यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम फाइनल में पहुंचा, हरदा को पहली पारी की बढ़त से हराया नर्मदा ट्रॉफी इंटर क्लब टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नर्मदापुरम का शानदार प्रदर्शन नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित नर्मदा ट्रॉफी इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन हरदा को पहली पारी में 146 रनों की बढ़त के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैच में यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से सिद्धार्थ भार्गव ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 104 रन बनाए। वहीं प्रवीण यादव ने 89 रन, मार्तण्ड प्रताप सिंह ने 66 रन तथा सौरव वर्मा ने 62 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। दमदार बल्लेबाजी के दम पर यूथ क्रिकेट क्लब ने 51वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाकर पारी घोषित की। हरदा की टीम 228 रन पर सिमटी हरदा की ओर से अक्षत सोलंकी और ऋषभ राठौर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अनिमेष हथेल और गौतम कौशल को 1-1 सफलता मिली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए हरदा की टीम अक्षत सोलंकी की शानदार 105 रन की पारी के बावजूद 70 ओवर में 228 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम की ओर से गेंदबाजी में सौरव वर्मा ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। इसके अलावा प्रियव्रत पटेल ने 2 विकेट तथा मोरिस, प्रवीण यादव, अथर्व दुबे और मार्तण्ड सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। अब बैतूल से होगी खिताबी भिड़ंत सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल मुकाबले में नर्मदापुरम की टीम का सामना डीसीए बैतूल से होगा। मैच में आदित्य राजपूत और हरीश हनोतिया ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी गजेंद्र सालोकी ने संभाली। मुकाबले के दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी सदस्य अनुराग मिश्रा, मनोहर बिल्थरिया, नितेश राजपूत, चेतन राजपूत सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

- अस्थि विसर्जन के दौरान नर्मदा में डूबा किशोर, 5 घंटे बाद मिला शव पर्यटन घाट पर नहाते समय हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम नर्मदापुरम। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने दादा की अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के साथ छिंदवाड़ा जिले से नर्मदापुरम आया था। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र यादव (16) निवासी उमरेठ तहसील, जिला छिंदवाड़ा रविवार सुबह अपने परिवार के साथ पर्यटन घाट पहुंचा था। दादा की अस्थियां विसर्जित करने के बाद वह करीब सुबह 8:30 बजे स्नान करने नदी में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों और जाल की सहायता से किशोर की तलाश शुरू की गई। नदी में पानी अधिक गहरा होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बेटे के इंतजार में घाट किनारे बैठे रहे परिजन रेस्क्यू अभियान के दौरान परिजन घाट किनारे बैठकर बेटे के मिलने की आस लगाए रहे। मां की चीख-पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घाट क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश घटना की जानकारी मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं माली सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी भी मौके पर पहुंचे। नगरपालिका अध्यक्ष ने घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार सावधानी संबंधी उद्घोषणा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रतिबंधित एवं गहरे घाटों पर स्नान न करें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा2
- नर्मदा नहाने आए 6 दोस्तों में से एक डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। मंडीदीप से बुधनी पिकनिक मनाने पहुंचे थे दोस्त, खुशियां मातम में बदलीं। दोस्त ने जान पर खेलकर संदीप को बचाया, लेकिन कैलाश पानी के तेज बहाव में लापता। अंधेरा होने के कारण रविवार का सर्च ऑपरेशन रुका, कल सुबह फिर शुरू होगी तलाश।1
- नर्मदापुरम के होशंगाबाद में सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब स्कूटी सवार एक महिला और बच्ची संतुलन खोकर चलते रोलर के आगे जा गिरीं। यह घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए; हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।1
- नर्मदापुरम के इटारसी में आबकारी विभाग ने संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी, जिसमें 33 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 1350 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इस कार्रवाई में 12 प्रकरण दर्ज किए गए, जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 76,000 रुपये आंकी गई है। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहने की बात कही गई है।1
- सोहागपुर के टूराखापा गाँव में 60 वर्षीय सेवकराम पर उनके खेत में काम करते समय बाप-बेटे ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पन्नालाल और शंकरलाल कटिया के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में स्वर्गीय श्रीमती किरण सरोज की सातवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों और नर्मदा परिक्रमावासियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज के परिवार ने इस पुण्य कार्य का आयोजन कर खीर पूड़ी सहित कई व्यंजन परोसे।1
- मध्य प्रदेश के सोहागपुर स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दुर्लभ 'इंडियन पैंगोलिन' देखा गया है, जिसे दुनिया में सबसे ज़्यादा तस्करी किए जाने वाले जीवों में गिना जाता है। वन विभाग ने इसे सफल वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का नतीजा बताया है, जिससे कई विलुप्तप्राय प्रजातियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, इस संकटग्रस्त जीव पर अवैध तस्करी का खतरा अब भी बना हुआ है।1
- पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल-इटारसी रेलखंड पर 26.50 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा हो गया है। बरखेड़ा और बुदनी के बीच इस नई पटरी से जनशताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन गुजरी। इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज़ और आसान होगी, जिससे यात्रा का समय बचेगा।1