रेवाड़ी प्रेम भारद्वाज अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिको का पता लगाने के लिए चलाया गया विशेष सर्च अभियान। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में कार्य करते हुए स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने स्थानीय पुलिस व SWAT टीम के साथ मंगलवार को थाना शहर व माडल टाऊन क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बंगला देशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया। जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाकर अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जावे। पुलिस अधीक्षक की रेवाड़ी वासियो से अपील:- पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, हो सकता है कोई अपराधी या क्रिमिनल हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रेवाड़ी प्रेम भारद्वाज अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिको का पता लगाने के लिए चलाया गया विशेष सर्च अभियान। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में कार्य करते हुए स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने स्थानीय पुलिस व SWAT टीम के साथ मंगलवार को थाना शहर व माडल टाऊन क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बंगला देशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया। जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाकर अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इस दौरान
पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की
दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जावे। पुलिस अधीक्षक की रेवाड़ी वासियो से अपील:- पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, हो सकता है कोई अपराधी या क्रिमिनल हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- रेवाड़ी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम टप्प3
- Post by HR 81 NEWS1
- रेवाड़ी में किसान ने केबल चोरी करता व्यक्ति पकड़ाः कमरे में किया बंद, साथी हुआ फरार, 15 किलो तांबे की तार मिली1
- Post by पत्रकार1
- हड्डियों का कोयला बन गया1
- गोलहेडा धाम में सजेगा सेवा का कुंभ: स्व. सतपाल पहलवान की स्मृति में प्रथम विशाल रक्तदान शिविर 22 फरवरी को मुंडावर/खैरथल-तिजारा। अध्यात्म और समाज सेवा के संगम, गोलहेडा धाम में आगामी 22 फरवरी को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री श्री 1008 बाबा निरंजन नाथ, श्री गुरु बबूता सिद्ध और भगवान श्री जोतराम जी देव के पावन तत्वाधान में यह आयोजन स्वर्गीय भाई सतपाल पहलवान की पुण्य स्मृति को समर्पित होगा। श्रद्धांजलि स्वरूप होगा 'महादान' मुकेश भगत जी (गोलहेडा) ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के युवाओं और श्रद्धालुओं को सेवा भाव से जोड़ने के लिए यह 'प्रथम सुरक्षित रक्तदान शिविर' आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सतपाल पहलवान की स्मृति में किया जा रहा यह कार्य न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगा, बल्कि अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान भी साबित होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा: दिनांक: 22 फरवरी 2026, रविवार स्थान: गोलहेडा धाम, मुंडावर (खैरतल-तिजारा) समय: सुबह 9:00 बजे से (रक्तदान समाप्ति तक) क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह शिविर को लेकर मुंडावर और आसपास के खैरथल-तिजारा क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस महादान का हिस्सा बनें। शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए उचित अल्पाहार और प्रमाण पत्र की व्यवस्था भी की गई है। मुकेश भगत जी का संदेश: "परम पूज्य गुरुदेवों के आशीर्वाद से हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास कर रहे हैं। रक्तदान से बड़ा कोई धर्म नहीं है।"1
- Post by Gauri shankar1
- रेवाड़ी ब्रेकिंग रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई का काम ठप्प सफाई कर्मचारी यों को नहीं मिला एक महीने से वेतन ठेकेदार को 15 फ़रवरी तक जारी करनी थी कर्मचारियों की शेलरी सेलरी न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने नहीं किया काम जल्द किया जायेगा बकाया शेलरी का भुगतान ठेकेदार को दिया नोटिस शेलरी देने के दिए निर्देश2