खैरथल-तिजारा को मिला नया कलेक्टर, 4 महीने बाद नियुक्ति से प्रशासन को मिलेगी मजबूती खैरथल-तिजारा जिले को आखिरकार करीब चार महीने के लंबे इंतजार के बाद नया जिला कलेक्टर मिल गया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अतुल प्रकाश को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे जिले के प्रशासनिक कार्यों में अब तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अतुल प्रकाश इससे पहले भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीडा) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार द्वारा देर रात जारी की गई 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में उनका नाम प्रमुख रूप से शामिल रहा। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया। गौरतलब है कि खैरथल-तिजारा जिले में 28 नवम्बर 2025 से कलेक्टर का पद खाली चल रहा था। उस समय तत्कालीन कलेक्टर किशोर कुमार का तबादला राजस्व मंडल अजमेर में सदस्य पद पर कर दिया गया था। इसके बाद से अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही थीं। अब नए कलेक्टर की नियुक्ति से जिले में लंबित कार्यों को गति मिलने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।
खैरथल-तिजारा को मिला नया कलेक्टर, 4 महीने बाद नियुक्ति से प्रशासन को मिलेगी मजबूती खैरथल-तिजारा जिले को आखिरकार करीब चार महीने के लंबे इंतजार के बाद नया जिला कलेक्टर मिल गया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अतुल प्रकाश को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे जिले के प्रशासनिक कार्यों में अब तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अतुल प्रकाश इससे पहले भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीडा) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार द्वारा देर रात जारी की गई 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में उनका नाम प्रमुख रूप से शामिल रहा। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया। गौरतलब है कि खैरथल-तिजारा जिले में 28 नवम्बर 2025 से कलेक्टर का पद खाली चल रहा था। उस समय तत्कालीन कलेक्टर किशोर कुमार का तबादला राजस्व मंडल अजमेर में सदस्य पद पर कर दिया गया था। इसके बाद से अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही थीं। अब नए कलेक्टर की नियुक्ति से जिले में लंबित कार्यों को गति मिलने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।
- इन दिनों स्कूली बच्चों के परीक्षा परिणाम आने का सिलसिला शुरू हो गया है। परिणाम आने के साथ अभिभावक बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए चिंतित रहते हैं। कई बार अच्छे स्कूल्स की जानकारी के अभाव में भी चिंतित हो जाते हैं। हम अपने सामाजिक सरोकारों के तहत आपको समय समय पर ऐसी जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। आज हम आपको खैरथल शहर में CBSE पैटर्न पर संचालित N.D. Ganga स्कूल से परिचित करवा रहे हैं। इस स्कूल का परिणाम तो बेहतर रहता ही है। इसकी बिल्डिंग और दी जा रही सुविधाएं भी बेहद अच्छी और व्यवस्थित है। स्कूल में शानदार बड़ा प्लेग्राउंड, असेंबली ग्राउंड, बड़े हवादार कमरे, आधुनिक लैब के साथ ही अनेक सुविधाएं हैं। यहां पढ़ाई पर स्पेशल फोकस किया जाता है। यदि आप भी अपने बच्चों के एडमिशन के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार यहां की विजिट जरूर करें। आप हमारे साथ इस स्कूल के अंदर के कुछ दृश्य देखें। N.D. GANGA School मातौर रोड़ खैरथल1
- भिवाड़ी में गैस सिलेण्डर की सप्लाई हुई सुचारू, एसडीएम और डीएसपी ने किया ओचक निरीक्षण1
- हंसना जरूरी सेहत के लिए अच्छा कॉमेडी वीडियो देखना लाइक करना शेयर करना फॉलो करना जरूर1
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम सम्माननीय मास्टर श्यौराज सिंह जी पधारे अलवर कार्यकर्ताओं ने बगड़ राजपूत सेठ सांवरिया होटल पर जोरदारी से किया स्वागत जिसमें उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता अब्दुल बासित खान मेवाती जयपुर संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहिताश कुमार जाटव भाजपा के जिला प्रवक्ता बड़े भाई रामजी लाल यादव महाराज सिंह और भी बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद रहे4
- Post by Janta Seva841
- Post by Ram Mishra1
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी और बॉक्सिंग खिलाड़ी संस्कृति यादव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। राजस्थान राज्य अंडर-19 महिला युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप, सादुलपुर (चूरू) में स्वर्ण पदक जीतकर गांव लौटी संस्कृति यादव का सरपंच कृष्णा देवी व ग्रामीणों ने साफा पहनाकर, माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया और नेशनल लेवल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्कृति यादव ने 27 से 29 मार्च 2026 को नेशनल बॉक्सिंग अकादमी सादुलपुर, चूरू में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नीमराना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वह आगामी नेशनल लेवल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। संस्कृति यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच को देते हुए कहा कि परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उनका लक्ष्य गुवाहाटी में गोल्ड मेडल जीतना और आगे इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा किया गया सम्मान उन्हें आगे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लड़कियां भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने संस्कृति यादव के पिता व्यवसायी भीम सिंह यादव, माता अनीता यादव, दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव एवं दादी पूर्व सरपंच कमलेश देवी का भी साफा, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव,कैप्टन दुलाराम यादव, सूबेदार दीपचंद यादव, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक वीरेंद्र यादव, योगेश चौधरी,दिलावर चौधरी, समाजसेवी सुमित यादव, ईश्वर यादव, राजेंद्र चौधरी, एडवोकेट कृष्ण यादव, अशोक यादव, महेंद्र पंच,सोहन लाल यादव, रमेश स्वामी, सुभाष यादव, रामकिशन चौधरी,चंद्र सिंह चौधरी, ब्रह्म प्रकाश यादव, ओम प्रकाश चौधरी, प्रदीप यादव, राजेश प्रजापत, महेश यादव, महिपाल यादव, छोटे लाल यादव, बृजेश यादव, मुकेश यादव, रवि यादव पूर्व पंच सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।3
- शादी से लौट रहे चार युवकों से पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप, ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंप दोषी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग एसपी ने किया लाइन हाजिर खैरथल। क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप सामने आया। घटना के विरोध में राताखुर्द गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष थाने पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राताखुर्द से दांतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए चार युवक—ललित, रोहित, रिंकू और दीपक—रात करीब एक बजे वापस लौट रहे थे। आरोप है कि इस दौरान रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और बाद में थाने ले जाकर उनके साथ मारपीट की तथा मोबाइल फोन छीन लिए। शिकायतकर्ता सुभाष, राजकुमार, सुंदरलाल जाटव निवासी राताखुर्द एवं श्रीचंद जाटव निवासी खेडला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि युवक देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में खैरथल पहुंचे। इस दौरान उनकी बाइक थाने में खड़ी मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि कांस्टेबल पुष्पेंद्र उन्हें थाने लेकर आया है। परिजनों का आरोप है कि बार-बार निवेदन करने के बावजूद युवकों को नहीं छोड़ा गया और सुबह आने के लिए कहा गया। इस दौरान गांव के सरपंच, पंच सहित अन्य लोगों के साथ भी कथित रूप से बदसलूकी की गई और उन्हें वहां से जाने के लिए धमकाया गया। घटना के विरोध मे बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर एकत्रित हो गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में सभी ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा बर्खास्तगी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संबंधित कांस्टेबल पुष्पेंद्र को तलब किया और जांच के निर्देश दिए।कुछ देर बाद भिवाड़ी से आये जिला पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय से पीड़ित परिवार मिले!एसपी ने तुरंत प्रभाव से कांस्टेबल को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जाँच किशनगढ़ बास वृत के डीएसपी लालचंद यादव को सौंप दी गई है!1