Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज करछना के एक होटल मे ग्राहको द्वारा समोसा मे पाया गया कींडा लोगो मे मचा हडकंप
विकलांग धर्मेद्र हलचल
प्रयागराज करछना के एक होटल मे ग्राहको द्वारा समोसा मे पाया गया कींडा लोगो मे मचा हडकंप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज: हण्डिया पुलिस टीम द्वारा थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत सैदाबाद तिराहे पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत सैदाबाद स्थित पावर हाउस नहर पुलिया के पास कुछ संदिग्धों के चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 01 अभियुक्त शैलेन्द्र पटेल पुत्र उदयराज निवासी ग्राम मोहम्मदाबाद बेलहरा थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उपरोक्त अभियुक्त व बाल अपचारी के कब्जे से थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-134/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी तथा पूछताछ के आधार पर थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत भेस्की पुलिया के पास 01 अन्य अभियुक्त तीरथ सरोज पुत्र धनेश सरोज निवासी ग्राम सिंधापुर मन्सूराबाद थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया जिनके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी की 04 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-134/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 में धारा-317(2)/317(4)317(5)/319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2)/342(1) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी ।1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- किडनी के काले कारोबार से जुड़े कई नामी डॉक्टर अंडरग्राउंड, 50 से ज्यादा हॉस्पिटल जांच के घेरे में, चार डॉक्टर पर लुक आउट नोटिस जारी। कानपुर शहर में चल रहे किडनी के काले कारोबार में भले ही 4 हॉस्पिटल के नाम सामने आए हैं, लेकिन 50 से ज्यादा प्राइवेट हॉस्पिटल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के रडार पर आ गए हैं। मामले में लखनऊ और मेरठ के भी 4 डॉक्टर की तलाश जारी है। इनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम मेरठ, एक लखनऊ और एक टीम एनसीआर रवाना हुई है। मामले में गिरफ्तार दोनों डॉक्टर अस्पताल संचालकों के मोबाइल फोन की सीडीआर खँगाली जा रही है। वहीं लखनऊ से आई क्राइम ब्रांच ने किडनी बेचने वाले आयुष से पूछताछ की। आयुष की महिला मित्र भी बिहार से उससे मिलने आई है। खंगाली जा रही सीड़िआर पुलिस को 29 मार्च की रात इस काले धंधे का पता चल गया था, जब आयुष के ऑपरेशन की बात सामने आई। मरीजो को समस्या ना हो इसलिए मंडे को कल्याणपुर के आहूजा अस्पताल, मेड लाइफ, प्रिया हॉस्पिटल में रेड की। मेड लाइफ में किडनी बेचने वाला और ट्रांसप्लांट कराने वाली महिला प्रिया हॉस्पिटल में भर्ती मिली। मामले में आईएमए की उपाध्यक्ष डॉ प्रीति आहूजा, उनके पति आहूजा अस्पताल के संचालक डॉक्टर सुरजीत आहूजा व 3 अन्य अस्पतालों के संचालकों के साथ ही दलाल को जेल भेजा जा चुका है। 60 लाख में हुआ था सौदा। लखनऊ के डॉक्टर रोहित, मेरठ के डॉक्टर अफजल, डॉ वैभव व डॉक्टर अमित की तलाश चल रही है। एयरपोर्ट पर भी उनकी सघन निगरानी की जा रही है। दूतावास के मार्फत विदेशी एजेंसियों से संपर्क कर वीजा निकलने की जानकारी देने के लिए कहा गया है, जिसका पत्राचार कमिश्नर के माध्यम से किया गया हैं। किडनी बेचने वाले आयुष और ट्रांसप्लांट कराने वाली महिला की हालात ठीक नहीं है। उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई भेजने की तैयारी है। आयुष ने 6 लाख में किडनी का सौदा किया था, लेकिन उसे साढ़े तीन लाख रुपए ही मिले थे, जबकि मरीज से 60 लाख रुपए लेने की बात सामने आ रही है।1
- Post by Questions News1
- प्रयागराज। धूमनगंज के कोड़रा, उमरपुर, नींवा इलाके से सामने आया एक वायरल वीडियो गैस चोरी के उस काले खेल की परतें खोल रहा है, जो अब तक परदे के पीछे चल रहा था। यह कोई साधारण दृश्य नहीं—यह एक ऐसा सबूत है, जो सीधे-सीधे बताता है कि किस तरह गैस सिलेंडरों के साथ छेड़छाड़ कर ‘पलटी’ के नाम पर चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है—एक शख्स सिलेंडर के ऊपर सवार है, दोनों टंकियों के मुंह को कसकर जोड़ता है और फिर शुरू होता है गैस का खेल… एक टंकी से दूसरी टंकी में ‘ट्रांसफर’ नहीं, बल्कि कथित तौर पर सुनियोजित ‘चोरी’। यह तरीका जितना खतरनाक है, उतना ही चौंकाने वाला भी। यह दृश्य किसी एक पल की गलती नहीं लगता, बल्कि पूरी तैयारी और तकनीक के साथ किया जा रहा कार्य प्रतीत होता है। हर हरकत, हर एंगल यही संकेत देता है कि यह ‘हाथ की सफाई’ नहीं,बल्कि गैस की बूंद-बूंद पर नजर गड़ाए एक सुनियोजित धंधा हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल—अगर वीडियो में इतना साफ नजर आ रहा है, तो क्या इसे नजरअंदाज किया जा सकता है? क्या यह कहा जा सकता है कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई? जवाब खुद वीडियो दे रहा है।—ग्राहकों के हिस्से पर ‘साइलेंट वार’—यदि इस तरह सिलेंडरों की ‘पलटी’ की जा रही है, तो इसका सीधा असर आम उपभोक्ता पर पड़ना तय है। हर सिलेंडर में पहुंचने वाली गैस की मात्रा पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है। यानी जो हक जनता का है, वही धीरे-धीरे ‘कट’ किया जा रहा है—बिना शोर, बिना आवाज।—अब वक्त है—जांच और कार्रवाई का— जरूरत है कि सक्षम अधिकारी इस वायरल वीडियो को ठोस आधार मानते हुए तत्काल संज्ञान लें। तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर इसकी गहराई से जांच हो, वीडियो की सच्चाई की पुष्टि की जाए और जो भी इस खेल में शामिल हों, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह के कृत्यों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगे, ताकि आगे किसी भी उपभोक्ता के हक पर इस तरह ‘चुपचाप डाका’ न डाला जा सके। यह सिर्फ एक वीडियो नहीं—यह एक खुलासा है। सवाल उठ चुका है, अब जवाब देना जरूरी है।1
- Post by Sanjay Lal1
- प्रयागराज: हनुमान जयंती पर संगम तट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में महंत बलवीर गिरी ने विधिविधान से हनुमान जी की महाआरती की। शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली का श्रृंगार पूजन किया। मंदिर में हजारों की संख्या में दर्शनार्थी कतार में लगकर दर्शन पूजन कर रहे हैं।3
- Post by गुरु ज्ञान1
- मजदूरों के गुलामी के दस्तावेज है चारो श्रमिक कोड बिल* -- *मनोज पांडेय* प्रयागराज। केंद्रीय ट्रेंड यूनियंस और इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर आज भारतीय रेलवे से सभी जोनो/उत्पादन इकाइयो में न्यू पेन्शन स्किम, चार श्रम सहिंता और निजीकरण/निगमीकरण का ज़ोरदार विरोध कर प्रदर्शन किया | उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व रेलवे कर्मचारियों ने प्रयागराज जं हाबड़ा इंड पर न्यू पेन्शन स्किम एवं चारों श्रमिक कोड बिल के विरोध में शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीक़े बाह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया, विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए *इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन IREF व नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन NCRWU केंद्रीय महामंत्री कॉमरेड मनोज पाण्डेय ने कहा कि* चारो श्रमिक कोड़ बिल आधुनिक ग़ुलामी के प्रतीक है, उन्होंने कहा वर्षों के संघर्ष और शहादत के बाद जो कानून मजदूरों के हित में बनाए गए थे उन्हें देश बेचवा सरकार कारपोरेट घरानों के पक्ष में खत्म करके चार श्रमिक कोड़ बिल 2020 बनाई है इन चारों श्रम संहिता जिसे आज से देश भर में लागू किया जा रहा है, 1-औद्योगिक संबंध संहिता 2020, 2-व्यवसायिक संरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020, 3-सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, 4-वेतन संहिता 2020, का हम विरोध करते है, कामरेड मनोज ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए न्यू पेन्शन स्किम (एन पी एस ) आत्मघाती योजना है इस लिए संगठन इसका विरोध करता है और पुरानी पेन्शन स्किम (ओ पी एस ) लागु होने तक आन्दोलन के लिए प्रतिबद्ध है | विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए *इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन IREF व नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन NCRWU केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ कमल उसरी ने कहा कि* पूर्व में मजदूरों कर्मचारियों के हित के लिए जो कानून बनाए गए थे उनमें से 29 केंद्रीय कानूनो का स्वतंत्र अस्तित्व स्वतः समाप्त हो गया, शेष 15 कानूनों में बदलाव किया है यानी कि अब तक जो 44 श्रमिक कानून लागू थे खत्म हो गए है मुख्य रूप अब मजदूरों के सामान्य कार्य दिवस 10 घण्टे से 12 घण्टे अथवा कुछ भी हो सकते है, अब श्रम विभाग के निरीक्षक की भूमिका सिर्फ मदद कर्ता अथवा फेसिलेटर तक़ सीमित कर दी गई है, सामाजिक सुरक्षा में कर्मचारी भविष्य निधि ( ई पी एफ़) में योगदान को 12%से घटाकर 10% कर दिया गया है| लेकिन हम लोग सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे, विरोध प्रदर्शन का संचालन नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सहायक महामंत्री कॉमरेड शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया और अध्यक्षता नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कॉमरेड संजय तिवारी ने किया, विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कॉमरेड मनोज पाण्डेय, डॉ कमल उसरी, कॉमरेड संजय तिवारी, श्रीमती सुधा देवी जोनल अध्यक्ष महिला मोर्चा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, सैय्यद इरफ़ात अली ,संदीप सिंह, दीपक कुमार , सुनील गुप्ता , गोपाल शर्मा, नितिन कुमार, राजू यादव, , पी एन सिंह, पीयूष सोनी, सिद्धार्थ शर्मा, इफ़्तेख़ार अहमद , राजकुमार , सुनील आर्यन आदि मौजूद रहे।1