ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत सहायक/ एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जनपद के विकासखण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रिक्त ग्राम पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इन्ट्री आपरेटर की नियुक्ति की जानी है। निदेशक पंचायती राज उ0प्र0 लखनऊ के शासनादेश दिनांक 13.10.2025 के प्रस्तर संख्या 17 के अनुसार पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इण्ट्री आपरेटर की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत कर ग्राम पंचायत के कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित कराकर सूचना के प्रसारण हेतु डुग्गी पिटवाकर मुनादी भी पंचायत में करायी जायेगी तथा सचिवालयों के नियमित संचालन तथा ग्रामीणजनों को आवश्यक सेवाए उपलब्ध कराने हेतु पंचायत सहायक की नियुक्ति जानी है। पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इन्ट्री आपरेटर का पद रिक्त होने पर ग्राम पंचायत द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की जायेगी। पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इण्ट्री आपरेटर के रिक्त पदो पर निदेशालय स्तर से विज्ञप्ति प्रकाशन की आवश्यकता नही होगी। चयन की समस्त प्रक्रिया शासनदेश दिनांक 25 जुलाई 2021 में निर्धारित मानकों एवं अवधि का पालन करते हुये संपादित की जायेगी। ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इण्ट्री आपरेटर का पद रिक्त होने के दिनांक से 02 माह के भीतर चयन की काय्रवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जायेगी। 02 माह से अधिक पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इण्ट्री आपरेटर का पद रिक्त होने पर सम्बन्धित सचिव के विरूद्व विभागीय कार्यवाही प्रख्यापित की जायेगी। पंचायत सहायक /एकाउन्टेन्ट कम डाटा इण्ट्री आपरेटर पद से त्यागपत्र दिये हुये अथवा ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इण्ट्री आपरेटर पद से हटाये गये अभ्यर्थी का पुर्नचयन नहीं किया जायेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रतिमाह रिक्त पदो ंके सापेक्ष विज्ञप्ति एवं चयन की कार्यवाही की नियमित समीक्षा करते हुये शतप्रतिशत चयन कराया जायेगा। कोई भी व्यक्ति जो सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सदस्य अथवा सचिव ग्राम पंचायत का सम्बन्धी है। पंचायत सहायक के रूप में नहीं रखा जायेगा सम्बन्धियों का तात्पर्य पिता, दादा, स्वसुर, (पितृ अथवा मातृ सम्बन्धी) पुत्र, पौत्र, दामा पुत्र-वधु, बहन, पति, पत्नी, पुत्री, माॅ एवं भाई से है। उपरोक्त परिपे्रक्ष्य में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जनपद पीलीभीत अपने-अपने विकास खण्ड की रिक्त पद की सूचना उपलब्ध करायी गयी, जिसका विवरण विकास खण्डवार निम्नवत् हैः-विकासखण्ड बीसलपुर की रिक्त ग्राम पंचायत सावेपुर, रूरिया एवं सुकटिया जसकरनपुर, विकासखण्ड अमरिया की रिक्त ग्राम पंचायत कल्यानपुर चक्रतीर्थ व गायबोझ, विकासखण्ड पूरनपुर की रिक्त ग्राम पंचायत बलरामपुर ज0 रनमस्तपुर, मुरैनिया गांधीनगर, वराही एवं घुघचिहाई, विकासखण्ड बिलसण्डा की रिक्त ग्राम पंचायत रूरिया धुरिया, नगरारता, विकासखण्ड मरौरी की रिक्त ग्राम पंचायत कैम, इग्धरा, भूडा सरैदा सह0 एवं अजीतपुर मु0 एवं विकासखण्ड बरखेड़ा की रिक्त ग्राम पंचायत मकरंदपुर रोशनसिंह, बकैनिया दीक्षित एवं गझाडा है। उक्त ग्राम पंचायतों में निम्न समय सारणी के अनुसार पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इण्ट्री आपरेटर के चयन की कार्यवाही पूर्ण की जानी हैं-ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इन्ट्री आॅपरेटर के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना, ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट एवं मुनादी द्वारा कराया जाना दिनांक 05.03.2026 से 13.03.2023 तक, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अवधि की तिथि 14.03.2026 से 20.03.2026 तक, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय व विकास खण्ड कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत को उपलबध कराया जाने की तिथि 21.03.2026 से 22.03.2026, ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदन पत्रों की श्रेष्ठता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार करना एवं ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष विचारर्थ प्रस्तुत किया जाना एवं समिति द्वारा अनुमोदित श्रेष्ठता सूची को जिला स्तरीय समिति के विचारर्थ समिति के सदस्य सचिव (जिला पंचायत राज अधिकारी) को उपलब्ध कराये जाने की तिथि 23.03.2026 से 25.03.2026 तक, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित सतिति द्वारा परीक्षण एवं संस्तुति दिनांक 26.03.2026़ से 28.03.2026 एवं ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाने की तिथि 29.03.2026 से 30.03.2026 निर्धारित है।

- पीलीभीत ।पीलीभीत यात्रा के दूसरे दिन राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश की दृष्टि से भारत ही नहीं विश्व का आकर्षक गंतव्य बन गया है। इससे पीलीभीत भी लाभान्वित हो रहा है। यहां के औद्योगिक कॉरिडोर में विकास का नया अध्याय कायम होगा। राज्य सूचना आयुक्त ने वाईफरकेशन निरीक्षण भवन में कहा कि विश्व में इस समय युद्ध और तनाव का माहौल है। मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा ने दुनिया को एक संदेश दिया है। संदेश यह कि शांति व्यवस्था के माहौल में ही विकास और मानव कल्याण के कार्य हो सकते है। सिंगापुर और जापान के साथ हुए समझौतों से यह प्रमाणित हुआ। उत्तर प्रदेश में शांति का माहौल है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। इसलिए यहां विकास कार्य सहजता के साथ आगे बढ़ रहे है। भारत ही नहीं दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश को बेहतर गंतव्य के रूप में मानने लगे है। पीलीभीत में औद्योगिक विकास भी प्रगति पर है। अमरिया में एशिया का सबसे बड़ा खमीर प्लांट लग रहा है। औद्योगिक हब का विकास हो रहा है। शारदा सागर के पास पर्यटन विकास और नए बस स्टेशन का निर्माण भी शामिल है। शारदा सागर के किनारे पर्यटन केंद्र विकसित किया जा रहा है। सिंगापुर और जापान से तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश उत्तर प्रदेश में होगा। जापान की तकनीक यूपी के विकास में सहायक होगा। बौद्ध और रामायण सर्किट पर भी द्विपक्षीय सहयोग पर सहमति बनी। यूपी भारत की प्रमुख अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन चुका है।3
- भुता थाना भुता क्षेत्र के ग्राम रावलकला में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी दूसरी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद करीब चार वर्ष पूर्व वह पीलीभीत जिले के ग्राम विला खजुआ की रहने वाली मंजू (32) को अपने साथ ले आया था और दोनों साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात शराब के नशे में भीमसेन को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडों से मंजू की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी घर के कमरे से शव को अपनी पीठ पर लादकर शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने घटना देख ली और ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना भुता पुलिस मौके पर पहुंची और शमशान भूमि से शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम और फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी पति भीमसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान पति ने अवैध संबंधों की वजह से हत्या किए जाने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि किसी से अवैध संबंधों में हत्या की गई है। परिजनों के आधार पर तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। शब पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित में है4
- भारतीय जनता पार्टी से प्रबल दावेदार माने जा रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर ने अपने विधानसभा में जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र 122 से विधायक के दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर.अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन गांवों का दौरा कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार की केंद्र से लेकर राज्य तक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना,हर घर जल योजना, वी जी राम जी मनरेगा योजना के बारे में जनता को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं और उनसे लाभान्वित हुए लोगों का उदाहरण देकर लोगों तक संदेश पहुंचा रहे हैं। आज छत्रपाल सिंह दिवाकर ने ग्राम दलपुरा, भगवानपुर जिहि , भुता, फरीदपुर आदि में घूम कर लोगों से सुख-दुःख में साथ रहने की बात की और साथ ही साथ होली मिलन कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहे। छत्र पाल सिंह दिवाकर सेवा भाव से जनता के बीच जाकर उनके दुख दर्द में शामिल हो रहे हैं। छत्रपाल सिंह दिवाकर से बात करने पर वह कहते हैं कि मैंने अपना राजनीतिक कैरियर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झंडे के नीचे शुरू किया।मुझे विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय परिषद ने राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने का एक मंच दिया। मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदैव आभारी रहूंगा और मैं लगातार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा। साथ ही 2012 से मैं भारतीय जनता पार्टी जो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक मजबूत कड़ी है। 2012 से लगातार भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर अपने धोबी समाज में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। विधानसभा फरीदपुर में धोबी समाज का लगभग 40000 वोट है जो कि उनकी राजनीतिक मजबूती का आधार है।1
- बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वांछित आरोपी दीपक यादव (22) निवासी सर्वोदय नगर को गल्ला गोदाम रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। यह मामला 5 मार्च को दीपेश पंत के घर के बाहर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और फायरिंग से जुड़ा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपक यादव, मयंक गुप्ता और अमित साहू की पहचान हुई थी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- पीलीभीत,कलीनगर- तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए चौथी बार डोला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया।1
- बरेली के धोपा मंदिर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले विजय राठौर नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले विजय राठौर ने करीब 32 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने सिस्टम और अपने करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में विजय राठौर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “अब सहने की हिम्मत नहीं रही, मैं हार गया।” वीडियो में उन्होंने अपनी परेशानियों और मानसिक तनाव का जिक्र करते हुए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जाएगी।1
- Post by Atma Gandhi1
- पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 हेतु फील्ड टेªनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड टेªनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड टेªनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 10,11,12 मार्च 2026 एवं द्वितीय बैच दिनांक 13,14,16 मार्च 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरों द्वारा फील्ड टेªनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी जायेगी। मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क का अभ्यास, माॅक एक्सरसाइज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फील्ड टेªनर द्वारा अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड टेªनरों को बारीकियों से सीखने हेतु कहा। जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।4