जमीन के विवाद में खूनी खेल: तमाड़ में कलयुगी देवर ने दाउली से गला रेतकर भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार तमाड़ (राँची): राँची जिले के तमाड़ थाना अंतर्गत बेलबेड़ा उदय टोला में जमीन के मामूली विवाद ने एक वीभत्स हत्याकांड का रूप ले लिया। शुक्रवार (17 अप्रैल) को एक शख्स ने गुस्से में आकर अपनी ही भाभी की लोहे के दाउली से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मोचोकनी देवी और आरोपी सुण्डी मुण्डा उर्फ काटे (45 वर्ष) के बीच काफी समय से जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, घर में अक्सर इस बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ गया कि सुण्डी मुण्डा ने आपा खो दिया और पास ही रखी लोहे की दाउली से महिला पर हमला कर दिया। हमले में गला कट जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मृतका के पति बुड़का मुण्डा (62 वर्ष) के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने तमाड़ थाना कांड सं0- 22/2026 के तहत धारा 103(1) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य अभियुक्त सुण्डी मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली को भी विधिवत जप्त कर लिया है। इस कार्रवाई में तमाड़ थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रवीण कुमार, पु०अ०नि० गणेश चौड़े, स०अ०नि० अजय प्रताप और तमाड़ थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। #DGPJHARKHAND #SSPRanchi #cityspranchi #graminspranchi #jharkhandupdates #deoghar_jharkhand_india #JharkhandPolice

- रांची के टाटीसिल्वे में हुए अभिजीत तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में मारपीट के बाद दम घुटने से अभिजीत की मौत हुई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।1
- रांची में एक शराब पार्टी खूनी खेल में बदल गई, जहाँ जाम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।1
- रांची के टाटीसिल्वे में एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद आरोपियों को दबोच लिया गया है।1
- झारखंड में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा बताया।1
- बंगाल में नई सरकार का पहला मिशन क्या होगा? देखिए विडियो बंगाल में नई सरकार का पहला मिशन क्या होगा?1
- राजधानी रांची के ओरमांझी में रामगढ़-रांची हाईवे पर एक 18 चक्का ट्रक के इंजन से अचानक तेज धुआं निकलने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चालक की सूझबूझ और उस वक्त हो रही भारी बारिश ने संभावित आग को फैलने से रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।1
- रांची के वार्ड 41 में पार्षद नीलम चौधरी ने सामुदायिक भवन न मिलने के कारण पेड़ के नीचे पेंशन सत्यापन कैंप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम द्वारा भवन उपलब्ध न कराने से जनता को धूप में ही सेवा लेनी पड़ रही है, जिससे अव्यवस्था और विवाद बढ़ रहा है।1
- हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस में पिस्टल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो आरोपियों को झारखंड में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप और भय का माहौल बन गया था। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- ओरमांझी प्रखंड के इरबा में शनिवार रात हुई भारी बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस आंधी-तूफान ने किसानों की कई फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे वे चिंतित हैं।1