logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डलमऊ रायबरेली। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुटिया चौराहे के पास भरसना मोड़ पर हुई। मृतक की पहचान ग्राम बेला टेकई निवासी अनुज शुक्ला (पुत्र इंद्र कुमार शुक्ला) के रूप में हुई है। वह अपने साथी दिवाकर तिवारी के साथ स्कूटी से मुराईबाग जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वे भरसना मोड़ पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुज शुक्ला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पीछे बैठे दिवाकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान, दूसरी दिशा से आ रहा एक अन्य डंपर भी दुर्घटना से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डलमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघव सिंह ने बताया कि पंचायत नामा की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। मृतक अनुज शुक्ला अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से उनके परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि वे गांव बेला टेकई से मुराईबाग खाना बनाने जा रहे थे।

21 hrs ago
user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

डलमऊ रायबरेली। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुटिया चौराहे के पास भरसना मोड़ पर हुई। मृतक की पहचान ग्राम बेला टेकई निवासी अनुज शुक्ला (पुत्र इंद्र कुमार शुक्ला) के रूप में हुई है। वह अपने साथी दिवाकर तिवारी के साथ स्कूटी से मुराईबाग जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वे भरसना मोड़ पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुज शुक्ला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पीछे बैठे दिवाकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान, दूसरी दिशा से आ रहा एक अन्य डंपर भी दुर्घटना से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डलमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघव सिंह ने बताया कि पंचायत नामा की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। मृतक अनुज शुक्ला अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से उनके परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि वे गांव बेला टेकई से मुराईबाग खाना बनाने जा रहे थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन रायबरेली रायबरेली खनन निदेशक माला श्रीवास्तव व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर खनन विभाग व एआरटीओ प्रवर्तन ने की बड़ी कार्रवाई अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को किया सीज प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप शासन के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई है टॉक्स फोर्स डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा गांव के पास का है मामला स्थान -डलमऊ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    लोकेशन रायबरेली
रायबरेली खनन निदेशक माला श्रीवास्तव व  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर खनन विभाग व एआरटीओ प्रवर्तन ने की बड़ी कार्रवाई 
अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को किया सीज 
प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप 
शासन के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई है टॉक्स फोर्स
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा गांव के पास का है मामला
स्थान -डलमऊ रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायबरेली जिले में गुटखा-पान मसाला महंगाई पर विवाद, दुकानदार ने महिला को जमकर पीटा: कई घायल, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया **रायबरेली, 3 फरवरी 2026** – रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवानंदपुर में एक दुकान पर पुड़िया (गुटखा/पान मसाला) खरीदने गई महिला के साथ दुकानदार द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना केंद्रीय बजट के बाद पान मसाला और गुटखा में आई महंगाई से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए बढ़े हुए दाम पर बेच रहा था। महिला के विरोध करने पर दुकानदार ने क्रोधित होकर उसे बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त होने पर औपचारिक जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। **घटना का विवरण** दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) की रात करीब 10 बजे के आसपास देवानंदपुर में एक स्थानीय दुकान पर यह वारदात हुई। महिला दुकान से पुड़िया खरीदने पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में केंद्रीय बजट में पान मसाला और गुटखा पर टैक्स/महंगाई बढ़ने के बाद दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए रेट पर बेच रहा था। महिला ने इस पर आपत्ति जताई और सही पुराना रेट मांगा। विरोध करने पर दुकानदार भड़क गया और उसने महिला पर ब्रह्म (लाठी या डंडा) से हमला कर दिया। मारपीट इतनी तेज हुई कि आसपास खड़े कुछ लोग भी बीच-बचाव में आ गए, लेकिन दुकानदार और उसके साथियों ने पत्थर और अन्य तरीकों से हमला जारी रखा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिला खुद गंभीर रूप से चोटिल बताई जा रही है। **पुलिस की कार्रवाई** मिल एरिया थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता या गवाहों की तरफ से औपचारिक शिकायत (तहरीर) मिलते ही धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। अभी तक यह मामला मारपीट और संभावित दंगा/झड़प से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। **स्थानीय प्रतिक्रिया** इस घटना से इलाके में काफी रोष है। स्थानीय लोग महंगाई के नाम पर काले बाजारी और जबरन नए रेट थोपने की शिकायत कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बजट के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जहां दुकानदार ग्राहकों पर दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रायबरेली जिले में गुटखा-पान मसाला महंगाई पर विवाद, दुकानदार ने महिला को जमकर पीटा: कई घायल, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया
**रायबरेली, 3 फरवरी 2026** – रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवानंदपुर में एक दुकान पर पुड़िया (गुटखा/पान मसाला) खरीदने गई महिला के साथ दुकानदार द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना केंद्रीय बजट के बाद पान मसाला और गुटखा में आई महंगाई से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए बढ़े हुए दाम पर बेच रहा था। महिला के विरोध करने पर दुकानदार ने क्रोधित होकर उसे बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त होने पर औपचारिक जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
**घटना का विवरण**  
दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) की रात करीब 10 बजे के आसपास देवानंदपुर में एक स्थानीय दुकान पर यह वारदात हुई। महिला दुकान से पुड़िया खरीदने पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में केंद्रीय बजट में पान मसाला और गुटखा पर टैक्स/महंगाई बढ़ने के बाद दुकानदार पुराने स्टॉक को भी नए रेट पर बेच रहा था। महिला ने इस पर आपत्ति जताई और सही पुराना रेट मांगा।
विरोध करने पर दुकानदार भड़क गया और उसने महिला पर ब्रह्म (लाठी या डंडा) से हमला कर दिया। मारपीट इतनी तेज हुई कि आसपास खड़े कुछ लोग भी बीच-बचाव में आ गए, लेकिन दुकानदार और उसके साथियों ने पत्थर और अन्य तरीकों से हमला जारी रखा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिला खुद गंभीर रूप से चोटिल बताई जा रही है।
**पुलिस की कार्रवाई**  
मिल एरिया थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता या गवाहों की तरफ से औपचारिक शिकायत (तहरीर) मिलते ही धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। अभी तक यह मामला मारपीट और संभावित दंगा/झड़प से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
**स्थानीय प्रतिक्रिया**  
इस घटना से इलाके में काफी रोष है। स्थानीय लोग महंगाई के नाम पर काले बाजारी और जबरन नए रेट थोपने की शिकायत कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बजट के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जहां दुकानदार ग्राहकों पर दबाव डाल रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रायबरेली सदर में फॉर्म-7 दुरुपयोग: "श्री राम" के नाम पर मुस्लिम मतदाताओं के वोट निशाने पर, 80+ नाम प्रभावित रायबरेली l सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फॉर्म-7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का मामला सामने आया है। रायबरेली समाजवादी पार्टी के अनुसार, बूथ 166, मुस्लिम बहुल इलाके में "श्री राम" नाम से दर्ज आपत्तियों के जरिए 99 मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश हुई, जिसमें से करीब 80 वोट प्रभावित हुए हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्जी फॉर्म-7 रद्द करने, नाम बहाल करने और जांच की मांग की गई। सपा का आरोप है कि यह PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) वोटरों को निशाना बनाने की साजिश है।
    3
    रायबरेली सदर में फॉर्म-7 दुरुपयोग: "श्री राम" के नाम पर मुस्लिम मतदाताओं के वोट निशाने पर, 80+ नाम प्रभावित
रायबरेली l सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फॉर्म-7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का मामला सामने आया है। रायबरेली समाजवादी पार्टी के अनुसार, बूथ 166, मुस्लिम बहुल इलाके में "श्री राम" नाम से दर्ज आपत्तियों के जरिए 99 मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश हुई, जिसमें से करीब 80 वोट प्रभावित हुए हैं।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्जी फॉर्म-7 रद्द करने, नाम बहाल करने और जांच की मांग की गई। सपा का आरोप है कि यह PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) वोटरों को निशाना बनाने की साजिश है।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    52 min ago
  • मध्य प्रदेश में UGC हुआ लागू... सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मोहन सरकार
    1
    मध्य प्रदेश में UGC हुआ लागू... सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मोहन सरकार
    user_Vinay Kumar Srivastav
    Vinay Kumar Srivastav
    पत्रकार सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Abhimanyu Lodhi
    1
    Post by Abhimanyu Lodhi
    user_Abhimanyu Lodhi
    Abhimanyu Lodhi
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में एक बुजुर्ग का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है..किसी कार्यक्रम में शामिल हुए शख्स ने अपने डांस से ऋतिक रोशन को भी फेल कर दिया
    1
    उत्तर प्रदेश में एक बुजुर्ग का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है..किसी कार्यक्रम में शामिल हुए शख्स ने अपने डांस से ऋतिक रोशन को भी फेल कर दिया
    user_Yugantar Pravah
    Yugantar Pravah
    Media company Fatehpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • Title : धार्मिक स्वतंत्रता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Synopsis : वीओ-1- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले में साफ किया है कि किसी व्यक्ति या संस्था को अपनी प्राइवेट प्रॉपर्टी पर धार्मिक कार्यक्रम या प्रार्थना सभा करने के लिए सरकार की इजाजत की जरूरत नहीं है। यह अधिकार संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 के अंतर्गत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का हिस्सा है, जिसे सामान्य परिस्थितियों में सीमित नहीं किया जा सकता। यह आदेश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने मरानाथ फुल गॉस्पेल मिनिस्ट्रीज और इम्मानुएल ग्रेस चैरिटेबल ट्रस्ट की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया है। और अब पूरे मामले पर भी नजर डालते हैं........
    1
    Title : धार्मिक स्वतंत्रता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Synopsis : वीओ-1- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले में साफ किया है कि किसी व्यक्ति या संस्था को अपनी प्राइवेट प्रॉपर्टी पर धार्मिक कार्यक्रम या प्रार्थना सभा करने के लिए सरकार की इजाजत की जरूरत नहीं है। यह अधिकार संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 के अंतर्गत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का हिस्सा है, जिसे सामान्य परिस्थितियों में सीमित नहीं किया जा सकता। यह आदेश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने मरानाथ फुल गॉस्पेल मिनिस्ट्रीज और इम्मानुएल ग्रेस चैरिटेबल ट्रस्ट की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया है। और अब पूरे मामले पर भी नजर डालते हैं........
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • परिजनों व ग्रामीणों का हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप बछरावां रायबरेली बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा मऊ गांव निवासी नंहकऊ पुत्र राम भरोसे उम्र 25 वर्ष का सुबह लगभग 9:00 बजे गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ से लटकता हुआ सो मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बछरावां कोतवाल श्याम कुमार पाल में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कल सोमवार को दोपहर से घर से गायब था और इसकी मोटरसाइकिल आदर्श इंटर कॉलेज के पास शाम को बरामद हुई थी और उसकी खोजबीन की जा रही थी आज सुबह लोगों ने इसका शव आम के पेड़ से लटकता हुआ देखा तो सूचना दी और मौके पर परिजन पहुंचे तो देखा कि आम के पेड़ से शव लटका हुआ था और उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे परिजनों का आरोप है कि नंहकऊ की हत्या कर शव को लटकाया गया है। दबी जुबान ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि मृतक का गांव की ही एक महिला से संबंध था और वह दोनों मां बेटी मिलकर ही हत्या कर इसे आत्महत्या में बदलने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी पुलिस हर एंगल से घटनाक्रम की जांच कर रही है विधिक कार्यवाही की जा रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। स्थान -बछरांवा रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    परिजनों व ग्रामीणों का हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप
बछरावां रायबरेली बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा मऊ गांव निवासी नंहकऊ पुत्र राम भरोसे उम्र 25 वर्ष का सुबह लगभग 9:00 बजे गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ से लटकता हुआ सो मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बछरावां कोतवाल श्याम कुमार पाल में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कल सोमवार को दोपहर से घर से गायब था और इसकी मोटरसाइकिल आदर्श इंटर कॉलेज के पास शाम को बरामद हुई थी और उसकी खोजबीन की जा रही थी आज सुबह लोगों ने इसका शव आम के पेड़ से लटकता हुआ देखा तो सूचना दी और मौके पर परिजन पहुंचे तो देखा कि आम के पेड़ से शव लटका हुआ था और उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे परिजनों का आरोप है कि नंहकऊ की हत्या कर शव को लटकाया गया है। दबी जुबान ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि मृतक का गांव की ही एक महिला से संबंध था और वह दोनों मां बेटी मिलकर ही हत्या कर इसे आत्महत्या में बदलने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी पुलिस हर एंगल से घटनाक्रम की जांच कर रही है विधिक कार्यवाही की जा रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
स्थान -बछरांवा रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.