Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ में सनसनी: पशु अस्पताल परिसर में बच्चे की खोपड़ी मिलने से हड़कंप मऊ नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले में स्थित पशु अस्पताल की बाउंड्री परिसर में एक बच्चे की खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। खोपड़ी किसकी है और यहां कैसे पहुंची, इसे लेकर इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
RISHI RAI
मऊ में सनसनी: पशु अस्पताल परिसर में बच्चे की खोपड़ी मिलने से हड़कंप मऊ नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले में स्थित पशु अस्पताल की बाउंड्री परिसर में एक बच्चे की खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। खोपड़ी किसकी है और यहां कैसे पहुंची, इसे लेकर इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SONI DEVI1
- मऊ । अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पासपोर्ट वेरिफिकेशन एवं चरित्र प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन हेतु धन उगाही के मामले को संज्ञान में लेकर दिए आदेश।1
- Post by Namrata Shukla1
- टंकी बनने से पहले कमीशन तय, टंकी बनने के बाद गिरना तय -सपा राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह1
- बेल्थरा रोड में 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी: 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, खुलासा नहीं। बेल्थरा रोड में एक बंद मकान से 5 हजार रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम डीएन सूर्या अस्पताल के समीप हुई यह चोरी तब हुई जब गृहस्वामी अवधेश प्रजापति अपने पैतृक गांव बिशुनपुरा, थाना भीमपुरा गए हुए थे। रविवार रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया। सोमवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद के साथ-साथ सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमके, नथिया और पायल सहित लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ उभांव थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे एसआई सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण जांच में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस अब घटना के खुलासे के लिए बीटीएस (बेस ट्रांससीवर स्टेशन) के माध्यम से तकनीकी जांच कर रही है। घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों का डाटा जुटाया जा रहा है, ताकि संदिग्धों की लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त तेज करने और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।4
- असलहा लहराकर लूट की कोशिश देवरिया: सलेमपुर थाना क्षेत्र के किशोरगंज वार्ड नंबर 10 स्थित “विशाल ज्वेलर्स” में दिनदहाड़े असलहा दिखाकर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और पिस्टल दिखाकर दुकानदार को धमकाने लगा। स्थिति भांपते हुए स्वर्ण व्यवसायी ध्रुव कुमार वर्मा तिजोरी कक्ष में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर शोर मचाया, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- Post by Sulthan Mahesh Kumar Sulthan1
- मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्वेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के नेतृत्व में गुरुवार को थानाध्यक्ष दक्षिण टोला मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मिर्जाहादीपुरा मोड़ पर एसओजी व स्वाट टीम के साथ अपराध तथा अपराधियो के बारे में चर्चा कर रहे थे कि उसी समय मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया की बढुआ गोदाम की तरफ से एक व्यक्ति नाजायज चरस लेकर स्वीफ्ट डिजायर कार से आ रहा है, जो मतलूपुर होकर सठियांव से एक्सप्रेस वे पकड़ कर हरियाणा जायेगा, मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर मौजूद पुलिस बल को साथ में लेकर मतलूपुर फ्लाई ओवर पहूंचकर पुलिस टीम को दो टीमो में विभक्त कर आने वाली कार का इन्तजार करने लगे की कुछ ही देर में एक सफेद स्वीफ्ट डिजायर कार आती हूई दिखाई दी,जिसको देखते ही मुखबिर खास ने इशारा करके बताया कि यही जो कार आ रही है, वही है, मुखबिर खास मौके से हट बढ गया,पुलिस टीम द्वारा आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार को आगे से रोकने का प्रयास किया गया तो कार चला रहे व्यक्ति द्वारा कार को पीछे मोड़ कर भागना चाहा कि पीछे से भी लगी दुसरी पुलिस टीम ने रोक लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति को कार से उतारकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जितेन्द्र कुमार राय पुत्र रामेश्वर राय निवासी मकान न0 2अ/412 आवास विकास कालोनी हरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया बताया तथा कार की डिग्गी में चरस होने की बात बतायी जिसकी सूचना पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी मु0बाद गोहना महोदय भी मौके पर आ गये, जिनके द्वारा पूछताछ किया गया तथा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के द्वारा चलायी जा रही कार की डिग्गी से 1.530 किग्रा0 नाजायज चरस बरामद हूई । पूछताछ पर बताया कि वह चरस को लेकर हरियाणा में जाता है, वही पर जाकर बेच देता है, हर बार रास्ता बदल बदल कर जाता है, इस बार भी बलिया से हरियाणा जाने के लिए लिए निकला था, आजमगढ़ में सठियांव के एक्सप्रेस वे पकड़ कर हरियाणा चला जाता । वही पर चरस बेच देता । पकड़े गये अभियुक्त को समय 22.35 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।2