logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिमकेयर योजना का लाभ न मिलने से हो रही मौतों पर भड़के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ‘यह मृत्यु नहीं, सरकार द्वारा की गई हत्या है’ शिमला में मीडिया से बातचीत में बोले, जिस योजना के कारण लोगों की जिंदगी बचती थी उसी योजना की ही जिंदगी को कर दिया समाप्त कांगड़ा : कांगड़ा जिला के पालमपुर में पैसों के अभाव और इलाज न मिलने के कारण हुई एक मरीज की दुखद मृत्यु के बाद हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महज मौत नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हुई ‘हत्या’ करार दिया है। विपिन सिंह परमार ने गहरा शोक और रोष व्यक्त करते हुए कहा कि केवल डेढ़ लाख या पचास हजार रुपये जैसे मामूली बजट के अभाव में प्रदेश के बेबस लोग तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर हैं, जबकि मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये खर्च करके प्राइम लोकेशन्स पर अपने बड़े-बड़े विज्ञापनों और ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के पोस्टरों में मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर और सहारा जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं इसी उद्देश्य से शुरू की गई थीं, ताकि आपातकाल के समय लोगों को निजी व सरकारी अस्पतालों में समय पर और कैशलेस इलाज मिल सके। अक्सर मरीजों को मेडिकल कॉलेजों तक पहुंचने में समय लगता है, ऐसे में निजी अस्पतालों में समय पर उपचार मिलना जीवन बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। लेकिन वर्तमान सरकार ने विशुद्ध राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से इन लोकप्रिय योजनाओं को ठप कर दिया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा से लेकर सड़क तक सरकार से लोगों के जीवन से न खेलने की गुहार लगाई गई, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अब इस त्रासदी पर पर्दा डालने के लिए मित्रमंडली के साथ साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य क्षेत्र में हाई-एंड सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे और भाषण कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर योजना का लाभ रोकने के लिए कागजों में जिंदा इंसानों को ‘मृत’ घोषित करने जैसे शर्मनाक कारनामे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “एक तरफ आदमी तड़प-तड़प कर मर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भाषण और बातें ऐसी कर रहे हैं कि हमने तो स्वास्थ्य क्षेत्र में हाई-एंड सुविधाएं शुरू की हैं। जबकि इधर पैसों के अभाव में इलाज नहीं मिल पा रहा है। अगर हिमकेयर कार्ड होता और प्राइवेट अस्पताल में उपचार मिलता तो उसकी जिंदगी बच जाती। मेरी उस परिवार के प्रति संवेदना है और वर्तमान सरकार के खिलाफ गहरा रोष है कि जिस योजना के कारण लोगों की जिंदगी बचती थी, उस योजना की ही जिंदगी समाप्त कर दी। इस मौत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार पूरी तरह दोषी है।” विपिन सिंह परमार ने कहा कि लोग बेबस हैं और यह केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है। एक नहीं, अनेकों लोगों को हिमकेयर योजना के बंद होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सहारा योजना को भी इस सरकार ने बंद कर दिया है और सैकड़ों लोग उनसे मिलकर यह शिकायत कर चुके हैं कि उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कुछ लोगों को योजना का लाभ न मिले, इसके लिए उन्हें कागजों में मृत तक घोषित कर दिया, जबकि वे वास्तव में जीवित हैं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी, आपको लज्जा नहीं आती कि आपकी सरकार ऐसे कारनामे कर रही है? जिंदा आदमी को मृत बताया जा रहा है। आदमी की जिंदगी से कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि सरकार केवल इसलिए हिमकेयर योजना को बंद करना चाहती है क्योंकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस योजना को लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदले की भावना से जनहित की योजनाओं को बंद कर रही है, जिसका खामियाजा प्रदेश की गरीब और जरूरतमंद जनता को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा इस अन्याय को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हिमकेयर योजना को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पुनः शुरू किया जाएगा, ताकि धन के अभाव में किसी भी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति की बिना उपचार मौत न हो।

16 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
16 hrs ago
3cbb1ebb-557c-4c73-a22f-33583c57b06b

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पंचकूला में खड़ी कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली कार 🔥🚗 पंचकूला में खड़ी कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली कार 🔥🚗 पंचकूला में अमर टेक्स की लाइटों के पास खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
    1
    पंचकूला में खड़ी कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली कार 🔥🚗

पंचकूला में अमर टेक्स की लाइटों के पास खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • Vestige Branch Office BERTHIN BILASPUR Himachal Pradesh 9816133991 Vestige Branch Office BERTHIN BILASPUR Himachal Pradesh 9816133991
    1
    Vestige Branch Office BERTHIN BILASPUR Himachal Pradesh 9816133991

    user_RAJ KUMAR CROWN HB Power
    RAJ KUMAR CROWN HB Power
    Health and beauty shop Jhanduta, Bilaspur•
    1 hr ago
  • कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला संयुक्त कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा देनदारियों को लेकर भी हुई बातचीत बाइट,,,वीरेंद्र चौहान शिक्षक नेता कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला संयुक्त कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा देनदारियों को लेकर भी हुई बातचीत बाइट,,,वीरेंद्र चौहान शिक्षक नेता
    1
    कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला संयुक्त कर्मचारी संघ 

विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा 

देनदारियों को लेकर भी हुई बातचीत 

बाइट,,,वीरेंद्र चौहान शिक्षक नेता

    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नेपाल-तिब्बत सीमा पर एक घर बाढ़ के बीच में आ गया, चारों तरफ़ उठे चक्रवात में फंसे वाहन चक्कर काट रहे है, और लोग बचने के लिए बालकनियों, छतों पर खड़े है। पता नहीं कोई बच पाया होगा या नहीं।
    1
    नेपाल-तिब्बत सीमा पर एक घर बाढ़ के बीच में
आ गया, चारों तरफ़ उठे चक्रवात में फंसे वाहन चक्कर काट रहे है, और लोग बचने के लिए बालकनियों, छतों पर खड़े है। पता नहीं कोई बच पाया होगा या नहीं।
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • कालका में चमार समाज का बड़ा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
    1
    कालका में चमार समाज का बड़ा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
    user_Newz India 27
    Newz India 27
    Crime News Channel Panchkula, Haryana•
    16 hrs ago
  • अंबाला कैंट के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ के पास स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ​अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) की गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
    1
    अंबाला कैंट के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ के पास स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है।
​अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) की गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
    user_Gyanendu Rajput
    Gyanendu Rajput
    Media house अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    46 min ago
  • Hindu Hindu Hindustan Hai khatre mein
    1
    Hindu Hindu Hindustan Hai khatre mein
    user_Gautam Kumar
    Gautam Kumar
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • कांग्रेस विधायकों के काले कपड़ों पर कृष्ण लाल पंवार का हमला, बोले- पूरा हरियाणा देख रहा है कांग्रेस विधायकों के काले कपड़ों पर कृष्ण लाल पंवार का हमला, बोले- पूरा हरियाणा देख रहा है
    1
    कांग्रेस विधायकों के काले कपड़ों पर कृष्ण लाल पंवार का हमला, बोले- पूरा हरियाणा देख रहा है
कांग्रेस विधायकों के काले कपड़ों पर कृष्ण लाल पंवार का हमला, बोले- पूरा हरियाणा देख रहा है
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.