यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, सुभाष चौक, गोरखपुर ओवर ब्रिज एवं मालवीय रोड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, आटो एवं ई रिक्शा वाहनों, बस स्टैंड पर अभियान चलाकर बिना ड्राईविंग लाइसेंस/फिटनेस, नो हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालों के विरुद्ध एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। साथ ही सुभाष चौक पर विशेष अभियान चलाकर ब्रेथ एनालाइजर की मदद से नशे मे वाहन चलाने वाले चालकों का एम वी एक्ट मे चालान एवं सीज़ की कार्यवाही की गयी एवं रुद्रपुर मोड़, गोरखपुर ओवर ब्रिज, कसया पशु अस्पताल एवं बाला जी मंदिर पर चेकिंग कर देहात क्षेत्र के ई-रिक्शा वाहनों का डायवर्ज़न किया गया | *इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 124 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 06 वाहनों को सीज किया गया।* *इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-* 1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है। 2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है। 3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर बस स्टैंड,
कचहरी चौराहा, सुभाष चौक, गोरखपुर ओवर ब्रिज एवं मालवीय रोड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, आटो एवं ई रिक्शा वाहनों, बस स्टैंड पर अभियान चलाकर बिना ड्राईविंग लाइसेंस/फिटनेस, नो हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालों के विरुद्ध एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। साथ ही सुभाष चौक
पर विशेष अभियान चलाकर ब्रेथ एनालाइजर की मदद से नशे मे वाहन चलाने वाले चालकों का एम वी एक्ट मे चालान एवं सीज़ की कार्यवाही की गयी एवं रुद्रपुर मोड़, गोरखपुर ओवर ब्रिज, कसया पशु अस्पताल एवं बाला जी मंदिर पर चेकिंग कर देहात क्षेत्र के ई-रिक्शा वाहनों का डायवर्ज़न किया गया | *इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात
पुलिस देवरिया द्वारा कुल 124 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 06 वाहनों को सीज किया गया।* *इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-* 1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है। 2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है। 3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
- ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था। 6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।1
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1
- देवरिया। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ADIP योजना के तहत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया था। इस शिविर में कुल 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। अब इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।1
- देवरिया शहर में एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया है। नवनिर्मित बहुमंजिला भवन के बेसमेंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- थाना खामपार पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटर साइकिल व 40 पाउच (कुल 08 लीटर) अवैध देशी शराब बँटी बबली के साथ 01 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद।* पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 1.बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) । *बरामदगी का विवरण* 1.चोरी की एक मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस 2.फर्जी नं0 प्लेट UP57Y3473 3.40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली कुल 8 लीटर (जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 2,200/- रुपया) । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1.उ0नि0 श्री जयसिंह यादव थाना खामपार जनपद देवरिया 2.का0 गोनेश कुशवाहा थाना खामपार जनपद देवरिया 3.का0 दीपक कुमार थाना खामपार जनपद देवरिया।1