logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#बंगाल ,शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे।बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। ✍️शुभेंदु अधिकारी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। #बंगाल ,शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे।बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। ✍️शुभेंदु अधिकारी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। #SuvenduAdhikari #WestBengal #NewChiefMinister #BJP #bengal #Bangal

1 hr ago
user_Uttar pradesh ki takat
Uttar pradesh ki takat
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

#बंगाल ,शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे।बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। ✍️शुभेंदु अधिकारी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। #बंगाल ,शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे।बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। ✍️शुभेंदु अधिकारी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। #SuvenduAdhikari #WestBengal #NewChiefMinister #BJP #bengal #Bangal

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच में पुष्पा गार्डन के पास पुलिस कार्रवाई से परेशान अधेड़ ने कुएं में कूदकर दी जान, मंदिर की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट कोंच में पुष्पा गार्डन के पास पुलिस कार्रवाई से परेशान अधेड़ ने कुएं में कूदकर दी जान, मंदिर की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट
    1
    कोंच में पुष्पा गार्डन के पास पुलिस कार्रवाई से परेशान अधेड़ ने कुएं में कूदकर दी जान, मंदिर की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट
कोंच में पुष्पा गार्डन के पास पुलिस कार्रवाई से परेशान अधेड़ ने कुएं में कूदकर दी जान, मंदिर की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    9 min ago
  • मारपीट कर घायल कर देने के मामले थाना रुरा पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा किया दर्ज रूरा थाना क्षेत्र के अमौली गांव की रहने वाली रानी देवी ने गांव के तीन लोगों धर्मेंद्र, शनि व बाबी के विरुद्ध थाना रूरा में मारपीट कर घायल कर देने पर तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
    1
    मारपीट कर घायल कर देने के मामले थाना रुरा पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा किया दर्ज 
रूरा थाना क्षेत्र के अमौली गांव की रहने वाली रानी देवी ने गांव के तीन लोगों धर्मेंद्र, शनि व बाबी के विरुद्ध थाना रूरा में मारपीट कर घायल कर देने पर तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन जिले में चैक बाउंस मामले में न्यायालय ने आरोपी को सुनाई सज़ा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन सिविल जज जूनियर डिवीजन बेंच से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें माननीय न्यायाधीश महोदय ने आरोपी को सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    जालौन जिले में चैक बाउंस मामले में न्यायालय ने आरोपी को सुनाई सज़ा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन सिविल जज जूनियर डिवीजन बेंच से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें माननीय न्यायाधीश महोदय ने आरोपी को सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • न्याय चला जन-जन से मिलने राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार प्रसार वाहन को तहसीलदार सिकंदरा राकेश चन्द्रा ने किया रवाना। **न्याय चला जन-जन से मिलने, सिकंदरा तहसीलदार ने प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना** जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई शनिवार को किया जाएगा। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चन्द्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को पम्पलेट दिखाते हुए रवाना किया, तहसीलदार सिकंदरा राकेश चन्द्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी विभागों में लंबित पड़े मामलों को शीघ्र ही निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।
    4
    न्याय चला जन-जन से मिलने राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार प्रसार वाहन को तहसीलदार सिकंदरा राकेश चन्द्रा ने किया रवाना।
**न्याय चला जन-जन से मिलने, सिकंदरा तहसीलदार ने प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना**
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई शनिवार को किया जाएगा।
तहसीलदार सिकंदरा राकेश चन्द्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को पम्पलेट दिखाते हुए रवाना किया, तहसीलदार सिकंदरा राकेश चन्द्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी विभागों में लंबित पड़े मामलों को शीघ्र ही निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।
    user_Anupam Kumar MEDIA
    Anupam Kumar MEDIA
    Salesperson अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन में जल कल विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बर्बाद जालौन। नगर में एक ओर जहां लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जल कल विभाग की अनदेखी के चलते हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। मामला जालौन की सब्जी मंडी के पास का बताया जा रहा है, जहां पाइप लाइन लीकेज होने से लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार जल कल विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है। शिकायत के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण भी किया, लेकिन इसके बावजूद अभी तक लीकेज ठीक नहीं कराया गया। लगातार बह रहे पानी से सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैल रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई तो पानी की बर्बादी के साथ-साथ सड़क भी खराब हो सकती है। स्थानीय लोगों ने जल कल विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    1
    जालौन में जल कल विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बर्बाद
जालौन। नगर में एक ओर जहां लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जल कल विभाग की अनदेखी के चलते हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। मामला जालौन की सब्जी मंडी के पास का बताया जा रहा है, जहां पाइप लाइन लीकेज होने से लगातार पानी सड़क पर बह रहा है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार जल कल विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है। शिकायत के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण भी किया, लेकिन इसके बावजूद अभी तक लीकेज ठीक नहीं कराया गया।
लगातार बह रहे पानी से सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैल रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई तो पानी की बर्बादी के साथ-साथ सड़क भी खराब हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने जल कल विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *जालौन में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा* *रुपया दो वरना सस्पेंड हो जाओ सफाई कर्मियों ने / डीएम ऑफिस पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा* *रुपया दो वरना सस्पेंड हो जाओ सफाई कर्मियों ने / डीएम ऑफिस पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप* जनपद जालौन के विकास खंड रामपुरा से भ्रष्टाचार अवैध वसूली और कर्मचारियों के उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया वहीं तीन सफाई कर्मियों मनोज कुमार राजाराम और मुन्नालाल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ब्लॉक प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए वहीं कर्मचारियों का कहना है कि ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत और एक अन्य कर्मचारी की मिलीभगत से रिश्वतखोरी का संगठित खेल चल रहा है आप को बता दें कि महीना दो तभी नौकरी करो वहीं पीड़ित कर्मचारियों के मुताबिक ब्लॉक में काम से ज्यादा महीना मायने रखता है वहीं आरोप है कि रिश्वत न देने पर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है और निलंबन की धमकी दी जाती वहीं मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि उनसे हर महीने ₹4000 और छुट्टी लेने पर अतिरिक्त ₹2000 मांगे जाते हैं वहीं विरोध करने पर गाली गलौज और नौकरी से हटाने की धमकी दी गई वहीं राजाराम का कहना है कि ₹40,000 की मांग पूरी न करने पर उन्हें फर्जी तरीके से निलंबित कर दिया गया वहीं मुन्नालाल ने दावा किया कि बहाली के नाम पर उनसे ₹50,000 मांगे गए जबकि पहले ही ₹70,000 वसूले जा चुके हैं इसके अलावा हर महीने ₹5000 देने का दबाव बनाया जाता है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि फर्जीवाड़े और दबाव के आरोप सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक में फर्जी निरीक्षण दिखाकर कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्ज किया जाता है वहीं इतना ही नहीं नकली मोहर के जरिए वेतन निकालने और उसमें हिस्सेदारी लेने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए वहीं कर्मचारियों का कहना है कि त्योहारों पर जबरन चंदा वसूला जाता है और पैसा न देने पर वेतन काटने की धमकी दी जाती है वहीं मानसिक उत्पीड़न से परेशान कर्मचारी पीड़ित कर्मचारियों ने कहा कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक दबाव के कारण वे पूरी तरह टूट चुके हैं वही उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो हालात गंभीर हो सकते हैं वहीं अब बड़े सवाल क्या जालौन में सरकारी नौकरी रिश्वत आधारित व्यवस्था बनती जा रही है वहीं क्या प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार रैकेट पर सख्त कार्यवाही करेगा यह कब रुकेगा गरीब कर्मचारियों के शोषण का यह सिलसिला क्या महीना नहीं दिया तो सस्पेंड वहीं जालौन में सामने आए इन आरोपों ने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं अब निगाहें प्रशासनिक कार्यवाही पर टिकी हैं
    1
    *जालौन में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा*

*रुपया दो वरना सस्पेंड हो जाओ सफाई कर्मियों ने / डीएम ऑफिस पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा*
*रुपया दो वरना सस्पेंड हो जाओ सफाई कर्मियों ने / डीएम ऑफिस पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप*
जनपद जालौन के विकास खंड रामपुरा से भ्रष्टाचार अवैध वसूली और कर्मचारियों के उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया वहीं तीन सफाई कर्मियों मनोज कुमार राजाराम और मुन्नालाल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ब्लॉक प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए वहीं कर्मचारियों का कहना है कि ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत और एक अन्य कर्मचारी की मिलीभगत से रिश्वतखोरी का संगठित खेल चल रहा है 
आप को बता दें कि महीना दो तभी नौकरी करो वहीं पीड़ित कर्मचारियों के मुताबिक ब्लॉक में काम से ज्यादा महीना मायने रखता है वहीं आरोप है कि रिश्वत न देने पर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है और निलंबन की धमकी दी जाती वहीं मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि उनसे हर महीने ₹4000 और छुट्टी लेने पर अतिरिक्त ₹2000 मांगे जाते हैं वहीं विरोध करने पर गाली गलौज और नौकरी से हटाने की धमकी दी गई वहीं राजाराम का कहना है कि ₹40,000 की मांग पूरी न करने पर उन्हें फर्जी तरीके से निलंबित कर दिया गया वहीं 
मुन्नालाल ने दावा किया कि बहाली के नाम पर उनसे ₹50,000 मांगे गए जबकि पहले ही ₹70,000 वसूले जा चुके हैं इसके अलावा हर महीने ₹5000 देने का दबाव बनाया जाता है
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि फर्जीवाड़े और दबाव के आरोप
सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक में फर्जी निरीक्षण दिखाकर कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्ज किया जाता है वहीं इतना ही नहीं नकली मोहर के जरिए वेतन निकालने और उसमें हिस्सेदारी लेने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए वहीं कर्मचारियों का कहना है कि त्योहारों पर जबरन चंदा वसूला जाता है और पैसा न देने पर वेतन काटने की धमकी दी जाती है वहीं मानसिक उत्पीड़न से परेशान कर्मचारी
पीड़ित कर्मचारियों ने कहा कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक दबाव के कारण वे पूरी तरह टूट चुके हैं वही उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो हालात गंभीर हो सकते हैं 
वहीं अब बड़े सवाल क्या जालौन में सरकारी नौकरी रिश्वत आधारित व्यवस्था बनती जा रही है वहीं क्या प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार रैकेट पर सख्त कार्यवाही करेगा यह कब रुकेगा गरीब कर्मचारियों के शोषण का यह सिलसिला क्या महीना नहीं दिया तो सस्पेंड वहीं जालौन में सामने आए इन आरोपों ने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं
अब निगाहें प्रशासनिक कार्यवाही पर टिकी हैं
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में एक ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे, जिससे युवाओं को फिटनेस का नया मंच मिला।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में एक ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे, जिससे युवाओं को फिटनेस का नया मंच मिला।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • निगोहिया में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र के निगोहिया गांव में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ब्रजपाल उर्फ विजय नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    1
    निगोहिया में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्यवाही
रुरा थाना क्षेत्र के निगोहिया गांव में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ब्रजपाल उर्फ विजय नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन के कुठौन्द क्षेत्र स्थित आर्मी अम्बेडकर नगर की दलित बस्ती में जलभराव और नाला निर्माण की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र सौंपा। बस्तीवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी गलियों और रास्तों में जमा रहता है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गलियों में कीचड़ और गंदा पानी भरा रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का पैदल निकलना दूभर हो गया है। वहीं जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण बस्ती का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। बस्तीवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए जल्द नाला निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। शिकायती पत्र पर विपिन कुमार, राजा, हरिश्चन्द्र, पवन, कमलेश, अरुण, कमल, रफबार, उत्तम, संजीव, सुरेन्द्र, संतोष, मुन्ना, शोभा सहित अन्य बस्तीवासियों के हस्ताक्षर मौजूद रहे।
    1
    जालौन के कुठौन्द क्षेत्र स्थित आर्मी अम्बेडकर नगर की दलित बस्ती में जलभराव और नाला निर्माण की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र सौंपा। बस्तीवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी गलियों और रास्तों में जमा रहता है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गलियों में कीचड़ और गंदा पानी भरा रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का पैदल निकलना दूभर हो गया है। वहीं जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण बस्ती का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
बस्तीवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए जल्द नाला निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।
शिकायती पत्र पर विपिन कुमार, राजा, हरिश्चन्द्र, पवन, कमलेश, अरुण, कमल, रफबार, उत्तम, संजीव, सुरेन्द्र, संतोष, मुन्ना, शोभा सहित अन्य बस्तीवासियों के हस्ताक्षर मौजूद रहे।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.