logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत *हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत* *प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मुंगराव गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से पवन यादव घायल हो गए। घटना हंडिया थाने से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।* *घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल पवन यादव को उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले आया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।*

5 hrs ago
user_Khabar Jagat 24 News
Khabar Jagat 24 News
Media house India•
5 hrs ago

हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत *हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत* *प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मुंगराव गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान

पवन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से पवन यादव घायल हो गए। घटना हंडिया थाने से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।* *घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल

पवन यादव को उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले आया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अंबेडकर इनामी कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,दूरदराज से पहुचे लोग अंबेडकर इनामी कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ कौशाम्बी। चायल ब्लॉक के निजामपुर पुरैनी गांव में मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर इनामी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आजाद समाजवादी पार्टी के चायल विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। डॉ. निसार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रधान पति प्रतिनिधि राकेश कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे। इस दौरान रामचंद्र, शिव पासी, विनोद कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार समेत आयोजक और ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    अंबेडकर इनामी कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,दूरदराज से पहुचे लोग 
अंबेडकर इनामी कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी। चायल ब्लॉक के निजामपुर पुरैनी गांव में मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर इनामी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
आजाद समाजवादी पार्टी के चायल विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
आयोजकों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।
डॉ. निसार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रधान पति प्रतिनिधि राकेश कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे।
इस दौरान रामचंद्र, शिव पासी, विनोद कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार समेत आयोजक और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज के लालापुर क्षेत्र में नहर पर बना पुल टूटने के कारण ई -रिक्शा गिरा नहर में और चालक ने कूदकर बचाई जान..... प्रयागराज के भटपुरा लालापुर क्षेत्र में नहर पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण एक ई-रिक्शा सीधे गहरी नहर में गिर गया। यह हादसा 15 सितंबर 2026 को तब हुआ जब ई-रिक्शा चालक टूटे पुल के कारण बंद रास्ते को पार करने के लिए नहर के किनारे बनी संकरी और फिसलन भरी कच्ची पटरी से निकलने की कोशिश कर रहा था। चालक की सूझबूझ से ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ते ही चालक कप्तान बिंद ने समझदारी दिखाते हुए वाहन से कूदकर पहले अपनी जान बचाई। हादसे की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर बुलाया और रस्सी की मदद से काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी (DM) से इस मामले का संज्ञान लेकर पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने और तब तक के लिए एक सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है। गनीमत यह रही कि चालक पहले ही कूद चुका था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों के गुस्से को और बढ़ा दिया है क्योंकि टूटे पुल की वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।
    1
    प्रयागराज के लालापुर क्षेत्र में नहर पर बना पुल टूटने के कारण ई -रिक्शा गिरा नहर में और चालक ने कूदकर बचाई जान.....
प्रयागराज के भटपुरा लालापुर क्षेत्र में नहर पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण एक ई-रिक्शा सीधे गहरी नहर में गिर गया। यह हादसा 15 सितंबर 2026 को तब हुआ जब ई-रिक्शा चालक टूटे पुल के कारण बंद रास्ते को पार करने के लिए नहर के किनारे बनी संकरी और फिसलन भरी कच्ची पटरी से निकलने की कोशिश कर रहा था। चालक की सूझबूझ से ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ते ही चालक कप्तान बिंद ने समझदारी दिखाते हुए वाहन से कूदकर पहले अपनी जान बचाई। हादसे की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर बुलाया और रस्सी की मदद से काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी (DM) से इस मामले का संज्ञान लेकर पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने और तब तक के लिए एक सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है।
गनीमत यह रही कि चालक पहले ही कूद चुका था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों के गुस्से को और बढ़ा दिया है क्योंकि टूटे पुल की वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।
    user_Mohd. Haroon
    Mohd. Haroon
    Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कौशाम्बी प्राथमिक विद्यालय बरेठी में दीक्षा ऐप के माध्यम से बच्चों को रंग-बिरंगे चित्रों और फ्लैश कार्ड के द्वारा कहानी सुनाने की गतिविधि करायी गई
    1
    कौशाम्बी प्राथमिक विद्यालय बरेठी में दीक्षा ऐप के माध्यम से बच्चों को रंग-बिरंगे चित्रों और फ्लैश कार्ड के द्वारा कहानी सुनाने की गतिविधि करायी गई
    user_संजीव कुमार चौरसिया
    संजीव कुमार चौरसिया
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश* आज दिनांक 15.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निर्देश दिए। *पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश* आज दिनांक 15.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।
    1
    *पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश* 

       आज दिनांक  15.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

        पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।
*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश* 
आज दिनांक  15.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2025-26 द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में योगी आदित्यनाथ का सम्बोधन #prayagrajnews #prayagraj #trendingreels
    1
    हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2025-26 द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में योगी आदित्यनाथ का सम्बोधन
#prayagrajnews #prayagraj #trendingreels
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • किसानों की समस्याओं को लेकर मासिक बैठक में गरजे चंदू तिवारी चायल। तहसील परिसर में मंगलवार को किसानों की मासिक बैठक हुई। जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संगठन में एकता और मजबूती बनाए रखने के निर्देश दिए। बजहा निवासी सुभाष चंद्र ने कोर्ट के आदेश के बावजूद मकान में ताला लगाने की शिकायत की। उन्होंने अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। लोधौर निवासी मोहम्मद सगीर ने ट्यूबवेल पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की। पेरई निवासी ओमप्रकाश व शिवप्रकाश ने पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। कुरई निवासी ज्ञान सिंह, राजेश, दिनेश व शांति देवी ने आराजी संख्या 161 की वरासत खारिज किए जाने की शिकायत रखी। बैठक में कई किसानों ने अपनी समस्याएं जिला अध्यक्ष के सामने रखीं। चंदू तिवारी ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया।
    1
    किसानों की समस्याओं को लेकर मासिक बैठक में गरजे चंदू तिवारी
चायल। तहसील परिसर में मंगलवार को किसानों की मासिक बैठक हुई।
जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी ने किसानों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने संगठन में एकता और मजबूती बनाए रखने के निर्देश दिए।
बजहा निवासी सुभाष चंद्र ने कोर्ट के आदेश के बावजूद मकान में ताला लगाने की शिकायत की।
उन्होंने अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
लोधौर निवासी मोहम्मद सगीर ने ट्यूबवेल पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की।
पेरई निवासी ओमप्रकाश व शिवप्रकाश ने पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया।
कुरई निवासी ज्ञान सिंह, राजेश, दिनेश व शांति देवी ने आराजी संख्या 161 की वरासत खारिज किए जाने की शिकायत रखी।
बैठक में कई किसानों ने अपनी समस्याएं जिला अध्यक्ष के सामने रखीं।
चंदू तिवारी ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हण्डिया प्रयागराज थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम मुंगराव निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर देने व ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को दी गई बाइट.....
    1
    हण्डिया प्रयागराज 
थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम मुंगराव निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर देने व ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को दी गई बाइट.....
    user_Sunil Kumar Pandey जिला क्राइम रिपोर्टर प्रयागराज
    Sunil Kumar Pandey जिला क्राइम रिपोर्टर प्रयागराज
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत! प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। बड़ा सवाल: आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे? पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत! प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। बड़ा सवाल: आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे? पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
    1
    प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत!

प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

   घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 बड़ा सवाल:

आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे?

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत!
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बड़ा सवाल:
आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे?
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • पूर्व प्रधान एवं सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने पूर्व प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पवन यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक सवारों में से एक युवक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन यादव को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
    1
    पूर्व प्रधान एवं सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या
बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप
हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने पूर्व प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पवन यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था।
बाइक सवारों में से एक युवक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन यादव को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Insurance Agent Bara, Prayagraj•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.