लिए पहले अपने छह माह के पोते को ऊपर से नीचे खड़े लोगों की ओर फेंका। नीचे मौजूद दादा और अन्य लोगों ने बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने भी ऊपर से छलांग लगा दी। यह घटना शीतलाष्टमी के लिए भोजन बनाने के दौरान हुई। अभिनंदन जैन ने बताया कि उनकी पत्नी घर में व्यंजन बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और लपटें तेज हो गईं। स्थिति गंभीर देख महिला ने अपने छह माह के पोते को नीचे फेंक दिया, जिसे दादा अभिनंदन जैन और आसपास के लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू ,बच्चे को बचाने के बाद महिला ने भी ऊपर से छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को संभाला। बताया जा रहा है कि महिला को चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना पर पहुंची विराटनगर पालिका फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की सहायता से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,विराटनगर थाना प्रभारी सोहनलाल भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इस घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Voice of Labour1
- Post by महेंद्र सिंह1
- गाजियाबाद/नई दिल्ली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह परमार के नेतृत्व में रविवार को अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सवर्ण समाज के लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संदीप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष पी.एस. कुशवाहा, प्रदेश महासचिव नागेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री राजेश ठाकुर, संगठन मंत्री योगराज सिंह चौहान, अजय शर्मा, पवन भारद्वाज एडवोकेट, मनीष शर्मा, मानसिंह कुशवाह, कुंवर नुकूल राणा, कौशल राणा, अजय राणा और बिजेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। बताया गया कि इस दौरान जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा विरोध करने की अनुमति नहीं देने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर विभिन्न थानों में ले जाया। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सवर्ण समाज के विरोध प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बिना डरे अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहे।4
- जयपुर बाईपास पर परिवहन विभाग की वाहन चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार विभागीय गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार परिवहन निरीक्षक शकीला बानो अपनी टीम के साथ हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान परिवहन विभाग की गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिस पर अवैध वसूली के पैसे लेकर भागने का आरोप लगाया गया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और मौके पर मौजूद परिवहन निरीक्षक को भी खरी-खोटी सुनाई। परिवहन निरीक्षक शकीला बानो का कहना है कि बाइक सवार अचानक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मचा हंगामा हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और एक व्यक्ति की पिटाई भी कर दी। बाद में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।1
- बांदीकुई । RTO की कार से हुआ एक्सीडेंट तो लोगों ने लगाई आरटीओ की क्लास , मैडम नहीं मान रही थी गलती , वायरल वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है1
- सोडावास. सोडावास कस्बे के सबसे अधिक बुजुर्ग 106 वर्षीय रामसिंह बोहरा समाजसेवी का सोमवार प्रातः 6:15 बजे निधन हो गया । उनके निधन पर पूरा कस्बा उनके घर से श्मशान घाट तक एकत्रित होकर पहुंचा। अंतिम संस्कार में सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी, जांगिड़ समाज के राष्ट्रीय प्रधान रामपाल जांगिड़, पूर्व सरपंच सूरजभान बोहरा, किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी एवं कार्यकारणी के सदस्य, मुंडावर पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक के सुरेंद्र जाट, वीरेंद्र जाट अध्यापक, बाबा मनिराम गौशाला के अध्यक्ष रोहिताश जाट व समस्त कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1