कोटा में लेंसकार्ट शोरूमों पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन कोटा। शहर में स्थित लेंसकार्ट के विभिन्न शोरूमों पर मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम पर जाकर तिलक लगाया और हाथ में कलावा बांधा। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक नरेश मीणा ने इस दौरान कहा कि "यह देश भगवान राम, श्याम और हनुमान का देश है। यहां किसी भी प्रकार की ऐसी मानसिकता स्वीकार नहीं की जाएगी, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ हो। यदि कोई इस प्रकार की सोच रखता है, तो उसे भारत छोड़कर अन्य देश में जाना चाहिए। "उन्होंने आगे कहा कि देश में किसी भी संस्था या कंपनी को काम करते समय भारतीय संस्कृति और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख कपिल गौड़, प्रखंड संयोजक हिमांशु मेवाड़, राजू सोनी, गोलू जी, जोश जी, भरत, राकेश, योगेंद्र, पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोटा में लेंसकार्ट शोरूमों पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन कोटा। शहर में स्थित लेंसकार्ट के विभिन्न शोरूमों पर मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम पर जाकर तिलक लगाया और हाथ में कलावा बांधा। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक नरेश मीणा ने इस दौरान कहा कि "यह देश भगवान राम, श्याम और हनुमान का देश है। यहां किसी भी प्रकार की ऐसी मानसिकता स्वीकार नहीं की जाएगी, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ हो। यदि कोई इस प्रकार की सोच रखता है, तो उसे भारत छोड़कर अन्य देश में जाना चाहिए। "उन्होंने आगे कहा कि देश में किसी भी संस्था या कंपनी को काम करते समय भारतीय संस्कृति और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख कपिल गौड़, प्रखंड संयोजक हिमांशु मेवाड़, राजू सोनी, गोलू जी, जोश जी, भरत, राकेश, योगेंद्र, पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक सार्वजनिक बैठक में उनका "फर्जी भौकाल" उन्हीं पर भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, पात्रा साहब बिना किसी औपचारिक निमंत्रण के एक मीटिंग में जा धमके थे। क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि संबित पात्रा मीटिंग में पहुँचकर अपनी चिर-परिचित शैली में भाषण देने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने जैसे ही मंच संभाला और माहौल बनाने की कोशिश की, आयोजकों और वहां मौजूद लोगों ने उनके अनपेक्षित आगमन पर आपत्ति जता दी। छीन लिया गया माइक! हंगामा तब बढ़ गया जब पात्रा के "फर्जी भौकाल" को दरकिनार करते हुए, आयोजकों ने सीधे उनके हाथ से माइक छीन लिया। बीच भाषण में माइक कटने और हाथ से छीने जाने के बाद पात्रा की स्थिति 'काटो तो खून नहीं' जैसी हो गई। सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक इस घटना का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इसे संबित पात्रा का "लाइव मोये-मोये" बता रहे हैं। विपक्षी समर्थकों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने चुटकी लेते हुए कहा कि: "जब निमंत्रण न हो, तो केवल कैमरे के सामने ही भौकाल काम आता है, ज़मीन पर नहीं!" 🤣🤣 फिलहाल, इस 'फजीहत' पर बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पात्रा का यह वीडियो डिजिटल गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रिपोर्ट: कोटा स्टोरीलाइन1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा। प्राचीन जैन तीर्थों, मंदिरों एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा, हाडौती संभाग द्वारा 27 अप्रैल को जैन धरोहर दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित करने हेतु बुधवार को विज्ञान नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संरक्षक राजमल पाटौदी, पुरातत्व संयोजक जे.के. जैन, महासभा अध्यक्ष नरेश पांड्य, महामंत्री राकेश चपलमन, कार्याध्यक्ष राजेन्द्र गोधा, कोषाध्यक्ष जीवंधर सोगानी सहित सकल दिगम्बर जैन समाज के पदम बड़ला, निखलेश सेठी, रितेश सेठी, राजेश जैन बंटी एवं अमित जैन चीकू उपस्थित रहे। संरक्षक राजमल पाटौदी ने बताया कि यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संरक्षण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जे.के. जैन ने जानकारी दी कि 27 अप्रैल को प्रातः 9 बजे विज्ञान नगर मंदिर की धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में महासभा के पूर्व रा.अध्यक्ष निर्मलकुमार जैन सेठी को विन्यांजलि भी दी जाएगी। अध्यक्ष नरेश पांड्य एवं महामंत्री राकेश चपलमन ने बताया कि महासभा की यह शाखा दीर्घकाल से प्राचीन जैन तीर्थों, मंदिरों, मूर्तियों एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, सर्वेक्षण, जीर्णोद्धार तथा संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इस समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से लाभान्वित हो सकें।5
- अडिला के पास असन्तुलित होकर ट्रैक्टर पलटने से एक बच्चे सहित दो हुए घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया कोटा रैफर।41
- रावतभाटा नगरपालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली आग लगने की घटना ग्राम लसाना में प्रातः करीब 10:00 बजे राकेश कुमार पुत्र विष्णु कुमार द्वारा फोन पर दी गई सूचना के आधार पर सामने आई । सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची, जहां खेत में सूखी घास और झाड़ियों में आग लगी हुई थी। आग तेजी से फैलकर आसपास के खेतों में रखी फसलों को अपनी चपेट में ले सकती थी तथा गांव तक फैलने का खतरा भी बना हुआ था। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया। दूसरी घटना छोटी जावरा और बड़ी जावरा के बीच मुख्य मार्ग पर सामने आई, जहां पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा पेड़ों में आग लगने की सूचना दी गई। इस पर अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेड़ों और खेतों की मेड़ों पर लगी आग को बुझाया। तीसरी घटना ग्राम लोठियाना में राजू रेगर द्वारा दी गई सूचना पर हुई। दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया और आसपास के खेतों में रखी फसलों को सुरक्षित बचा लिया। आग बुझाने के कार्य में मोहम्मद सलीम, चुन्नी सिंह, राजेश कुमार मीणा, त्रिलोक चंद सोनी और राहुल बिजोलिया सहित दमकल कर्मियों का विशेष योगदान रहा। गर्मी के मौसम में मुख्य मार्गों के किनारे सूखी घास, कचरा और तेज़ गर्म हवा के कारण आग लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में राहगीरों की छोटी-छोटी सावधानियाँ बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती है 1. जलती हुई वस्तु सड़क किनारे न फेंकें,बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली जलती हुई हालत में सड़क या झाड़ियों में न फेंकें। यह आग लगने का सबसे बड़ा कारण होता है। 2. कांच या प्लास्टिक की बोतलें न छोड़ेंधूप में कांच की बोतल लेंस की तरह काम कर सकती है और सूखी घास में आग लगा सकती है। 3. कचरा या सूखी घास में आग न लगाएंकई लोग सफाई के नाम पर आग लगा देते हैं, जो हवा के कारण फैलकर बड़ी दुर्घटना बन सकती है। 4. वाहन पार्क करते समय सावधानी रखेंगाड़ी को सूखी घास या पत्तों के ऊपर पार्क न करें, क्योंकि गर्म इंजन या साइलेंसर से आग लग सकती है 5. ज्वलनशील पदार्थ साथ न रखें पेट्रोल, डीजल या गैस जैसी चीजें खुली जगह पर लापरवाही से न रखें या न ले जाएं। 6. हवा के समय विशेष सावधानी तेज़ हवा में छोटी चिंगारी भी तेजी से फैल सकती है, इसलिए अतिरिक्त सतर्क रहें। इन सरल सावधानियों का पालन करके हम सड़क किनारे लगने वाली आग की घटनाओं को काफी हद तक रोक सकते हैं और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।3
- मांग: तुरंत बोर्ड हटाया जाए संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज हो भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए गाइडलाइन बने चेतावनी: अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज द्वारा ज्ञापन देकर NS बोर्ड का टेंडर निरस्त करने की मांग की जाएगी। #Baran #Ambedkar #BreakingNews #RajasthanNews #BaranCity NewsUpdate PublicReaction ViralNews1
- दक्षिण दिनाजपुर में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु शेखर को भीड़ ने पीटकर खदेड़ा, प्रत्याशी और सुरक्षाकर्मी ने वहां से भागकर जान बचाई: पूरे देश की सेना लगा देने के बावजूद इस तरह की घटना चौंकाने वाली है: एक और चौंकाने वाली मजेदार बात ये है कि फलौदी के सट्टा बाजार में बीजेपी को बहुमत 148 से भी काफी ज्यादा लगभग 170 सीटें मिल रही हैं...1
- ट्रेंडिंग डिटेल्स के नाम पर अश्लीलता पड़ोसी जा रही है गैस पर समाज का कोई रिएक्शन नहीं आएगा1
- Post by VKH NEWS1