Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ कर रहे हैं प्रगति की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित
RIVENDRA KUMAR SHARMA
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ कर रहे हैं प्रगति की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित
More news from Rajasthan and nearby areas
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ कर रहे हैं प्रगति की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित1
- एक दिवसीय प्रशिक्षण -पीएमई विधा डीपीएच चैनल,दीक्षा पोर्टल, वर्चुअल लैब जादुई पिटारा एवं साईबर सेफ्टी। एक दिवसीय प्रशिक्षण - पीएमई विद्या, DTH चैनल, दीक्षा पोर्टल, वर्चुअल लैब, जादुई पिटारा एवं साइबर सेफ्टी *दिनांक: 25-08-2026 | स्थान: डाइट बसवा, दौसा (ET प्रभाग)* बसवा।आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को डाइट बसवा, दौसा के ET प्रभाग के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। *शुभारम्भ एवं अतिथि:* प्रशिक्षण का शुभारम्भ आदरणीय डाइट प्राचार्य *श्री इन्द्रेश तिवारी जी* के कर कमलों द्वारा किया गया। मंच पर संस्थान के वाईस प्रधानाचार्य *श्री अनिल कुमार गर्ग जी* एवं ET प्रभाग अध्यक्ष *श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर जी* उपस्थित रहे। *इस अवसर पर* संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता *श्री मुकेश शर्मा जी*, प्रशासनिक अधिकारी *श्री रामप्रसाद जाट जी* एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी *श्री रामकिशोर सैनी जी* भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। *प्रशिक्षक:* RIE अजमेर से 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करके आईं दक्ष प्रशिक्षक *डॉ. शशि रानी, रा.उ.प्रा.वि. प्रेमपुरा, दौसा* ने प्रशिक्षण दिया। *प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:* 1. पीएमई विद्या व DTH चैनलों का उपयोग 2. दीक्षा पोर्टल व निष्ठा प्रशिक्षण 3. वर्चुअल लैब का लाइव डेमो 4. जादुई पिटारा (FLN के लिए) 5. साइबर सेफ्टी व जागरूकता *संभागी:* *इस प्रशिक्षण में संभागी के रूप में दौसा जिले के समस्त PEEO और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।* सभी ने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ET प्रभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर जी द्वारा किया गया।2
- बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ में चल रहा सर्कस में कलाकारों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना दिखाई करतब1
- निकाय चुनाव को लेकर मंडावरी में पुलिस का पैदल मार्च, मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील मंडावरी। निकाय चुनाव के मद्देनजर कस्बे में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए मंगलवार को मंडावरी कस्बे में पुलिस ने पैदल मार्च किया। वृताधिकारी सत्यनारायण यादव के हमराह थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा मय पुलिस जाप्ते ने कस्बे के संपूर्ण बाजार एवं प्रमुख गलियों में पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। साथ ही मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पैदल मार्च के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को आश्वस्त किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी और मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकेंगे। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍4
- झूला कमेटी डीडवाना द्वारा झूला महोत्सव का आयोजन, बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा अपनी कला किया प्रदर्शन लालसोट उपखंड के डीडवाना में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा फिल्मी गानों पर नृत्य पेश किया गया। इस दौरान डीडवाना शहर में स्थित सभी मंदिरों में भगवान की विशेष झांकियां सजाई गई। वहीं मंदिरों की भी विशेष सजावट की गई। इस झूला महोत्सव हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंचकर झूलों का आनंद लेते। वही इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की संपूर्ण व्यवस्था होती हैं ।झूले लगातार तीन दिन तक चलते हैं। हजारों लोग पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लेते।1
- शिव भक्ति में डूबा लालसोट, गंगाजल से गूंजा हर हर महादेव लालसोट। गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने खोहरा पाड़ा स्थित कंठेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। महाकाली मंदिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा में शिव की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से शहर गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।1
- राज्यपाल ने ली अधिकारियों की बैठक, टीबी, नशा मुक्ति और शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा टीबी मरीजों को समय पर मिले पूरा उपचार, ‘नशा मुक्त दौसा’ बनाने के लिए करें प्रभावी कार्रवाई : राज्यपाल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश दौसा, 25 अगस्त। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में टीबी की स्थिति, मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए टीबी मरीजों को समय पर पूरा उपचार मुहैया कराने, ‘नशा मुक्त दौसा’ बनाने के लिए नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने जिले में टीबी की स्थिति की समीक्षा करते हुए वर्तमान में टीबी से ग्रसित मरीजों की संख्या, उनकी औसत आयु और उपचार की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त जिले का लक्ष्य रखते हुए टीबी के प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार अस्पताल में भर्ती कर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने जिले में मादक पदार्थों के उपयोग एवं नशे की स्थिति की समीक्षा करते हुए ‘नशा मुक्त दौसा’ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ युवाओं के मन में नशे के प्रति नकारात्मक भावना विकसित की जाए। नशीले पदार्थों के स्रोतों को चिन्हित कर उन्हें बंद करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों को अपने कार्मिकों के स्तर पर भी नशा मुक्ति के लिए पहल करनी चाहिए। शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की उपलब्धता पूरी तरह रोकने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्रवाई करें। पुलिस नशे के नेटवर्क के खिलाफ दृढ़ता से कार्रवाई करते हुए लगातार निगरानी एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे। शिक्षा व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम राज्यपाल ने जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ जिले में शिक्षा की स्थिति की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात, शिक्षकों की उपलब्धता तथा विषयवार शिक्षकों की स्थिति सहित विभिन्न मानकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने और उसे आगे बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। जितने अधिक नागरिक शिक्षित होंगे, उतना ही देश मजबूत होगा। मैं शिक्षक हूं’ की भावना हमेशा अपने मन में रखें उन्होंने शिक्षकों से ‘मैं शिक्षक हूं’ की भावना को हमेशा अपने मन में रखते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे, ड्रॉपआउट न हो और किसी भी स्तर पर पढ़ाई बीच में न छूटे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नीट एवं जेईई में चयनित विद्यार्थियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह अधिकारी रहें उपस्थित बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Yogesh Kumar Gupta4