Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा। एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा। अयोध्या कांग्रेस की प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक न्यूज़ चैनल के एक इंटरव्यू के माध्यम से राजू दास जो हनुमानगढ़ी के सेवादार हैं उन्होंने प्रवक्ता को गालियां दी जबकि एंकर बार-बार उनको भाषा शैली सुधारने की विदाई दे रही थी लेकिन इसके बावजूद भी राजू दास नहीं माने और गलियों पर गाली देते चले गए जिनकी तहरीर जनपद अयोध्या के थाना कैंट में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है जिसमें समस्त निषाद समाज में दर्ज कराई है।
Varun kumar
एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा। एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा। अयोध्या कांग्रेस की प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक न्यूज़ चैनल के एक इंटरव्यू के माध्यम से राजू दास जो हनुमानगढ़ी के सेवादार हैं उन्होंने प्रवक्ता को गालियां दी जबकि एंकर बार-बार उनको भाषा शैली सुधारने की विदाई दे रही थी लेकिन इसके बावजूद भी राजू दास नहीं माने और गलियों पर गाली देते चले गए जिनकी तहरीर जनपद अयोध्या के थाना कैंट में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है जिसमें समस्त निषाद समाज में दर्ज कराई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संतोष यादव का बड़ा बयान: 2027 तो छोड़ो 2047 तक बीजेपी को कोई नहीं हटा सकता1
- गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है। इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है, वहीं अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी में कहा कि अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।" गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।1
- विधायक के सौजन्य से बनी इंटरलॉकिंग एक माह में दरकी, निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल (हैरिंग्टनगंज/मिल्कीपुर) विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घूरेहटा मजरे पूरेपलिया धर्मपुर में करीब एक माह पहले बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क की हालत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते इंटरलॉकिंग जगह-जगह दरकने लगी है। इतनी कम अवधि में सड़क पर आई दरारें जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 200 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क स्वर्गीय रामबचन के घर से सियाराम मौर्या के घर तक स्वीकृत हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार यह कार्य विधायक चंद्रभान पासवान के सौजन्य से पास हुआ था, लोगों को उम्मीद थी कि क्षेत्र में बेहतर और टिकाऊ सड़क का निर्माण होगा, लेकिन निर्माण पूरा होने के महज एक महीने के भीतर ही सड़क की इंटरलॉकिंग में दरारें नजर आने लगीं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में यदि गुणवत्ता का सही तरीके से पालन किया गया होता और निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल हुआ होता तो इतनी जल्दी सड़क की हालत खराब नहीं होती। साथ ही साथ उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में कथित तौर पर गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका खामियाजा अब सड़क के रूप में सामने दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक महीने में ही इंटरलॉकिंग सड़क जवाब देने लगी तो आने वाले वर्षों में इसकी स्थिति क्या होगी? क्या संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क की तकनीकी जांच कराएंगे? क्या निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच होगी? और यदि जांच में खामियां सामने आती हैं तो जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी या सरकारी धन से हुए इस कार्य पर लीपापोती कर दी जाएगी? ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच टीम भेजी जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। साथ ही दोष मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क को मानक के अनुरूप दोबारा दुरुस्त कराया जाए। फिलहाल एक माह में इंटरलॉकिंग में आई दरारें विकास कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल बन गई हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाता है। ब्यूरो रिपोर्ट1
- अयोध्या,व्यापार अधिकार मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल का जन्मदिन पार्टी ने बड़ी धूमधाम से मनाया अयोध्या,व्यापार अधिकार मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल का जन्मदिन पार्टी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर और केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।जन्मदिन समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी नेता और शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सुशील जायसवाल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर सुशील जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज और पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो प्रेम और स्नेह मिल रहा है, वह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। वह सदैव व्यापारी जनहितों और संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप सेकार्यक्रम संयोजक आकाश जायसवाल, विश्व प्रकाश रूपन, कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, रत्नाकर मिश्रा, दयाल यादव, राजीव मदान, प्रवीण रस्तोगी, मोहम्मद सिराज, प्रशांत जायसवाल, मोहित सिंह बॉबी, अजीत उपाध्याय, राजेश सोनी, दयाल यादव, ज़िलाध्यक्ष अरूण गुप्ता, इन्दर मोटवानी, नीरज जायसवाल, प्रभाकर मिश्रा, नितिन गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, मौजूद रहे3
- खण्डासा गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान खण्डासा गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान अमानीगंज, अयोध्या। अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खण्डासा गांव में काली माता मंदिर के बगल स्थित तालाब और नाले का पानी निकासी व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बरसात के पानी के साथ नाले का पानी भी गांव में जमा हो रहा है, जिससे करीब एक दर्जन ग्रामीणों के घरों के दरवाजे तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही बार-बार पानी भर जाता है। इससे लोगों को घर से निकलने और आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों के सामने लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के मुताबिक इस समस्या की शिकायत खंड विकास अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर समाचार पत्रों और वीडियो न्यूज़ के माध्यम से भी समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण शुभम मिश्रा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, जगजीवन विश्वकर्मा, रामप्रसाद समेत कई लोगों ने बताया कि पानी उनके घरों के दरवाजे तक भर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब और नाले की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। अब देखना यह है कि बार-बार शिकायतों और खबरों के बावजूद बनी इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को जलभराव से कब राहत मिलती है।1
- अयोध्या,सेन समाज ने 2027 में सपा को समर्थन का ऐलान किया अयोध्या के सिविल लाइंस स्थित शाने अवध होटल में सेन सविता नंदवंशी समाज द्वारा PDA जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी ने कहा कि सेन समाज 2027 में समाजवादी पार्टी के साथ है और कर्पूरी ठाकुर के समाजवाद को साकार करने के लिए सपा सरकार बनाएगा।वही विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे और सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर दलित, पिछड़े, शोषित वर्ग का उत्थान किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता एड. धनीराम शर्मा व संचालन MOW जिला अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने किया। इस दौरान सपा नेता मो. सुहेल बाकई, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के लोग मौजूद रहे।2
- अयोध्या के संतों ने चंदा चोरों के खिलाफ निकाला यात्रा चढ़ावा चोरी गद्दी छोड़ के लगायें नारे।1
- जमीनी विवाद में चली गोली राम लगन मौर्य जिला अस्पताल पहुंचने के बाद मृत्यु घोषित एक महिला घायल बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या ब्रेकिंग न्यूज़ लोकेशन अयोध्या खानपुर कलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कडैला जमीनी विवाद में शाम को चली गोली लगने से राम लगन मौर्य सन ऑफ संतरा मौर्य सर में गोली लगने के कारण जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल में महिला लगभग उम्र 60 के आसपास वह घायल अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल में चल रहा है1
- पक्षों में पुरानी भूमि विवाद के पुरानी रंजिश के कारण गोली चलाई गई जिसमें एक की मौत दो पक्षों में पुरानी भूमि विवाद के पुरानी रंजिश के कारण गोली चलाई गई जिसमें एक की मौत ग्राम कंदैला थाना पूराकलंदर अयोध्या का मामला सामने आया जिसमें दो पक्षों में पुरानी भूमि विवाद रंजिश होने के कारण राम लखन मौर्य पुत्र संतराम मौर्य को गोली लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई पार्वती मौर्य पत्नी संतराम मौर्य को बम से प्रहार किया गया बम के छर्रे लगने से गंभीर चोटे आई गंभीर रूप से घायल पार्वती मौर्य को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अयोध्या में लाया गया जहां पार्वती मौर्य की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या रेफर कर दिया गया4