Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगरा पुल पर बढ़ा पानी, प्रशासन मुस्तैद, निचले इलाके को खाली करने के निर्देश जारी विजयपुर। लगातार बारिश के बाद क्वारी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। अगरा पुल पर पानी का बहाव बढ़कर पांच फीट से अधिक हो गया है, जिससे विजयपुर-अगरा मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।पानी बढ़ने की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नदी और पुल के आसपास निगरानी रखी जा रही है तथा लोगों को पानी के तेज बहाव के बीच पुल पार नहीं करने की हिदायत दी जा रही है।प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद किया जा सकता है।
Dileep kushwah
अगरा पुल पर बढ़ा पानी, प्रशासन मुस्तैद, निचले इलाके को खाली करने के निर्देश जारी विजयपुर। लगातार बारिश के बाद क्वारी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। अगरा पुल पर पानी का बहाव बढ़कर पांच फीट से अधिक हो गया है, जिससे विजयपुर-अगरा मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।पानी बढ़ने की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नदी और पुल के आसपास निगरानी रखी जा रही है तथा लोगों को पानी के तेज बहाव के बीच पुल पार नहीं करने की हिदायत दी जा रही है।प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद किया जा सकता है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- समाज में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है : प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के संभागीय सम्मेलन में बोले प्रभारी मंत्री, प्रदेशहित में सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि समाज में पत्रकारों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। सकारात्मक सोच और सजगता के साथ पत्रकार समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के हित में सभी वर्गों से मिलकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता समाज में जागरूकता लाने के साथ विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला रविवार को जगन्नाथ धाम मैरिज गार्डन में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में आयोजित संभागीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने प्रदेश एवं जिले के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और पत्रकारों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद अख्तर अली, गोपाल शर्मा, विष्णु चौरसिया एवं ओमप्रकाश भारद्वाज को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों ने पत्रकारों के सामाजिक सरोकारों और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की।भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के संभागीय सम्मेलन में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, विधायक मुकेश मल्होत्रा, जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा, नगर परिषद बड़ौदा अध्यक्ष भरोसी बाई सुमन, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय एवं बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, अशोक गर्ग, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अतुल चौहान, महामंत्री अरविन्द जादौन, संजय अकोदिया, सांसद प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, नगर मंडल अध्यक्ष सजय मंगल, जिला पंचायत सीईओ कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम गगन मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम सहित महासंघ के स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।संभागीय सम्मेलन में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की ओर से प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला सहित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मेलन में पत्रकारों की एकजुटता, पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और समाजहित में मीडिया की जिम्मेदारी जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। भव्य आयोजन ने पत्रकार जगत की एकता और संगठन की मजबूती का प्रभावशाली संदेश दिया।2
- विजयपुर में कुंवारी नदी का दूसरे दिन भी दिखा रौद्र रूप विजयपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण कुंवारी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दूसरे दिन भी नदी का रौद्र रूप देखने को मिला, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्य बिंदु: उफान पर नदियां: कुंवारी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है, जिससे आसपास के निचले इलाकों में पानी घुसने की संभावना बढ़ गई है। सड़क संपर्क प्रभावित: नदी का जलस्तर बढ़ने से कई निचले पुल और रपटे जलमग्न हो चुके हैं, जिससे कुछ गांवों का संपर्क कट गया है। प्रशासनिक सतर्कता: प्रशासन ने नदी तट के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी के करीब न जाने की सख्त सलाह दी है। राहत एवं बचाव दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।2
- श्योपुर में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ का महासम्मेलन, मंच पर सत्ता और विपक्ष एक साथ, कलेक्टर से लेकर प्रभारी मंत्री तक हुए सामिल। श्योपुर के इतिहास में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला जब पत्रकारों के एक मंच पर प्रशासन, सरकार और विपक्ष एक साथ नजर आए। अवसर था भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के संभागीय सम्मेलन एवं प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सम्मिलित श्योपुर कलेक्टर श्रीमती शीला दाहिमा , जिले के *प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला जी*, महासंघ के *प्रदेश महासचिव राम गोपाल बंसल जी* एवं *प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम जी* विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं इस पत्रकार महाकुंभ में सियासी समरसता भी देखने को मिली जब *कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा जी* और *पूर्व विधायक दुर्गा लाल विजय जी* भी एक साथ मंच पर पहुंचे और पत्रकारों की एकजुटता को नमन किया। महासचिव राम गोपाल बंसल जी और प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम जी को 100 किलो की विशाल फूल माला पहना कर स्वागत कर रहे हैं। हाथ जोड़े, चेहरे पर मुस्कान, और चारों तरफ से तालियां - ये पल बताता है कि श्रमजीवी पत्रकारों में कितना सम्मान है अपने नेतृत्व के प्रति। प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला जी ने कहा कि सरकार पत्रकारों के हित में हमेशा खड़ी है, वहीं कलेक्टर शीला दाहिमा जी ने प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम जी ने कहा - "जब तक एक भी श्रमजीवी पत्रकार पर आंच आएगी, महासंघ चुप नहीं बैठेगा। *रिपोर्ट: मुनव्वर खान | DA NEWS PLUS, श्योपुर*4
- ब्रैकिग कैलारस -आज रविवार को कैलारस में सुबह से तेज बारिश होने लगी है पानी बहुत ही तेजी से बरस रहा है। जिससे क्षेत्र में नदी, नाले, उफान पर आये हुए हैं। और गली मोहल्ले में भी पानी लवालव भरा हुआ है।यह बारिश लगातार तीन दिन से हो रही है, किसने की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि किसानों की फसल बर्बाद हो सकती है किसानों के खेतों में पानी भरा हुआ है।1
- वेतन के लिए संयुक्त संचालक ने भोपाल संचालक को लिखा पत्र ================= 16 वे दिन पानी में धरना =============== भिण्ड=गोहद संयुक्त संचालक किसान कल्याण मुरैना ने श्रमिकों को 11 महा के रुके हुए वेतन भुगतान के लिए 3 सितंबर को संचालक कृषि किसान कल्याण भोपाल को पत्र लिखकर गोहद छीमका कृषि फार्म में पदस्थ सहायक संचालक श्री गोरी शंकर बेले के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा जिसमें श्रमिकों को वेतन नहीं मिलने का मुख्य कारण सहायक संचालक कृषि फार्म गोहद की भूमिका स्पष्ट दिखाई गई है पत्र में दिलाने की सिफारिश भी की गई उसकी प्रतिलिपि आयुक्त चम्बल संभाग मुरैना जिलाधीश महोदय भिण्ड उपसंचालक कृषि भिण्ड के साथ सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस को भी प्राप्त हुई है श्रमिकों ने मीटिंग कर निर्णय लिया है जब तक वेतन का भुगतान एवं सेवा पुस्तिका प्राप्त नहीं होती अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा श्रमिकों ने कहा कि संचालक महोदय भोपाल को लिखा पत्र पर कितने दिनों में उचित कार्रवाई होती है इसका इंतजार भी करेंगे और आंदोलन को भी जारी रखेंगे उक्त जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी दूसरी तरफ 19 अगस्त बुधवार से सहायक संचालक कार्यालय क़ृषि फार्म गोहद= छीमका में अनिश्चितकालीन धरना 16 वा दिन पूर्ण रूप से पानी में दिया गया क्योंकि धरना स्थल पानी में डूब गया है श्रमिक पानी में खड़े होकर धरना दे रहे हैं 4 सितंबर को पानी में धरना देने वाले उदय सिंह श्रीवास जिला अध्यक्ष दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित कर्मचारी एकता यूनियन सीटू भूपेंद्र सिंह गुर्जर राज्य महासचिव डीवाईएफआई रामेश्वर महेश बीरेंद्र पटिया हरेंद्र राजेश उपस्थित रहे प्रेषक अनिल दौनेरिया जिला महासचिव सीटू वेतन के लिए संयुक्त संचालक ने भोपाल संचालक को लिखा पत्र ================= 16 वे दिन पानी में धरना =============== भिण्ड=गोहद संयुक्त संचालक किसान कल्याण मुरैना ने श्रमिकों को 11 महा के रुके हुए वेतन भुगतान के लिए 3 सितंबर को संचालक कृषि किसान कल्याण भोपाल को पत्र लिखकर गोहद छीमका कृषि फार्म में पदस्थ सहायक संचालक श्री गोरी शंकर बेले के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा जिसमें श्रमिकों को वेतन नहीं मिलने का मुख्य कारण सहायक संचालक कृषि फार्म गोहद की भूमिका स्पष्ट दिखाई गई है पत्र में दिलाने की सिफारिश भी की गई उसकी प्रतिलिपि आयुक्त चम्बल संभाग मुरैना जिलाधीश महोदय भिण्ड उपसंचालक कृषि भिण्ड के साथ सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस को भी प्राप्त हुई है श्रमिकों ने मीटिंग कर निर्णय लिया है जब तक वेतन का भुगतान एवं सेवा पुस्तिका प्राप्त नहीं होती अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा श्रमिकों ने कहा कि संचालक महोदय भोपाल को लिखा पत्र पर कितने दिनों में उचित कार्रवाई होती है इसका इंतजार भी करेंगे और आंदोलन को भी जारी रखेंगे उक्त जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी दूसरी तरफ 19 अगस्त बुधवार से सहायक संचालक कार्यालय क़ृषि फार्म गोहद= छीमका में अनिश्चितकालीन धरना 16 वा दिन पूर्ण रूप से पानी में दिया गया क्योंकि धरना स्थल पानी में डूब गया है श्रमिक पानी में खड़े होकर धरना दे रहे हैं 4 सितंबर को पानी में धरना देने वाले उदय सिंह श्रीवास जिला अध्यक्ष दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित कर्मचारी एकता यूनियन सीटू भूपेंद्र सिंह गुर्जर राज्य महासचिव डीवाईएफआई रामेश्वर महेश बीरेंद्र पटिया हरेंद्र राजेश उपस्थित रहे प्रेषक अनिल दौनेरिया जिला महासचिव सीटू2
- वार्ड नंबर 43 में निर्दलीय प्रत्याशी चमन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब हिण्डौन नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी चमन (पत्नी पीर मोहम्मद) के मुख्य चुनावी कार्यालय का रविवार शाम 6 बजे विधिवत उद्घाटन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यालय उद्घाटन के दौरान वार्डवासियों का भारी जनसमर्थन देखने को मिला।कार्यक्रम में आए अतिथियों का साफा माला पहना कर स्वागत किया गया।पूर्व पार्षद प्रतिनिधि पीर मोहम्मद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास, मूलभूत समस्याओं का समाधान और जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वार्डवासियों से पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के आधार पर समर्थन और आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के लोगों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।उद्घाटन अवसर पर अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जमील अब्बासी (उर्फ गुड्डू), जिला महासचिव रहमान खान, रामकेश गुर्जर, गोपाल गुर्जर, जल सिंह गुर्जर, राम सिंह गुर्जर, हाफिज इस्लामुद्दीन, रहीम हाजी, इस्माइल खजांची, फजलु भाई, बाबू भाई, साबू भाई, सप्पो अब्बासी, तैय्यब अब्बासी, फकरु अब्बासी, चांद मोहम्मद, सेवानिवृत्त फौजी अमरदीन, शेर मोहम्मद, अली मोहम्मद, चांद मिस्त्री, बाबुद्दीन हाफिज, हनीफ मिस्त्री, फोदिया, नूर मोहम्मद (उर्फ गुड्डा भाई), नूरदीन, नूर मोहम्मद और जहीर अब्बासी, कमरु अब्बासी, लाला मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व समर्थक उपस्थित रहे।1
- सत्य निकेतन में छात्रों के पीजी की एक बिल्डिंग धराशाई हो गई। जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र रह रहे थे। मलबे में 30-40 छात्रों के दबे होने की आशंका है।क्या इस बार भी चार इंजन वाली सरकार ऑडिट के नाम पर करोड़ों की वसूली करके जिम्मेदार लोगों को छोड़ देगी?1
- सागर के बंडा में शराब पीने से हुई मौतों के बाद शासन प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की मिली भगत के आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा...1