किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकर मक्का की खेती पर जोर; अनुदान पर उपलब्ध हैं प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज दिनांक 10 मार्च 2026 प्रतापगढ़। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया है कि जिले के किसानों की आय बढ़ाने और जायद-2026 सीजन में संकर मक्का (हाईब्रिड मैज) की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। किसानों की आय में वृद्धि करने और फसल चक्र में बदलाव लाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ कृषि विभाग संकर मक्का की खेती को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित कर रहा है। कम समय, कम लागत और सीमित सिंचाई में बंपर पैदावार देने वाली यह फसल जिले के किसानों के लिए आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आगामी सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर उच्च गुणवत्ता वाले संकर मक्के के बीजों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है। उन्होने बताया है कि पारंपरिक मक्के की तुलना में ’संकर मक्का’ की उन्नत किस्में 30 से 40 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन देती हैं। इसके दाने मोटे और वजनदार होते हैं, जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा राजकीय कृषि बीज भंडारों पर संकर मक्के का बीज भारी अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। संकर मक्के का उपयोग न केवल खाद्यान्न के रूप में बल्कि पोल्ट्री फीड (मुर्गी दाना) और पशु आहार के रूप में भी भारी मात्रा में होता है, जिससे इसकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। उन्होने जायद-2026 के लिए निर्धारित संकर मक्का बीज की उपलब्धता व विक्रय दरों के सम्बन्ध में बताया है कि किसानों की सुविधा के लिए जनपद के संडवा चन्द्रिका, पट्टी, आसपुर देवसरा, सांगीपुर, लालगंज, कुंडा, बाबागंज, बिहार व कालाकांकर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर पूसा एचक्यूपीएम-1 इम्प्रुब्ड रूपये 24800 प्रति कुंटल व पूसा एचक्यूपीएम-5 इम्प्रुब्ड रूपये 28500 प्रति कुंटल की दर से संकर मक्का बीज की विक्रय दरें निर्धारित की गयी हैं, को कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई कर लें और उचित जल निकासी का प्रबंध रखें। बीज को बोने से पहले फफूंदनाशक से उपचारित अवश्य करें। संतुलित मात्रा में उर्वरकों (विशेषकर नाइट्रोजन और पोटाश) का प्रयोग पैदावार को और बढ़ा सकता है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि “जिले की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियां संकर मक्के की खेती के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। वे अपने नजदीकी राजकीय बीज भंडार पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं और अनुदानित दर पर उन्नत किस्म का प्रमाणित बीज प्राप्त कर अपनी आय बढ़ाएं व जायद सीजन में अधिक मुनाफे के लिए संकर मक्का की खेती अवश्य करें। किसान भाई बीज खरीदते समय निर्धारित विक्रय दरों का ही भुगतान करें । खरीद के समय पक्का बिल (रसीद) अवश्य लें।“ जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकली बीज की आशंका होने पर किसान तुरंत कृषि विभाग के अधिकारियों या अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय विकास भवन कमरा नम्बर-20 प्रतापगढ़ से सम्पर्क कर सकते है। ------------------ जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

- ⏩ आज कोर्ट पेशी के बाद लॉकअप में आई कैदी को गंभीर चोट, चेहरे से बह रहा था खून ⏩ परिजनों ने न्यायालय परिसर में किया हंगामा ⏩ हंगामे के दौरान पुलिस से परिजनों की गुत्थमगुत्थी ⏩ पुलिस ने किसी तरह कैदी को अस्पताल पहुँचाया ⏩ करीब 10 वर्षों से जिला जेल में निरुद्ध है मोहम्मद हलीम ⏩ न्यायालय परिसर के गेट नंबर 3 के पास का मामला1
- प्रतापगढ़ -पट्टी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आशु सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।1
- 🚨 प्रतापगढ़ कंधई थाना प्रकरण को लेकर व्यापारियों का बड़ा फैसला 🚨 कंधई थाना क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हुई कथित मारपीट और उत्पीड़न के विरोध में 11 मार्च को कंधई, कोहंडौर, रखहा, मदाफरपुर, दीवानगंज, ताला व किशुनगंज बाजार के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ✊ व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी व्यापारी न्याय की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों का विश्वास बना रहे। सभी व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि 11 मार्च को बाजार बंद कर इस विरोध में अपनी सहभागिता दें। #Pratapgarh #Kandhai #VyapariEkta #JusticeForTraders UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Amarpal Maurya Ashish Patel Nitin Agarwal Anupriya Patel Dr. Pallavi Patel Chief Minister Office Uttar Pradesh1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नांदी गांव में एक विधवा महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद महिला में दहशत का माहौल है। नांदी गांव निवासी विधवा दुर्गावती देवी ने कोतवाली पट्टी में दी गई तहरीर में बताया कि सात मार्च की रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी बेटियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुर्गावती देवी को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह कोतवाली पट्टी पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- “प्रतापगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका के पास बंद कोल्ड स्टोर के नजदीक से रामसुन्दर नाम के अभियुक्त को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि साल 2021 में करीब साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”1
- पट्टी। रमजान पर्व के मद्देनजर मंगलवार शाम पट्टी थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अलविदा और ईद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन की निगरानी में सभी नमाज सकुशल संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में मस्जिदों के मौलवी तथा हिंदू समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही। बैठक में रामजी उमर वैश्य, रामचरित्र वर्मा, अब्बास राइन, अमरजीत वर्मा, शिवकुमार चौरसिया, मतीन अहमद, गौरव श्रीवास्तव, मोहम्मद कैफ, यासीन, भोला घोसी, हाजी शाहिद अहमद, सत्य प्रकाश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।1