logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आपसी झगड़े में नशे में धुत पति ने पत्नी की गला दबाकर किया हत्या, घटना लातेहार बिजली ऑफिस के समीप एक होटल में शनिवार की रात 8:30 बजे घटित हुई। घटना के संबंध में रविवार की सुबह 9:30 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार के हारका ग्राम निवासी होटल संचालक पति रविंद्र यादव एवं पत्नी संगीता देवी दोनों बीती रात शराब के नशे में धुत थे ।इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर दोनों में रोज की तरह झगड़ा होने लगा। तभी रविंद्र यादव गुस्से में आकर अपनी पति पत्नी संगीता देवी का गला दबाकर हत्या करने के उपरांत फरार हो गया ।जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर आंतरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया और मामले की गहनता से जांच लातेहार थाना पुलिस कर रही है।

7 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
7 hrs ago

आपसी झगड़े में नशे में धुत पति ने पत्नी की गला दबाकर किया हत्या, घटना लातेहार बिजली ऑफिस के समीप एक होटल में शनिवार की रात 8:30 बजे घटित हुई। घटना के संबंध में रविवार की सुबह 9:30 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार के हारका ग्राम निवासी होटल संचालक पति रविंद्र यादव एवं पत्नी संगीता देवी दोनों बीती रात शराब के नशे में धुत थे ।इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर दोनों में रोज की तरह झगड़ा होने लगा। तभी रविंद्र यादव गुस्से में आकर अपनी पति पत्नी संगीता देवी का गला दबाकर हत्या करने के उपरांत फरार हो गया ।जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर आंतरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया और मामले की गहनता से जांच लातेहार थाना पुलिस कर रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • खुखड़ी से उखड़ी रे जयराम महतो को अगर जेल भेजा गया तो पूरा झारखंड राज्य जलेगा खुखड़ी से उखड़ी रे जयराम महतो को अगर जेल भेजा गया तो पूरा झारखंड राज्य जलेगा
    1
    खुखड़ी से उखड़ी रे जयराम महतो को अगर जेल भेजा गया तो पूरा झारखंड राज्य जलेगा 
खुखड़ी से उखड़ी रे जयराम महतो को अगर जेल भेजा गया तो पूरा झारखंड राज्य जलेगा
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • बुढ़मू पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, नगड़ी की जमीन को लेकर किया बड़ा ऐलान
    1
    बुढ़मू पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, नगड़ी की जमीन को लेकर किया बड़ा ऐलान
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    10 hrs ago
  • गुमला में विश्व हिन्दू परिषद का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया विश्व हिन्दू परिषद जिला गुमला द्वारा शनिवार को वीर कुंवर सिंह भवन में 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, ॐ उच्चारण, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र से हुई। मुख्य अतिथि विहिप पटना क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही धर्मांतरण, जातिवाद और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियों का सामना कर सकता है। बजरंग दल झारखंड प्रांत संयोजक सह गुमला विभाग पालक रंगनाथ महतो ने विहिप के इतिहास और संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना आवश्यक है। कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    गुमला में विश्व हिन्दू परिषद का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया 

विश्व हिन्दू परिषद जिला गुमला द्वारा शनिवार को वीर कुंवर सिंह भवन में 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, ॐ उच्चारण, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र से हुई।
मुख्य अतिथि विहिप पटना क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही धर्मांतरण, जातिवाद और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियों का सामना कर सकता है।
बजरंग दल झारखंड प्रांत संयोजक सह गुमला विभाग पालक रंगनाथ महतो ने विहिप के इतिहास और संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना आवश्यक है। कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सिसई / बसिया : रामजड़ी में गूंजा " हरे राम -हरे कृष्ण " का जयघोष अखण्ड हरिकीर्तन का भक्तिमय समापन गुमला जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत रामजड़ी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन का भक्तिमय माहौल में भव्य समापन हुआ। हरिनाम संकीर्तन और श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा गांव भक्तिरस में डूबा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बसिया प्रखंड के रामजड़ी गांव में आयोजित अखंड हरिकीर्तन का शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरिकीर्तन के दौरान ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा और सिसई सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम में सहभागिता की। अखंड हरिकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    4
    सिसई / बसिया : रामजड़ी में गूंजा " हरे राम -हरे कृष्ण " का जयघोष 

अखण्ड हरिकीर्तन का भक्तिमय समापन 
गुमला जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत रामजड़ी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन का भक्तिमय माहौल में भव्य समापन हुआ। हरिनाम संकीर्तन और श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा गांव भक्तिरस में डूबा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बसिया प्रखंड के रामजड़ी गांव में आयोजित अखंड हरिकीर्तन का शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरिकीर्तन के दौरान ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा और सिसई सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
अखंड हरिकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।
समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • जैव विविधता पार्क का बांध टूटा, पाल्हे गांव को जोड़ने वाली सड़क बही, आवागमन प्रभावित रंका प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जैव विविधता पार्क का बांध टूट जाने से एनएच-343 से पाल्हे गांव को जोड़ने वाली सड़क बह गई। सड़क के बह जाने से पाल्हे, भालूआनी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को दोपहर करीब एक बजे स्थानीय ग्रामीण अजय कुमार रवि ने बताया कि तेज बारिश के कारण पार्क के बांध में पानी का दबाव बढ़ गया, जिससे बांध टूट गया और पानी के तेज बहाव में सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया। अजय कुमार रवि ने बताया कि पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान इसी बांध के टूटने से सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बांध निर्माण में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने के कारण हर वर्ष बारिश के समय ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। बांध टूटने के साथ सड़क के बह जाने से ग्रामीणों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बांध की मजबूती से मरम्मत कराने तथा बह गई सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने पर लोगों को आने-जाने में काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही दैनिक कार्यों, स्कूल जाने वाले बच्चों और जरूरी सेवाओं के लिए भी परेशानी बढ़ सकती है।
    1
    जैव विविधता पार्क का बांध टूटा, पाल्हे गांव को जोड़ने वाली सड़क बही, आवागमन प्रभावित


रंका प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जैव विविधता पार्क का बांध टूट जाने से एनएच-343 से पाल्हे गांव को जोड़ने वाली सड़क बह गई। सड़क के बह जाने से पाल्हे, भालूआनी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को दोपहर करीब एक बजे स्थानीय ग्रामीण अजय कुमार रवि ने बताया कि तेज बारिश के कारण पार्क के बांध में पानी का दबाव बढ़ गया, जिससे बांध टूट गया और पानी के तेज बहाव में सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया।
अजय कुमार रवि ने बताया कि पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान इसी बांध के टूटने से सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बांध निर्माण में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने के कारण हर वर्ष बारिश के समय ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। बांध टूटने के साथ सड़क के बह जाने से ग्रामीणों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बांध की मजबूती से मरम्मत कराने तथा बह गई सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने पर लोगों को आने-जाने में काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही दैनिक कार्यों, स्कूल जाने वाले बच्चों और जरूरी सेवाओं के लिए भी परेशानी बढ़ सकती है।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • झारखण्ड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, शोक में डूबा पूरा राज्य गिरिडीह में रविवार अहले सुबह साढ़े चार बजे झारखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।उनके निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है।
    2
    झारखण्ड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, शोक में डूबा पूरा राज्य 
गिरिडीह में रविवार अहले सुबह साढ़े चार बजे झारखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।उनके निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • *बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक दिवस की घोषणा का लातेहार में स्वागत* *लातेहार।* संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का लातेहार में स्वागत किया गया। बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे वेदिक सोसाइटी ने कहा कि यह जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के असाधारण प्रयासों को वैश्विक मान्यता है। वेदिक सोसाइटी जेआरसी की सहयोगी संस्था है। बालिका उच्च विद्यालय लातेहार में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वेदिक सोसाइटी के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारत से उठी आवाज आज दुनिया का संकल्प बन गई है। यह गर्व की बात है कि संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर की तारीख चुनी, जिस दिन 2024 में भारत सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि लातेहार में समाज के सहयोग से अब तक 575 बाल विवाह रुकवाए गए हैं। जब तक जिले के एक भी गांव में एक बच्चा भी बाल विवाह के डर में जी रहा है, लड़ाई अधूरी है। सिर्फ कानून से रोकथाम संभव नहीं, इसलिए स्कूलों, पंचायतों, गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया, लोगों को शपथ दिलाई गई, कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया और ड्रॉपआउट बच्चों का दोबारा नामांकन कराया गया। धर्मगुरुओं और शिक्षकों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया। जेआरसी के संस्थापक भुवन ऋभु ने इस दिवस की पहल की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में उनके संबोधन के बाद सिएरा लियोन की फर्स्ट लेडी डॉ. फातिमा मादा बायो ने इसका समर्थन किया। सिएरा लियोन ने भारत सहित 67 देशों के अनुमोदन वाला प्रस्ताव पेश किया, जिसे 4 सितंबर को पारित कर दिया गया। जेआरसी ने देश के 782 जिलों में 5.50 लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। NFHS-5 में बाल विवाह दर 23.3% थी, जो NFHS-6 में घटकर 20.1% हो गई है। कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव शिवम चौरसिया, सीडब्ल्यूसी सदस्य कुंदन गोप, बाल संरक्षण इकाई से विकास कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन से मोहम्मद शाकिब सहित प्रेम प्रकाश, संगीता देवी, संदीप कुमार और रितेश कुमार मौजूद रहे।
    1
    *बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक दिवस की घोषणा का लातेहार में स्वागत*
*लातेहार।* संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का लातेहार में स्वागत किया गया। बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे वेदिक सोसाइटी ने कहा कि यह जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के असाधारण प्रयासों को वैश्विक मान्यता है। वेदिक सोसाइटी जेआरसी की सहयोगी संस्था है।
बालिका उच्च विद्यालय लातेहार में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वेदिक सोसाइटी के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारत से उठी आवाज आज दुनिया का संकल्प बन गई है। यह गर्व की बात है कि संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर की तारीख चुनी, जिस दिन 2024 में भारत सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी।
उन्होंने कहा कि लातेहार में समाज के सहयोग से अब तक 575 बाल विवाह रुकवाए गए हैं। जब तक जिले के एक भी गांव में एक बच्चा भी बाल विवाह के डर में जी रहा है, लड़ाई अधूरी है। सिर्फ कानून से रोकथाम संभव नहीं, इसलिए स्कूलों, पंचायतों, गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया, लोगों को शपथ दिलाई गई, कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया और ड्रॉपआउट बच्चों का दोबारा नामांकन कराया गया। धर्मगुरुओं और शिक्षकों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया।
जेआरसी के संस्थापक भुवन ऋभु ने इस दिवस की पहल की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में उनके संबोधन के बाद सिएरा लियोन की फर्स्ट लेडी डॉ. फातिमा मादा बायो ने इसका समर्थन किया। सिएरा लियोन ने भारत सहित 67 देशों के अनुमोदन वाला प्रस्ताव पेश किया, जिसे 4 सितंबर को पारित कर दिया गया।
जेआरसी ने देश के 782 जिलों में 5.50 लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। NFHS-5 में बाल विवाह दर 23.3% थी, जो NFHS-6 में घटकर 20.1% हो गई है।
कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव शिवम चौरसिया, सीडब्ल्यूसी सदस्य कुंदन गोप, बाल संरक्षण इकाई से विकास कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन से मोहम्मद शाकिब सहित प्रेम प्रकाश, संगीता देवी, संदीप कुमार और रितेश कुमार मौजूद रहे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • जयराम महतो को फसाया जा रहा है एक साजिश के तहत हम लोग जयराम महतो के साथ हैं जयराम महतो को फसाया जा रहा है एक साजिश के तहत हम लोग जयराम महतो के साथ हैं
    1
    जयराम महतो को फसाया जा रहा है एक साजिश के तहत हम लोग जयराम महतो के साथ हैं 
जयराम महतो को फसाया जा रहा है एक साजिश के तहत हम लोग जयराम महतो के साथ हैं
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर सेवा भारती ने बालिकाओं के बीच बांटे 100 आम के पौधे शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को राम कृष्णा एकेडमी, सिदरोल, बुढ़मू, रांची में सेवा भारती के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती रांची विभाग के संयोजक रमेश प्रसाद गुप्ता ने की। नारी सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा भारती की ओर से विद्यालय की 100 बालिकाओं के बीच आम के फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर नाथ मिश्रा एवं आईएफएस सुनील कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के पांच शिक्षकों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं नागपुरी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश प्रसाद गुप्ता, गौरव गुप्ता, प्रशांत, अनिवेश मिश्रा, मनीष, संतोष एवं कृष्णा साहू समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    1
    शिक्षक दिवस पर सेवा भारती ने बालिकाओं के बीच बांटे 100 आम के पौधे
शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को राम कृष्णा एकेडमी, सिदरोल, बुढ़मू, रांची में सेवा भारती के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती रांची विभाग के संयोजक रमेश प्रसाद गुप्ता ने की। नारी सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा भारती की ओर से विद्यालय की 100 बालिकाओं के बीच आम के फलदार पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर नाथ मिश्रा एवं आईएफएस सुनील कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के पांच शिक्षकों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं नागपुरी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश प्रसाद गुप्ता, गौरव गुप्ता, प्रशांत, अनिवेश मिश्रा, मनीष, संतोष एवं कृष्णा साहू समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.