logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेल्वे ने लगाया स्वास्थ शिविर *डीजल लोको शेड झाँसी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन* मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. सुनीता तिर्की के नेतृत्व में दिनांक 17 फरवरी 2026 को डीजल लोको शेड में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अभिषेक यादव द्वारा कर्मचारियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के अंतर्गत कर्मचारियों के ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। जांच के आधार पर कर्मचारियों को उचित उपचार एवं परामर्श भी दिया गया। साथ ही उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों से होने वाले दुष्परिणाम, उनके बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर उनका निदान किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 85 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया। शिविर के सफल आयोजन में श्री उज्जवल कुमार का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कैंप की समस्त व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित कीं। इस अवसर पर निशु सिंह, निधि अग्रवाल, हनुमंत रंजन, प्रवीण कुमार, मुनेश कुमार, नीतू रंजन, गंगाधर शिव, विवेक, भारत कुमार, अमित कुमार, राघवेंद्र, शिव कुमार, नवल किशोर, सुषमा यादव, शिवानी, प्रकाश निगम सहित अन्य कार्यरत कर्मचारियों ने शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान एमएचए श्री सुमित कुमार मोदी भी उपस्थित रहे। यह स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ

5 hrs ago
user_Abhishek Jain
Abhishek Jain
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
0b7df962-4543-43e8-83f1-58e901a04185

रेल्वे ने लगाया स्वास्थ शिविर *डीजल लोको शेड झाँसी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन* मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. सुनीता तिर्की के नेतृत्व में दिनांक 17 फरवरी 2026 को डीजल लोको शेड में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अभिषेक यादव द्वारा कर्मचारियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के अंतर्गत कर्मचारियों के ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। जांच के आधार पर कर्मचारियों को उचित उपचार एवं परामर्श भी दिया गया। साथ ही उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों से होने वाले दुष्परिणाम, उनके बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर उनका निदान किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 85 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया। शिविर के सफल आयोजन में श्री उज्जवल कुमार का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कैंप की समस्त व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित कीं। इस अवसर पर निशु सिंह, निधि अग्रवाल, हनुमंत रंजन, प्रवीण कुमार, मुनेश कुमार, नीतू रंजन, गंगाधर शिव, विवेक, भारत कुमार, अमित कुमार, राघवेंद्र, शिव कुमार, नवल किशोर, सुषमा यादव, शिवानी, प्रकाश निगम सहित अन्य कार्यरत कर्मचारियों ने शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान एमएचए श्री सुमित कुमार मोदी भी उपस्थित रहे। यह स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी में आबकारी विभाग की बैठक के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। एक होटल में आबकारी विभाग ने आबकारी ठेकेदारों के साथ बैठक बुलाई थी और इसमें आबकारी की नई नीति की जानकारी दी जा रही थी। इस दौरान एक ठेकेदार ने अपने दुकान कैंसिल होने को लेकर आबकारी विभाग पर आरोप लगाए और जिला आबकारी अधिकारी से बहस शुरू हो गई। ठेकेदार ने दावा किया कि विभाग ने उसे दुकान आवंटित की थी लेकिन बाद में नियमों का हवाला देकर उसे कैंसिल कर दिया गया। जनपद में कई दुकाने हाईवे पर नियमों के विपरीत चल रही थीं। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि दुकान के खिलाफ कार्रवाई नियमानुसार की गई है।
    1
    झांसी में आबकारी विभाग की बैठक के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। एक होटल में आबकारी विभाग ने आबकारी ठेकेदारों के साथ बैठक बुलाई थी और इसमें आबकारी की नई नीति की जानकारी दी जा रही थी। इस दौरान एक ठेकेदार ने अपने दुकान कैंसिल होने को लेकर आबकारी विभाग पर आरोप लगाए और जिला आबकारी अधिकारी से बहस शुरू हो गई। ठेकेदार ने दावा किया कि विभाग ने उसे दुकान आवंटित की थी लेकिन बाद में नियमों का हवाला देकर उसे कैंसिल कर दिया गया। जनपद में कई दुकाने हाईवे पर नियमों के विपरीत चल रही थीं। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि दुकान के खिलाफ कार्रवाई नियमानुसार की गई है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • झाँसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु की जा रही प्रभावी कार्यवाही. थाना चिरगाँव पुलिस द्वारा अवैध असलहा कारतूस सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार. कब्जे से 01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद, अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, कृपया अवगत कराना है कि श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ महोदय व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्री आलोक सिंह के कुशल निर्देशन, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के कुशल पर्यवेक्षण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज दिनाँक 18.02.2026 को थाना चिरगाँव पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दैरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी 52ए आकाश उर्फ हाथी कुशवाहा पुत्र ख्याली कुशवाहा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मोहल्ला कूड़ाघर कस्बा व थाना चिरगाँव, जिला झाँसी के कब्जे से 01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। थाना चिरगाँव पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्त का विवरणः- आकाश उर्फ हाथी कुशवाहा पुत्र ख्याली कुशवाहा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मोहल्ला कूड़ाघर कस्बा व थाना चिरगाँव, जिला झाँसी बरामदगी का विवरण- 01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - 1. उ0नि0 श्री सहदेव सिंह 2. हे0का0 375 राजीव कुमार 3. का0 820 अवनीश कुमार
    1
    झाँसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु की जा रही प्रभावी कार्यवाही.
थाना चिरगाँव पुलिस द्वारा अवैध असलहा कारतूस सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार.
कब्जे से 01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद,
अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,
कृपया अवगत कराना है कि श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ महोदय व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्री आलोक सिंह के कुशल निर्देशन, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के कुशल पर्यवेक्षण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज दिनाँक 18.02.2026 को थाना चिरगाँव पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दैरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी 52ए आकाश उर्फ हाथी कुशवाहा पुत्र ख्याली कुशवाहा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मोहल्ला कूड़ाघर कस्बा व थाना चिरगाँव, जिला झाँसी के कब्जे से 01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। थाना चिरगाँव पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त का विवरणः- आकाश उर्फ हाथी कुशवाहा पुत्र ख्याली कुशवाहा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मोहल्ला कूड़ाघर कस्बा व थाना चिरगाँव, जिला झाँसी
बरामदगी का विवरण- 01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
1. उ0नि0 श्री सहदेव सिंह
2. हे0का0 375 राजीव कुमार
3. का0 820 अवनीश कुमार
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • Post by Juli Tiwari
    1
    Post by Juli Tiwari
    user_Juli Tiwari
    Juli Tiwari
    Asphalt contractor Jhansi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • झाँसी। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय सामाजिक प्रतिरक्षा संस्थान के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी के समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध डॉ. मुहम्मद नईम ने विषय विशेषज्ञ के रूप में संबोधित किया। अपने व्याख्यान में डॉ. नईम ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक है और देश के समग्र विकास के लिए इसका समूल निदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक सक्रियता, सामाजिक संगठनों की उत्तरदायी भागीदारी तथा शिक्षण संस्थानों की प्रेरक भूमिका अनिवार्य है। डॉ. नईम ने जोर देते हुए कहा कि बाल भिक्षावृत्ति के उन्मूलन हेतु संवेदनशीलता, समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्य करना होगा। बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के माध्यम से बाल भिक्षुकों के संरक्षण, पुनर्वास और शिक्षा की समुचित व्यवस्था कर इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यशाला के संयोजक डॉ. रुपेश कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों ने डॉ. मुहम्मद नईम को विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान देने हेतु शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजय सिंह, मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार भारतीय, विशिष्ट अतिथि एनआईएसडी नई दिल्ली के परामर्शदाता संजय पवार, अधिष्ठाता प्रो. वी.के. सिंह तथा विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    झाँसी। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय सामाजिक प्रतिरक्षा संस्थान के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी के समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध डॉ. मुहम्मद नईम ने विषय विशेषज्ञ के रूप में संबोधित किया।
अपने व्याख्यान में डॉ. नईम ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक है और देश के समग्र विकास के लिए इसका समूल निदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक सक्रियता, सामाजिक संगठनों की उत्तरदायी भागीदारी तथा शिक्षण संस्थानों की प्रेरक भूमिका अनिवार्य है।
डॉ. नईम ने जोर देते हुए कहा कि बाल भिक्षावृत्ति के उन्मूलन हेतु संवेदनशीलता, समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्य करना होगा। बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के माध्यम से बाल भिक्षुकों के संरक्षण, पुनर्वास और शिक्षा की समुचित व्यवस्था कर इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
कार्यशाला के संयोजक डॉ. रुपेश कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों ने डॉ. मुहम्मद नईम को विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान देने हेतु शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजय सिंह, मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार भारतीय, विशिष्ट अतिथि एनआईएसडी नई दिल्ली के परामर्शदाता संजय पवार, अधिष्ठाता प्रो. वी.के. सिंह तथा विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।
कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ट्रैफिक पुलिस ने इलाइट चौराहे पर सड़क पर खड़े वाहनों का किया चालान
    1
    ट्रैफिक पुलिस ने इलाइट चौराहे पर सड़क पर खड़े वाहनों का किया चालान
    user_Journalist Rashid Pathan
    Journalist Rashid Pathan
    Media company झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झांसी में इलाइट चौराहा पर यातायात विभाग की बड़ी कार्यवाही,फुटपाथ पर खड़ी गाड़ियों पर हुई कार्यवाही
    1
    झांसी में इलाइट चौराहा पर यातायात विभाग की बड़ी कार्यवाही,फुटपाथ पर खड़ी गाड़ियों पर हुई कार्यवाही
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झाँसी की सीपरी बाजा़र पुलिस ने वृद्धा से टप्पेबाज़ी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
    1
    झाँसी की सीपरी बाजा़र पुलिस ने वृद्धा से टप्पेबाज़ी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *झांसी के बरुआ सागर से बड़ी खबर..* *मामूली विवाद ने ली युवक की जान..* *चाकूबाजी में एक युवक की दर्दनाक मौत मेडिकल कॉलेज में घायल युवक ने तोड़ा दम परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप इलाके में तनाव...सर्किल के थानों का पुलिस बल मौजूद मामूली रूपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद भीड़भाड़ वाले इलाके में चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी
    2
    *झांसी के बरुआ सागर से बड़ी खबर..*
*मामूली विवाद ने ली युवक की जान..*
*चाकूबाजी में एक युवक की दर्दनाक मौत
मेडिकल कॉलेज में घायल युवक ने तोड़ा दम
परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
इलाके में तनाव...सर्किल के थानों का पुलिस बल मौजूद
मामूली रूपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
भीड़भाड़ वाले इलाके में चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.