किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता से की सिरफिरे ने की मारपीट किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता से मारपीट का आरोप ग्रामीणों ने बनाया घटना का वीडियो, पुलिस को उपलब्ध कराने का दावा कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में किशोरी से कथित छेड़खानी की शिकायत करने पर उसके पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र अमरशंकर उर्फ ननकू और कन्हैया पुत्र अमरशंकर उर्फ ननकू पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, पीड़ित की नाबालिग पुत्री के साथ दोनों युवक कथित रूप से अक्सर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते थे। इस संबंध में पीड़ित ने आरोपितों के परिजनों से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर सोमवार 10 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दोनों युवक उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित के चोटें आने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है, जिसे पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। वीडियो में आरोपित बताए जा रहे लोगों के लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने, रिपोर्ट दर्ज करने तथा आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता से की सिरफिरे ने की मारपीट किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता से मारपीट का आरोप ग्रामीणों ने बनाया घटना का वीडियो, पुलिस को उपलब्ध कराने का दावा कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में किशोरी से कथित छेड़खानी की शिकायत करने पर उसके पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र अमरशंकर उर्फ ननकू और कन्हैया पुत्र अमरशंकर उर्फ ननकू पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, पीड़ित की नाबालिग पुत्री के साथ दोनों युवक कथित रूप से अक्सर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते थे। इस संबंध में पीड़ित ने आरोपितों के परिजनों से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर सोमवार 10 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दोनों युवक उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित के चोटें आने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है, जिसे पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। वीडियो में आरोपित बताए जा रहे लोगों के लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने, रिपोर्ट दर्ज करने तथा आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- ऑनलाइन फ्रॉड के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप, कोंच में महिला ने दो पुलिसकर्मियों को घेरा!! 47 हजार रुपये के ऑनलाइन लेन-देन का विवाद पहुंचा पुलिस तक, धमकाने और आरोपियों को छोड़ने के लगाए आरोप सीओ को दोबारा शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग कोंच (जालौन)। ऑनलाइन लेन-देन के कथित विवाद के बाद कोंच में एक महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके पति के बैंक खाते से करीब 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जिसके बाद मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पीड़िता के मुताबिक, मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी अनिल यादव ने उसकी दुकान पर पहुंचकर उसे और उसके पक्ष के लोगों को धमकाया। पीड़िता ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में एसआई अभिषेक को दी गई शिकायत और उसके आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई और उसकी शिकायत के तथ्यों को उचित तरीके से सामने नहीं लाया गया। पीड़िता ने 10 अगस्त को पुलिस क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद को दोबारा शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से कथित ऑनलाइन फ्रॉड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करते हुए अपने पति की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती है तो वह उच्च पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है फिलहाल पूरे प्रकरण में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पंकज पीड़ित1
- पति ने पत्नी और उसके मायके वालों पर लगाया चाकू से हमले व जेवर समेटने का आरोप, एसपी से की शिकायत रामपुरा क्षेत्र के मानपुरा गांव का मामला; पीड़ित का आरोप— उल्टा पुलिस ने कर दिया चालान, नहीं कराया डॉक्टरी परीक्षण उरई (जालौन)। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम मानपुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण कराने और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। रामपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी रोहित प्रताप सिंह पुत्र जयकरन सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 9 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे मामूली कहासुनी के दौरान उसकी पत्नी अर्चना देवी ने उस पर चाकू से वार कर पैर में चोट पहुँचा दी। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने अपने भाई दीपू, मां भूरी तथा 4-5 अन्य लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करवाई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी घर में रखे पूरे जेवरात और कपड़े समेटकर ले गए। घटना के बाद पुलिस को बुलाकर उसका उल्टा चालान करवा दिया गया, जबकि उसका इलाज या डॉक्टरी परीक्षण तक नहीं कराया गया। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज करने और डॉक्टरी परीक्षण कराने की मांग की है।1
- जालौन जालौन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा, जालौन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिस लाइन उरई से टाउन हॉल तक निकली तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम, करीब 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, डीजे पर देशभक्ति के गीत और हाथों में तिरंगा लेकर पैदल चलते हुए लोगों ने लगाए वंदे मातरम के नारे, यात्रा में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हुए शामिल, अंबेडकर चौराहे पर जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जालौन के उरई में पुलिस लाइन से निकाली गई तिरंगा यात्रा।4
- आवास योजना के दावों के बीच 50 वर्षों से कच्चे मकान में जिंदगी काटने को मजबूर ग्राम कुठौंदा का भूमिहीन परिवार! गरीब की झोपड़ी पर कब पड़ेगी सरकार की नजर? आवास योजना के दावों के बीच 50 वर्षों से कच्चे मकान में जिंदगी काटने को मजबूर भूमिहीन परिवार! नदीगांव ब्लॉक के कुठौंदा गांव से गरीब परिवार की दर्दनाक दास्तान (जालौन)नदीगांव सरकार की योजनाओं में गरीबों को पक्का आशियाना देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद परिवारों को छत उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। लेकिन नदीगांव ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठौंदा से सामने आई एक तस्वीर इन दावों पर कई सवाल खड़े कर रही है। गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूराम लुहार का परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर बताया जा रहा है। परिवार के मुताबिक उनके चार बच्चे थे, जिनमें एक बच्चे की मृत्यु हो चुकी है, जबकि तीन बच्चे मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बताया गया कि परिवार भूमिहीन भी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब परिवार के पास अपनी जमीन तक नहीं है और आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है, तो आखिर उसे सरकारी आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल सका? सबसे बड़ा सवाल—आखिर गरीब की सुनवाई क्यों नहीं? क्या गरीब परिवार वास्तव में आवास योजना के मानकों में पात्र नहीं है? अगर पात्र है तो अब तक आवास क्यों नहीं मिला? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिवार की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया? क्या ग्राम पंचायत स्तर पर आवास के लिए परिवार का नाम पात्रता सूची में शामिल किया गया? अगर नाम शामिल नहीं किया गया तो उसका कारण क्या है? क्या किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस परिवार के घर पहुंचकर उसकी स्थिति देखी? सरकार गरीबों को पक्की छत देने की बात कर रही है, लेकिन अगर वास्तव में कोई भूमिहीन और जरूरतमंद परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है? यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंच रहा है या नहीं, इस सवाल से भी जुड़ा है। वीडियो को अंत तक जरूर देखिए और सुनिए मुन्नी देवी के परिवार की पूरी दास्तान। आप भी वीडियो देखने के बाद अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। क्या आपके गांव में भी ऐसा कोई गरीब परिवार है, जिसे पात्र होने के बावजूद अभी तक आवास नहीं मिला? कमेंट में गांव का नाम और समस्या जरूर बताइए। हमारी टीम मामले को सामने लाने का प्रयास करेगी। हो सकता है आपकी एक आवाज किसी जरूरतमंद परिवार के सिर पर पक्की छत दिलाने की वजह बन जाए। अब सवाल सिर्फ आवास का नहीं, सरकारी योजनाओं के वास्तविक लाभार्थी तक पहुंचने का है।1
- तिरंगे के रंग में रंगा उरई, गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष उरई (जालौन)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को पुलिस लाइन से टाउनहाल तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से शहर को गुंजायमान कर दिया। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिस लाइन से शुरू हुई यात्रा जिला परिषद, अंबेडकर चौराहा और शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए टाउनहाल पहुंची। यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। देशभक्ति गीतों के बीच तिरंगा लहराते हुए लोग आगे बढ़ते रहे। मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव दिखाई दिया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। तिरंगे का सम्मान करना स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष का सम्मान करना भी है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष, त्याग और बलिदान से परिचित कराना भी है। उन्होंने जनपदवासियों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी, अजय इटौंदिया,डॉ ममता स्वर्णकार,अलीम सर,शांतिस्वरुप महेश्वरी,लक्षमण दास बबानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- सरवन खेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में ग्रामीणों में लहराया हर घर तिरंगा। सरवन खेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में हर घर तिरंगे को लेकर दिखाई ग्रामीणों ने सशक्त देश प्रेम। शासन के निर्देश क्रम में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान, खंड विकास अधिकारी सरवन खेड़ा के निर्देश अनुसार सहायक विकास अधिकारी( ग्राम विकास अधिकारी) विमल सचान के नेतृत्व में हर घर तिरंगे को लेकर आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर में वंदे मातरम का गायन किया गया।इसके पश्चात ग्राम पंचायत लोदीपुर की गलियों में तिरंगे की रैली निकाली गई।आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहे।अधिकारी गण ग्राम विकास अधिकारी अनिल यादव, संतोष पाल, प्रधान प्रतिनिधि दीपक, रोजगार सेवक संदीप बाबू, पंचायत सहायक दीपमाला, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका,आरती खरे, एवं केयरटेकर बेबी, सूबेदार, अजय, सतीश कुमार, रानी देवी (आशा बहू) नरपत कुमार आदि प्राथमिक विद्यालय के बच्चे सहित सैकड़ो ग्रामीण रहे।सम्मिलित।4
- एक लाख सत्तर हजार की बदमाशों ने की टप्पेबाजी, पीड़ित ने की शिकायत!! खबर जालौन से है जहां मुख्यालय उरई में पिछले कई महीनो से लगातार टप्पेबाजी और चोरी व लूट के मामले सामने आ रहे है । इसी क्रम मे एक बार फिर टप्पेबाज बदमाशो ने दिन दहाड़े एक अध्यापक के साथ एक लाख सत्तर हजार रुपये की कोच बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास पार कर लिये जिसका सीसीटीवी में साफ टेपबाजी का वीडियो दिख रहा है । घटना को लेकर पीड़ित ने सम्बंधित पुलिस चौकी मे मामला दर्ज कराया पर अभी तक टप्पेबाजो पता ना चल सका । जबकि पीड़ित का खाली बैग बडागांव के हाइवे मे बने एक डिवाइडर पर रखा बताया गया जो बैग खाली था । मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि उनके साथ टप्पे वाली की गई है बदमाश एक लाख सत्तर हजार समेत ।मेरे महत्वपूर्ण कागजात ले गये जिसकी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ।1
- 🎤सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों द्वारा निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा🖥️ जनपद जालौन के कस्बा कोटरा मैं निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा नगर एवं क्षेत्र वासियों द्वारा सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों द्वारा पिछले कई वर्षों से भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाती है उसी तरह इस बर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई सबसे पहले सभी कावड़ यात्री बड़े शंकर जी के स्थान पर एकत्रित हुए वहां से डीजे बैंड बाजो द्वारा बेतवा नदी के तट पर जाकर कावड़ यात्रियों के महंत सुदेश यादव द्वारा सभी कांवड़ियों की कावड़ में बेतवा का पवित्र जल भरा वहीं मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी कावड़ यात्रियों का माला पहना कर स्वागत किया कावड़ यात्री बेतवा नदी से नगर के प्रमुख रास्ते से होते हुए सला घाट स्थित भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए निकल पड़े कावड़ यात्रियों की लगभग संख्या 200 से अधिक थी जिसमें महिलाएं बच्चे भी भारी संख्या में मौजूद थे जो भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे कांवड़ियों के महंत सुरेश यादव ने बताया की कोटरा से शलाघाट की दूरी 40 किलोमीटर पड़ती है जो की सभी भक्त आसानी से भोलेनाथ के जयकारों के साथ पूरी कर लेते हैं नदी पर कांवड़ियों की सुरक्षा में लगी कोटरा पुलिस के s i ओम प्रकाश द्वारा महंत सुरेश यादव को माला पहना कर स्वागत किया और सभी भक्तों की यात्रा मंगलमय हो की कामना की 🙋♂️जनपद जालौन के ब्लाक डकोर कोटरा से soni news के लिए संवाददाता संजय सोनी की रिपोर्ट4
- जालौन: दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडों के बाद खुलेआम हुई फायरिंग; वीडियो वायरल ➡️ जनपद के आटा थाना क्षेत्र स्थित अटरिया गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से खुलेआम फायरिंग शुरू हो गई। ➡️वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले और उपद्रव मचाने वाले लोगों की शिनाख्त की जा रही है। रविन्द्र गौतम ✍️1