Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसर्प्योर ने भारत में अपनी नई स्प्लिट इन्वर्टर एसी सीरीज़ लॉन्च की है, नई सीरीज़ 2026 ISEER स्टार रेटिंग के अनुरूप है, जिससे बेहतर बिजली बचत सुनिश्चित होती है। इसमें खास ‘आइस ब्लास्ट’ मोड दिया गया है, जो एक बटन दबाते ही तुरंत तेज कूलिंग शुरू कर देता है। साथ ही 7-इन-1 कन्वर्टिबल तकनीक यूज़र्स को जरूरत के अनुसार कूलिंग लेवल सेट करने की सुविधा देती है, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है। 100% कॉपर कंडेंसर, एडवांस DOC सेंसर और सेल्फ-क्लीन फीचर जैसी खूबियां इसे भारतीय मौसम के लिए खास बनाती हैं। इस नई रेंज की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये रखी गई है।
BHARAT TODAY NEWS
एसर्प्योर ने भारत में अपनी नई स्प्लिट इन्वर्टर एसी सीरीज़ लॉन्च की है, नई सीरीज़ 2026 ISEER स्टार रेटिंग के अनुरूप है, जिससे बेहतर बिजली बचत सुनिश्चित होती है। इसमें खास ‘आइस ब्लास्ट’ मोड दिया गया है, जो एक बटन दबाते ही तुरंत तेज कूलिंग शुरू कर देता है। साथ ही 7-इन-1 कन्वर्टिबल तकनीक यूज़र्स को जरूरत के अनुसार कूलिंग लेवल सेट करने की सुविधा देती है, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है। 100% कॉपर कंडेंसर, एडवांस DOC सेंसर और सेल्फ-क्लीन फीचर जैसी खूबियां इसे भारतीय मौसम के लिए खास बनाती हैं। इस नई रेंज की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये रखी गई है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- #ModelTown #DelhiCrime #LootCase #GunPointRobbery #DelhiPolice #BreakingNews #CCTVFootage #CrimeNews #NorthDelhi #Gurujistudio1
- प्रेस विज्ञप्ति दिल्ली पुलिस उत्तर-पश्चिम जिला दिनांक: 27.02.2026 “ *थाना आदर्श नगर ने नाबालिग की सनसनीखेज हत्या का मामला सुलझाया; दो आरोपी गिरफ्तार* ” * पूर्व नियोजित प्रतिशोध की भावना से नाबालिग की बेरहमी से हत्या। * घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद। थाना आदर्श नगर की टीम ने दो हत्या आरोपियों *(1) गौरव @ कालिया, पुत्र महिपाल, निवासी पप्पू डेयरी के पास, आजादपुर गांव, उम्र 30 वर्ष एवं (2) विनय, पुत्र संजीव, निवासी झुग्गी, लाल बाग, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष* को गिरफ्तार कर एक सनसनीखेज हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटी भी बरामद की गई है। जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या पूर्व की रंजिश के चलते प्रतिशोध स्वरूप की गई थी। आरोपी गौरव @ कालिया ने पुराने विवाद का बदला लेने के उद्देश्य से मृतक को निशाना बनाने की साजिश रची थी। *संक्षिप्त तथ्य एवं घटना विवरण:–* दिनांक 12.02.2026 को प्रातः लगभग 8:30 बजे थाना आदर्श नगर में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें माजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के निकट जंगल क्षेत्र में आग लगने तथा एक बच्चे का शव पड़े होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रोड नं. 51 के साथ स्थित माजलिस पार्क मेट्रो पार्किंग स्थल पर पहुंची, जहां मेट्रो दीवार के पास एक जला हुआ अज्ञात शव मिला। शव की पहचान हेतु थाना आदर्श नगर के स्टाफ द्वारा तत्काल प्रयास किए गए। तत्पश्चात श्री भगवान (पिता) एवं परिवारजनों द्वारा बीजेआरएम मोर्चरी में जले हुए शव की पहचान विष्णु, पुत्र श्री भगवान, निवासी जेलर वाला बाग, अशोक विहार फेज-II, दिल्ली के रूप में की गई। दिनांक 16.02.2026 को मृतक की बहन रोशनी का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने बताया कि उसका भाई विष्णु, उम्र लगभग 17 वर्ष, 10वीं कक्षा तक शिक्षित था तथा आजादपुर क्षेत्र में गलत संगति में पड़ गया था। अगस्त 2025 में दीपक नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता थी, जिसके कारण उसे जुवेनाइल होम भेजा गया था तथा 31.01.2026 को जमानत पर रिहा हुआ था। हाल के दिनों में वह परेशान दिख रहा था तथा उसने बताया था कि आजादपुर निवासी गौरव @ कालिया एवं उसके साथी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दिनांक 11.02.2026 को विष्णु घर से निकला और वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। तलाश के दौरान परिवारजन थाना अशोक विहार गए, जहां नोटिस बोर्ड पर थाना आदर्श नगर के संदर्भ में एक अज्ञात शव की फोटो प्रदर्शित थी। इस संबंध में *थाना आदर्श नगर में एफआईआर नं. 87/26 दिनांक 16.02.2026 धारा 103(1)/238(क) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। *टीम एवं जांच:–* घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर अश्विनी, इंस्पेक्टर (एल एंड ओ), थाना आदर्श नगर द्वारा किया गया। टीम में एसआई संचीत, एचसी प्रवीण, एचसी लीला राम, कॉन्स्टेबल रोहित एवं कॉन्स्टेबल पवन शामिल थे। यह टीम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लव अत्रे, एसएचओ/थाना आदर्श नगर तथा एसीपी/जहांगीर पुरी सुश्री योगेंद्र खोखर के निकट पर्यवेक्षण में कार्यरत रही। टीम को शीघ्र, पेशेवर एवं परिणामोन्मुख जांच हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 17.02.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी विनय, पुत्र संजीव, निवासी झुग्गी लाल बाग, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान विनय ने अपने साथी गौरव @ कालिया के साथ मिलकर विष्णु की हत्या करने की बात स्वीकार की। तत्पश्चात गौरव @ कालिया को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि यह मामला दीपक की हत्या (एफआईआर नं. 685/25, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस, थाना आदर्श नगर) के प्रतिशोध से संबंधित है। गौरव, मृतक दीपक का पड़ोसी था और उसे अपना चाचा मानता था। दिनांक 11.02.2026 को रात्रि लगभग 10:45 बजे शराब पीने के दौरान विष्णु ने दीपक की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा गौरव को भी जान से मारने की बात कही। इस खुलासे से आक्रोशित होकर गौरव @ कालिया ने अपने साथी विनय के साथ मिलकर विष्णु की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत दोनों ने विष्णु @ बिडियाल पर पत्थर से उसके सिर पर बार-बार वार किया, जिससे उसे घातक चोटें आईं। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दोनों ने पेट्रोल लाकर शव पर डालकर दिनांक 11/12.02.2026 की मध्यरात्रि लगभग 11:15 बजे आग लगा दी। *आरोपियों का विवरण:–* 1. गौरव @ कालिया, पुत्र महिपाल, निवासी पप्पू डेयरी के पास, आजादपुर गांव, उम्र 30 वर्ष। पूर्व संलिप्तता: शून्य। 2. विनय, पुत्र संजीव, निवासी झुग्गी, लाल बाग, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष। पूर्व संलिप्तता: शून्य। *बरामदगी:–* * घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी। मामले की आगे की जांच जारी है। *(भीष्म सिंह) आईपीएस* *अतिरिक्त आयुक्त पुलिस* *उत्तर-पश्चिम जिला, दिल्ली* Reported by Ajay Chadha Asian Media News Delhi Mob. 87002502961
- कस्तूरी मॉडल स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती रेनु जी द्वारा आमंत्रित किए जाने पर, विद्यालय के बैनर तले मुझे बच्चों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर हमारे द्वारा बच्चों को मेडल प्रदान किए गए तथा उनके परिजनों के नाम एक प्रशंसा पत्र भी जारी किया गया।1
- न्यूज़: राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाश असलहे के बल पर 22 वर्षीय दुकानदार से करीब 14 लाख रुपये की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।1
- कांग्रेस ने चरित्र दिखाया विदेशियों के सामने- मोदी, राहुल प्रियंका मस्ती में मोदीजी जी तनाव में, केजरीवाल का जुलूस ईडी बैंड के साथ, बोले मैं नेता नहीं नेता मोटी चमड़ी वाले, रेखा गुप्ता बोलीं केजरीवाल ने सुबूत मिटाए और हिमाचल सीएम दिल्ली पुलिस से नाराज़... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- क्या आपको लगता है कि देश की राजनीति सही दिशा में जा रही है? 🤔 अपनी राय कमेंट में जरूर दें 👇 सच के साथ हैं तो वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें! 🔥🇮🇳 S Bharat News झूठ के खिलाफ… जंग ✊🔥 Like 👍 | Share 🔁 | Subscribe ❤️ आपका एक क्लिक सच की लड़ाई को मजबूत बनाता है! 🚩🇮🇳1
- #SantParmanandHospital #KashmiriGate #HoliMilanSamaroh #DelhiNews #HealthCare #JointReplacement #KneeReplacement #HospitalEvent #CulturalProgram #DelhiHospital1
- थाना आदर्श नगर पुलिस की बड़ी सफलता, बदले की भावना से रची गई थी साजिश नई दिल्ली: उत्तरी-पश्चिमी जिले के थाना आदर्श नगर पुलिस ने एक सनसनीखेज नाबालिग हत्या कांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदले की भावना से की गई इस जघन्य वारदात का त्वरित पर्दाफाश कर पुलिस ने अपनी पेशेवर दक्षता और सतर्कता का परिचय दिया है। घटना 12 फरवरी 2026 को Majlis Park Metro Station के निकट जंगल क्षेत्र में जली हुई लाश मिलने से सामने आई थी। सूचना मिलते ही थाना आदर्श नगर की टीम मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक व तकनीकी आधार पर जांच शुरू की। कड़ी मेहनत और साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान स्थापित की गई तथा आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। जांच में खुलासा हुआ कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया। गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपी विनय को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सह-आरोपी गौरव @ कालिया को भी दबोचा गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है। 🔹 पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर अश्विनी (L&O) ने किया। 🔹 टीम में एसआई संचित, एचसी प्रवीण, एचसी लीला राम, कॉन्स्टेबल रोहित एवं कॉन्स्टेबल पवन की अहम भूमिका रही। 🔹 कार्रवाई SHO इंस्पेक्टर लव अत्रेय एवं एसीपी योगेन्द्र खोखर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। 🔹 समूची जांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त Bhisham Singh के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इतने गंभीर और संवेदनशील मामले का शीघ्र खुलासा दिल्ली पुलिस की अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति को दर्शाता है। थाना आदर्श नगर की पूरी टीम को इस उत्कृष्ट और साहसिक कार्य के लिए बधाई।1
- पत्नी के साथ नहीं बनाते संबंध तो सुनो बड़ी खबर पति नहीं बनाता था पत्नी के साथ संबंध कोर्ट ने शादी को ही कर दिया रद्द1