Shuru
Apke Nagar Ki App…
अहिमन छपरा को मिली विकास की नई पहचान — गाँव में बना मरीन ड्राइव, मुखिया हेमंत सिंह को धन्यवाद #अहिमन_छपरा #MarineDrive #गांव_का_विकास #विकास_कार्य #हेमंत_सिंह #मुखिया #पंचायत_विकास #जनहित #बिहार_विकास #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
Ankesh Thakur
अहिमन छपरा को मिली विकास की नई पहचान — गाँव में बना मरीन ड्राइव, मुखिया हेमंत सिंह को धन्यवाद #अहिमन_छपरा #MarineDrive #गांव_का_विकास #विकास_कार्य #हेमंत_सिंह #मुखिया #पंचायत_विकास #जनहित #बिहार_विकास #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
More news from बिहार and nearby areas
- --जिलाधिकारी रिची पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; डायल 102 पर मिलेगी निःशुल्क सेवा। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सीतामढ़ी 09 मार्च 2026-सीतामढ़ी:- स्टेट हेल्थ सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस 05 एंबुलेंस को विभिन्न प्रखंडों की ओर रवानगी की गई। समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने उक्त सभी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सदर अस्पताल, सीतामढ़ी, बाजपट्टी, सोनबरसा, परिहार एवं रुन्नीसैदपुर पीएचसी के द्वारा उक्त एंबुलेंस की निःशुल्क सेवा ली जाएगी। उक्त प्रखंड एवं आस-पास के क्षेत्र के मरीजों को इसका लाभ होगा।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि एम्बुलेंस में टेक्नीशियन के साथ 37 प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी। यह वातानुकूलित होगा।डायल 102 पर इसकी निःशुल्क सुविधा ली जा सकती है। बताया गया कि अब जिले में कुल 70 एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है।मौके पर डॉ जेड जावेद, डीपीएम अशीत रंजन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।2
- Post by Talk On Chair1
- चकिया। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत नगर परिषद चकिया द्वारा स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लगाए गए बैनर में लोगों से अपील की गई है कि कचरा सड़क पर न फेंकें और हर घर से निकलने वाले कचरे को प्रतिदिन नगर परिषद के कचरा वाहन में ही डालें। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। नुक्कड़ नाटक और बैनर के माध्यम से संदेश दिया गया है कि “स्वच्छता की नई पहल – बढ़ाएं हाथ करें सफाई साथ।” इसके तहत नगर परिषद चकिया ने घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही है, ताकि शहर में कचरा सड़क पर न फैले और साफ-सफाई बनी रहे। नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे घर-घर कचरा संग्रहण अभियान को अपनाएं और स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें। इससे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी।1
- महिला जीवन में कुछ भी कर सकती है और किसी से कुछ करवा भी सकता है1
- शिवहर में शराब माफिया पर पुलिस का प्रहार: 222 लीटर नेपाली शराब के साथ बोलेरो जब्त उत्कर्ष चौहान, संपादक दैनिक बिहार शिवहर: पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर जिले में शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 222 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुशहर पेट्रोल पंप के समीप एक बोलेरो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही गाड़ी सवार मौके से फरार होने में सफल हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 222 लीटर नेपाली सोफिया शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब तरियानी की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुशल पेट्रोल पंप के पास से वाहन में लोड 222 लीटर शराब बरामद की गई है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि जिले में शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।1
- friends like and comment how is field.thanks4
- (शैलेन्द्र कुमार भार्गव राज्य कार्यालय प्रभारी दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 09 मार्च 2026 सिरहाकोठी:-चकिया प्रखंड के खैरी ग्राम के निवासी श्री रंजन कुमार कुशवाहा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती काजल कुमारी कुशवाहा के पुत्र एवं दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव का नाती श्री शशि रंजन कुमार का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दूसरा जन्मदिन।विगत वर्ष 9 मार्च 2024 को श्री विनोद प्रसाद कुशवाहा के दूसरे पुत्र रंजन कुमार कुशवाहा एवं उनकी अर्धांगिनी श्रीमती काजल कुमारी कुशवाहा के पुत्र के रूप में जन्म लिए शशि रंजन कुमार कुशवाहा। आज उनके माता-पिता अपने ग्राम खैरी में अपने पुत्र का दूसरा जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। जन्मदिन के शुभ अवसर पर बाबा श्री विनोद प्रसाद कुशवाहा श्री कामता प्रसाद कुशवाहा श्री मंटू प्रसाद कुशवाहा एवं तीनों दादी तथा अन्य हित कुटुंब अपनी अपनी भागीदारी निभाते हुए बच्चों को दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्रदान किया। अपने भगिना शशि रंजन कुमार कुशवाहा को शैलेंद्र कुमार भार्गव हार्षित कुमार भार्गव ने ढेर सारी आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं पर नई श्रीमती प्रियंका भार्गव अपने नाती को ढेर सारा आशीर्वाद प्रदान किया।2
- Post by Talk On Chair1
- तेल रोका तो जंग पक्की! ईरान को ट्रंप की सीधी चेतावनी1