logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर में सरायन नदी का जलस्तर बढ़ा, केशव ग्रीन सिटी में बाढ़ जैसे हालात, रेस्क्यू ऑपरेशन सीतापुर जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र स्थित केशव ग्रीन सिटी में सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। कॉलोनी में पानी भरने से कई लोग घरों में फंस गए। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, पीआरवी-112 और आपदा राहत टीमों ने मोटर बोट, लाइफ जैकेट समेत अन्य बचाव उपकरणों की मदद से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, बीमार लोगों और पालतू जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार राहत शिविरों में लोगों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से नदी और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

3 hrs ago
user_Star Bharat News 24
Star Bharat News 24
हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सीतापुर में सरायन नदी का जलस्तर बढ़ा, केशव ग्रीन सिटी में बाढ़ जैसे हालात, रेस्क्यू ऑपरेशन सीतापुर जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र स्थित केशव ग्रीन सिटी में सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। कॉलोनी में पानी भरने से कई लोग घरों में फंस गए। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, पीआरवी-112 और आपदा राहत टीमों ने मोटर बोट, लाइफ जैकेट समेत अन्य बचाव उपकरणों की मदद से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, बीमार लोगों और पालतू जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार राहत शिविरों में लोगों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से नदी और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पिलखुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 खोए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए हापुड़ के पिलखुवा में पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों की मदद से अलग-अलग स्थानों से खोए हुए 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 92 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल फोन खोने के बाद लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और सर्विलांस के जरिए मोबाइल फोन की तलाश की और उन्हें बरामद करने में सफलता हासिल की। सोमवार को पुलिस ने सभी नौ मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पिलखुवा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
    1
    पिलखुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 खोए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए
हापुड़ के पिलखुवा में पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों की मदद से अलग-अलग स्थानों से खोए हुए 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 92 हजार रुपये बताई गई है।
मोबाइल फोन खोने के बाद लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और सर्विलांस के जरिए मोबाइल फोन की तलाश की और उन्हें बरामद करने में सफलता हासिल की।
सोमवार को पुलिस ने सभी नौ मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पिलखुवा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गौ माता की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है तालाब में फंसे गोवंश को भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत से सुरक्षित निकाला हापुड़। आज भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर में एक गोवंश तालाब के किनारे फंस गया है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है। सूचना मिलते ही भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोवंश को बाहर निकालने के बाद उसकी स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक देखभाल की गई। कार्यकर्ताओं की तत्परता और सेवा भावना से एक बेसहारा गोवंश की जान बचाई जा सकी। भारतीय गोरक्षा परिषद ने कहा कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए संगठन के कार्यकर्ता हर समय तत्पर हैं।
    2
    गौ माता की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है
तालाब में फंसे गोवंश को भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत से सुरक्षित निकाला
हापुड़। आज भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर में एक गोवंश तालाब के किनारे फंस गया है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है।
सूचना मिलते ही भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गोवंश को बाहर निकालने के बाद उसकी स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक देखभाल की गई। कार्यकर्ताओं की तत्परता और सेवा भावना से एक बेसहारा गोवंश की जान बचाई जा सकी।
भारतीय गोरक्षा परिषद ने कहा कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए संगठन के कार्यकर्ता हर समय तत्पर हैं।
    user_गौ सेवक मोहित चौधरी
    गौ सेवक मोहित चौधरी
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगोली की घटना, राजस्व विभाग ने किया मौका मुआयना हापुड़। जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र स्थित गांव बंगोली में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते एक मजदूर के मकान की दीवार गिर गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नेत्रपाल (60 वर्ष) पुत्र खुशीराम अपनी पत्नी के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण उनके मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति दीवार की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने से मकान को काफी क्षति पहुंची है तथा घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय राजस्व विभाग की ओर से पटवारी अमित कश्यप मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि मजदूर परिवार को राहत मिल सके और वह अपने मकान की मरम्मत करा सके।
    3
    सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगोली की घटना, राजस्व विभाग ने किया मौका मुआयना
हापुड़। जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र स्थित गांव बंगोली में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते एक मजदूर के मकान की दीवार गिर गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी नेत्रपाल (60 वर्ष) पुत्र खुशीराम अपनी पत्नी के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण उनके मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति दीवार की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
दीवार गिरने से मकान को काफी क्षति पहुंची है तथा घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय राजस्व विभाग की ओर से पटवारी अमित कश्यप मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि मजदूर परिवार को राहत मिल सके और वह अपने मकान की मरम्मत करा सके।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • आजाद अधिकार सेना ने विकास भवन में पार्क में दिया धरना, तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया बुलंदशहर में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र सिंह राणा जी के नेतृत्व में आज माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन प्रस्तुत करने हेतु विकास भवन, बुलन्दशहर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। सिटी मजिस्ट्रेट, बुलन्दशहर श्री जगदम्बिका प्रसाद पाण्डेय तथा तहसीलदार सदर श्री निरंजन सिंह के अनुरोध पर उक्त कार्यक्रम मलका पार्क, काला आम, बुलन्दशहर पर आयोजित किया गया। संगठन द्वारा जिलाधिकारी, बुलन्दशहर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को चार गंभीर प्रकरणों-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ₹58.94 लाख के भुगतान में अनियमितता, सुधीर नर्सिंग होम में हर्निया ऑपरेशन के पश्चात ग्राम अमरपुर निवासी युवक हैदर की हालत बिगड़ने पर क्षतिपूर्ति, ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में मनरेगा कार्यों की जांच में लापरवाही एवं लीपापोती तथा किसान श्री कुंवर केसर अली राना के 11 वर्षों से लंबित नलकूप विद्युत कनेक्शन-में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री जगदम्बिका प्रसाद पाण्डेय, तहसीलदार सदर श्री निरंजन सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग श्री शिशिर कुमार शाही, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी बुलन्दशहर, सहायक मनरेगा अधिकारी श्री राहुल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रेम सुख दहिया तथा शहर कोतवाल श्री सुजीत कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी पहुँचे। अधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लिखित प्रकरणों पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पीड़ित श्री हैदर पुत्र जावेद खान जी, श्री आमिर उर्फ भूरा जी, ग्राम लड़ाना के श्री रवि प्रधान जी, हैदर पुत्र श्री कुंवर केसर अली जी,जिलाध्यक्ष आजाद अधिकार सेना श्री मनीष कुमार राणा जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार जी सहित लगभग 15–20 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि ज्ञापन सौंपे जाने एवं अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी संगठन इन प्रकरणों की निरंतर निगरानी करेगा। यदि निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष जांच, रिकवरी, उपचार-क्षतिपूर्ति एवं किसान को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया तो शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा।
    1
    आजाद अधिकार सेना ने विकास भवन में पार्क में दिया धरना, तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया 
बुलंदशहर में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र सिंह राणा जी के नेतृत्व में आज माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन प्रस्तुत करने हेतु विकास भवन, बुलन्दशहर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। सिटी मजिस्ट्रेट, बुलन्दशहर श्री जगदम्बिका प्रसाद पाण्डेय तथा तहसीलदार सदर श्री निरंजन सिंह के अनुरोध पर उक्त कार्यक्रम मलका पार्क, काला आम, बुलन्दशहर पर आयोजित किया गया।  
संगठन द्वारा जिलाधिकारी, बुलन्दशहर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को चार गंभीर प्रकरणों-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ₹58.94 लाख के भुगतान में  अनियमितता, सुधीर नर्सिंग होम में हर्निया ऑपरेशन के पश्चात ग्राम अमरपुर निवासी युवक हैदर की हालत बिगड़ने पर क्षतिपूर्ति, ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में मनरेगा कार्यों की जांच में  लापरवाही एवं लीपापोती तथा किसान श्री कुंवर केसर अली राना के 11 वर्षों से लंबित नलकूप विद्युत कनेक्शन-में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई।  
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री जगदम्बिका प्रसाद पाण्डेय, तहसीलदार सदर श्री निरंजन सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग श्री शिशिर कुमार शाही, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी बुलन्दशहर, सहायक मनरेगा अधिकारी श्री राहुल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रेम सुख दहिया तथा शहर कोतवाल श्री सुजीत कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी पहुँचे। अधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लिखित प्रकरणों पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने का आश्वासन दिया।  
इस अवसर पर पीड़ित श्री हैदर पुत्र जावेद खान जी, श्री आमिर उर्फ भूरा जी, ग्राम लड़ाना के श्री रवि प्रधान जी, हैदर पुत्र श्री कुंवर केसर अली जी,जिलाध्यक्ष आजाद अधिकार सेना श्री मनीष कुमार राणा जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार जी सहित लगभग 15–20 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  
श्री देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि ज्ञापन सौंपे जाने एवं अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी संगठन इन प्रकरणों की निरंतर निगरानी करेगा। यदि निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष जांच, रिकवरी, उपचार-क्षतिपूर्ति एवं किसान को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया तो शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा।
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद हापुड़ के ग्राम तुमरैल में जेएमएस लॉ कॉलेज द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का किया गया आयोजन। ग्राम तुमरैल में जेएमएस लॉ कॉलेज द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का किया गया आयोजन। by Narendra singh हापुड़, 28 सितंबर 2026। जेएमएस लॉ कॉलेज, हापुड़ के विधि विभाग द्वारा ग्राम तुमरैल में सोमवार को निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विकास चौधरी, जिला पंचायत सदस्य, एवं विशिष्ट अतिथि श्री भोपाल सिंह जी, सूबेदार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक परामर्श एवं सहायता प्रदान की गई। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया गया, जिसके माध्यम से पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ. रोहित सिंगल एवं प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंगल ने विधि विद्यार्थियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। संस्था के निदेशक डॉ. सुभाष गौतम ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता शिविर के महत्व तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने में विधि विद्यार्थियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। शिविर में पूर्व ग्राम प्रधान बबल चौधरी , अधिवक्ता असीम शर्मा अधिवक्ता नकुल शर्मा, अधिवक्ता सुधीर शर्मा तथा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री उमेश शर्मा ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को शिविर के उद्देश्य और विधिक सहायता के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार, प्राध्यापिका श्वेता वर्मा, रूबी अग्रवाल प्राध्यापक मनीष कुमार, OSD साक्षी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विधि विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियाँ न्याय प्राप्त करने में बाधा नहीं बननी चाहिए तथा पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाना चाहिए।
    1
    जनपद हापुड़ के ग्राम तुमरैल में जेएमएस लॉ कॉलेज द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का किया गया आयोजन। 
ग्राम तुमरैल में जेएमएस लॉ कॉलेज द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का किया गया आयोजन। 
by Narendra singh 
हापुड़, 28 सितंबर 2026।
जेएमएस लॉ कॉलेज, हापुड़ के विधि विभाग द्वारा ग्राम तुमरैल में सोमवार को निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विकास चौधरी, जिला पंचायत सदस्य, एवं विशिष्ट अतिथि श्री भोपाल सिंह जी, सूबेदार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक परामर्श एवं सहायता प्रदान की गई।
शिविर में विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया गया, जिसके माध्यम से पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ. रोहित सिंगल एवं प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंगल ने विधि विद्यार्थियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। संस्था के निदेशक डॉ. सुभाष गौतम ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता शिविर के महत्व तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने में विधि विद्यार्थियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
शिविर में पूर्व ग्राम प्रधान बबल चौधरी , अधिवक्ता असीम शर्मा अधिवक्ता नकुल शर्मा, अधिवक्ता सुधीर शर्मा तथा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री उमेश शर्मा ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को शिविर के उद्देश्य और विधिक सहायता के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार, प्राध्यापिका श्वेता वर्मा, रूबी अग्रवाल  प्राध्यापक मनीष कुमार, OSD साक्षी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विधि विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियाँ न्याय प्राप्त करने में बाधा नहीं बननी चाहिए तथा पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाना चाहिए।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हापुड़ में ज्ञानेश का विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ की पुलिस से हुई नोक झोक हापुड़ में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हापुड़ पुलिस ने की हाथापाई और कांग्रेस नेता नरेश कुमार भाटी की दवाई गर्दन की धक्का मुक्की ,
    1
    हापुड़ में ज्ञानेश का विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ की पुलिस से हुई नोक झोक 
हापुड़ में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हापुड़ पुलिस ने की हाथापाई और कांग्रेस नेता नरेश कुमार भाटी की दवाई गर्दन की धक्का मुक्की ,
    user_तेजवीर सिंह सागर
    तेजवीर सिंह सागर
    Singer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • घिटोरा में सपा का शक्ति प्रदर्शन, PDA पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब BAGHPAT DESK : बागपत के घिटोरा गांव में सपा की पीडीए पदयात्रा और चौपाल का आयोजन हुआ। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पदयात्रा में शामिल हुए। चौपाल में सपा नेताओं ने सरकार पर युवाओं और महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधा। वक्ताओं ने दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
    1
    घिटोरा में सपा का शक्ति प्रदर्शन, PDA पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
BAGHPAT DESK : बागपत के घिटोरा गांव में सपा की पीडीए पदयात्रा और चौपाल का आयोजन हुआ।
सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पदयात्रा में शामिल हुए।
चौपाल में सपा नेताओं ने सरकार पर युवाओं और महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधा। वक्ताओं ने दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।
वहीं, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    Hapur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • महमूदाबाद में पीस कमेटी की बैठक, नवरात्रि और जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियों पर चर्चा महमूदाबाद, सीतापुर में आगामी नवरात्रि एवं जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने त्योहारों की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और जुलूस के मार्ग समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की गई।
    1
    महमूदाबाद में पीस कमेटी की बैठक, नवरात्रि और जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियों पर चर्चा
महमूदाबाद, सीतापुर में आगामी नवरात्रि एवं जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने त्योहारों की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और जुलूस के मार्ग समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की गई।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.