अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत , पुलिस पहुंची अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत पिनाहट। पिनाहट क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुनीम पुत्र तिलक सिंह निवासी भूपका पूरा थाना नगरा जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) मंगलवार की देर शाम पिनाहट से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गांव उमरेठा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वासोनी कहना है मृतक की पहचान मुनीम पुत्र तिलक सिंह नाम से हुई है अज्ञात वाहन की जांच की जा रही है।

- शादी समारोह में जिला पंचायत सदस्य की कार में तोड़फोड़, पुलिस से शिकायत पिनाहट। कस्बा पिनाहट में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार भदौली (बाह) क्षेत्र निवासी जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 9 मार्च को भाजपा जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) हरिदास कठेरिया की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पिनाहट के चचिहा रोड स्थित समाधियाँ गार्डन में आए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव चौचिंगी के कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी निजी कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी बिना नंबर की लाल मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।1
- ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने पार्क में आग 10 मिनट में पाया काबू सूखे पत्तों में लगी आग ने बढ़ाया खतरा पुलिस दमकल की सतर्कता से बड़ा हादसा टला सुरक्षा पुलिस की फुर्ती फायर टेंडर बुलाकर तुरंत बुझाई आग पश्चिमी गेट के पास धधकता पार्क मौके पर पहुंची पुलिस और सीआईएस एफ से मौसम विभाग संयंत्र पर मंडराया खतरा समय रहते बचाया बसई घाट मार्ग पर पार्क में आग से मचा हड़कंप दमकल में बचाई नियंत्रण विकास सुरक्षा ताजमहल पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकारधर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- Gram Post khadda devhari Thana1
- Post by Devesh Chahar1
- आगरा में पिन्नापुरा लूट कांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फतेहाबाद पुलिस, डौकी पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में देर रात प्रतापपुरा मोड़ भरापुर अंडरपास के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में आरोपी वेद प्रकाश के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक अपाचे बाइक बरामद की है। साथ ही पिन्नापुरा लूट के 4 लाख 500 रुपये और डौकी थाना क्षेत्र की चोरी से जुड़े सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।3
- MERE GAO JAUPURA M TALAB KI OR BHT SARI ROAD PR KUDA KACHDA DLA HUA H OR YH KABHI KOI SAFAI NHI HOTI OR N HE GAO KA PRADHAN IS PR KOI DAYAN DETA H OR BHT GAAY MATA IS KUDE KACHDE KO KHATI H KY YE SHI H1
- दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।1
- Gram Post khadda vyavhari Thana1