*मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा मूकबधिर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया* *शाहजहाँपुर पुलिस* *प्रेस नोट* *दिनांक – 24.03.2026* *मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा मूकबधिर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया* उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम मिर्जापुर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। मिशन शक्ति टीम मिर्जापुर प्रभारी व0उ0नि0 श्री सुनील कुमार भारद्वाज, म0का0 1640 भावना एवं म0का0 2918 अपर्णा कौशिक क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इस दौरान टीम मैन चौराहा मिर्जापुर पर पहुँची, जहाँ काफी भीड़ एकत्रित थी। मौके पर उपस्थित लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक मूकबधिर युवती, जो न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है, भटककर वहाँ पहुँच गई है तथा अपने संबंध में कोई जानकारी देने में असमर्थ है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उक्त मूकबधिर बालिका को थाना मिर्जापुर लाया गया, जहाँ उससे इशारों के माध्यम से संवाद स्थापित किया गया। बालिका द्वारा भोजन की इच्छा जताने पर उसे भोजन उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात बालिका द्वारा मोबाइल फोन मांगे जाने पर उसने अपने पिता का मोबाइल नंबर डायल कराया। पुलिस द्वारा उक्त नंबर पर संपर्क स्थापित करने पर ज्ञात हुआ कि बालिका का नाम कु0 पूजा पुत्री श्री शिशुपाल सिंह यादव निवासी ग्राम बैबहा थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर है। बालिका के पिता द्वारा बताया गया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह घर से नाराज होकर चली गई थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। सूचना पर बालिका के परिजन तत्काल थाना मिर्जापुर पहुंचे, जहाँ बालिका को सकुशल देखकर उन्होंने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। बालिका ने भी अपने परिजनों को देखकर खुशी जाहिर की। तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर सुरक्षित रवाना किया गया। *मूकबधिर बालिका का विवरण –* कु0 पूजा पुत्री श्री शिशुपाल सिंह यादव निवासी – ग्राम बैबहा, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर उम्र – लगभग 18 वर्ष *बरामद करने वाली पुलिस टीम –* 1. थानाध्यक्ष मिर्जापुर – श्रीमती सोनी शुक्ला 2. व0उ0नि0 – श्री सुनील कुमार भारद्वाज 3. म0का0 1640 – भावना 4. म0का0 2918 – अपर्णा कौशिक *जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रीय जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
*मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा मूकबधिर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया* *शाहजहाँपुर पुलिस* *प्रेस नोट* *दिनांक – 24.03.2026* *मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा मूकबधिर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया* उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम मिर्जापुर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। मिशन शक्ति टीम मिर्जापुर प्रभारी व0उ0नि0 श्री सुनील कुमार भारद्वाज, म0का0 1640 भावना एवं म0का0 2918 अपर्णा कौशिक क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इस दौरान टीम मैन चौराहा मिर्जापुर पर पहुँची, जहाँ काफी भीड़ एकत्रित थी। मौके पर उपस्थित लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक मूकबधिर युवती, जो न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है, भटककर वहाँ पहुँच गई है तथा अपने संबंध में कोई जानकारी देने में असमर्थ है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उक्त मूकबधिर बालिका को थाना मिर्जापुर लाया गया, जहाँ उससे इशारों के माध्यम से
संवाद स्थापित किया गया। बालिका द्वारा भोजन की इच्छा जताने पर उसे भोजन उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात बालिका द्वारा मोबाइल फोन मांगे जाने पर उसने अपने पिता का मोबाइल नंबर डायल कराया। पुलिस द्वारा उक्त नंबर पर संपर्क स्थापित करने पर ज्ञात हुआ कि बालिका का नाम कु0 पूजा पुत्री श्री शिशुपाल सिंह यादव निवासी ग्राम बैबहा थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर है। बालिका के पिता द्वारा बताया गया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह घर से नाराज होकर चली गई थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। सूचना पर बालिका के परिजन तत्काल थाना मिर्जापुर पहुंचे, जहाँ बालिका को सकुशल देखकर उन्होंने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। बालिका ने भी अपने परिजनों को देखकर खुशी जाहिर की। तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर सुरक्षित रवाना किया गया। *मूकबधिर बालिका का विवरण –* कु0 पूजा पुत्री श्री शिशुपाल सिंह यादव निवासी – ग्राम बैबहा, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर उम्र – लगभग 18 वर्ष *बरामद करने वाली पुलिस टीम –* 1. थानाध्यक्ष मिर्जापुर – श्रीमती सोनी शुक्ला 2. व0उ0नि0 – श्री सुनील कुमार भारद्वाज 3. म0का0 1640 – भावना 4. म0का0 2918 – अपर्णा कौशिक *जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रीय जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
- थाना जलालाबाद मिशन शक्ति टीम द्वारा फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत अभियान चलाकर निकाली गई जागरूकता रैली...!! रैली महिला निरीक्षक/महिला आरक्षी एवं महिला आरक्षीयों ने नगर के मुख्य मार्गों से जागरूकता रैली निकाल महिलाओं बेटियों को जागरूकता संबंधी दिशानिर्देश दिए...!! जलालाबाद/ थाना जलालाबाद मिशन शक्ति टीम द्वारा फेज 5.0 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कस्बा जलालाबाद क्षेत्र में सर्किल के सभी थानों पर नियुक्त महिला उप निरक्षक/महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षीगण द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु पैदल पैदल घूम कर प्रचार प्रसार किया गया,एवं पंपलेट वितरण किया गया,मिशन के तहत स्टंट मारने वाले बाइकर्स व मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले एवं सरेराह शराब पीने वालों को चेतावनी दी जाती है कि अगर वह ऐसा करते पाए जाते है उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया जाएगा, महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सरकार की हेल्प लाइन नंबरों जैसे 1076/1090/181/1098/102/108/112/101 एवं साइबर हेल्प लाइन 1930 के बारे में भली भांति अवगत करवाया गया है, सम्मानित जनमानस से अपील है कि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन हेतु सहयोग प्रदान करे एवं भय अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दे...!! थाना जलालाबाद क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता,अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा प्रेरित किया गया है,नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एंटी रोमियो टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है,कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे उनको पुलिस कार्यवाही का शिकार होना पड़े, आमजन को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना हो तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दे,सम्मानित महिलाओं बहन बेटियों के साथ अगर कोई असहज स्थित उत्पन्न होती है इसकी सूचना थाना जलालाबाद पुलिस या मिशन शक्ति टीम को दे,तत्काल कानूनी मदद की जाएगी...!! इस दौरान थाना जलालाबाद मिशन शक्ति टीम द्वारा फेज 5.0 (द्वितीय चरण) की रैली में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव तोमर,एसआई सुधीर तोमर,एसआई सकतावत सिंह, एसआई मानचंद गौतम,महिला एसआई काजल,महिला एसआई प्रभा चौधरी,आरक्षी विनय सोलंकी,डोली चौहान एवं अनिल नागर,रंजीत,सत्यप्रकाश सहित संपूर्ण थाना जलालाबाद स्टाफ उपस्थित रहा...!!1
- Post by Irshad sheikh1
- Post by Ashish shing Rajput1
- Aadi aur baarish ke karan1
- ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन खाली कराने के नाम पर मांगी गई रिश्वत का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात दरोगा सुरेश चाहर पर घूसखोरी के गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ग्राम निसाई की प्रधान गीता देवी ने आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की करीब 180 बीघा जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर भट्टा संचालन और खेती की जा रही है। इस संबंध में कार्रवाई कराने के लिए जब उन्होंने पुलिस से मदद मांगी तो उनसे मोटी रकम की मांग की गई। पीड़ित ग्राम प्रधान के अनुसार, कोतवाली पहुंचने पर विनोद कुमार शुक्ला द्वारा दरोगा सुरेश चाहर से लेन-देन की बात करने का संकेत दिया गया। इसके बाद उन्होंने 75 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और 75 हजार रुपये नगद दरोगा को दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टा उनसे कहा गया कि “भट्टा बंद कराने से आपको क्या समस्या है।” ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने पुलिस को स्पष्ट किया कि ग्राम समाज की जमीन पर गरीबों का अधिकार है और अवैध कब्जा हटाया जाना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने 13 तारीख को कानपुर में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता देवी की तहरीर पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए दरोगा सुरेश चाहर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- अंबेडकर जयंती पर आजाद समाज पार्टी निकालेगी विशाल बाइक रैली, कई दिग्गज पदाधिकारी होंगे शामिल अमृतपुर फर्रुखाबाद: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी जिले में भव्य बाइक रैली निकालेंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की तैयारी की जा रही है। जिला मीडिया प्रभारी दीपक अंबेडकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल बाइक रैली अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव किराचन से शुरू होकर राजेपुर, उजरामऊ होते हुए फर्रुखाबाद के चांदपुर में समापन करेगी। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रैली में जनपद के कई बड़े पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि रैली के माध्यम से भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन से भी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक सहयोग की अपेक्षा जताई गई है।2
- *जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए गए सख्त निर्देश* शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में विगत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने दो पहिया वाहनों पर हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस एवं परिवहन विभाग को दिए। साथ ही NH 730C पर पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों पर रंबल स्ट्रिप एवं स्पीड टेबल बनाए जाने हेतु मोर्थ के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया। बैठक में शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए तथा मार्ग पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त एनएचआई के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि अठसालिया फाटक पर सर्विस लेन का चौड़ीकरण, चांदपुर में पुलिया निर्माण तथा नैनीताल ढाबा के पास बॉक्स कलवर्ट निर्माण का कार्य अभी तक लंबित है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्य पूर्ण कराया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी,नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रह3
- Post by Irshad sheikh1
- जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां ग्राम प्रधान से रिश्वत लेने के आरोप में एक दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेश चाहर के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत निसाई की प्रधान गीता देवी की शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर प्रधान गीता देवी पुलिस के पास पहुंचीं थीं। आरोप है कि कार्रवाई और जांच के नाम पर दरोगा सुरेश चाहर ने उनसे रिश्वत की मांग की और नकद व ऑनलाइन माध्यम से पैसे लिए। प्रधान द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि दरोगा ने अपने पुत्र पंकज चाहर के खाते में “सुविधा शुल्क” के नाम पर लगभग 75 हजार रुपये नकद लिए, जबकि 19 सितंबर से अब तक यूपीआई के जरिए अलग-अलग तिथियों में भी रकम ट्रांसफर कराई गई। प्रधान ने अपनी शिकायत के समर्थन में यूपीआई ट्रांजेक्शन के प्रमाण भी पुलिस को सौंपे हैं। बताया जा रहा है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी दरोगा पर जल्द ही निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है। इस मामले में प्रधान गीता देवी के पति सत्येंद्र सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में प्रधान के बयान भी दर्ज किए हैं। पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है, वहीं आम जनता में यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।1