Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिया के नीचे मिले शव की गुत्थी सुलझी, लालघाटी पुलिस की बड़ी सफलता
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
पुलिया के नीचे मिले शव की गुत्थी सुलझी, लालघाटी पुलिस की बड़ी सफलता
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गुड नाइट1
- *पूर्व अध्यक्ष रवि शर्मा सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया आष्टा आष्टा। अखंड ब्राह्मण समाज आष्टा की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय शास्त्री स्कूल में समाज के वरिष्ठ रामुजी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष नीलु दीक्षित द्वारा गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में वर्ष 2026 में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भव्य एवं धूमधाम से मनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से विनीत त्रिवेदी को अखंड ब्राह्मण समाज आष्टा का नया अध्यक्ष चुना, वहीं गबू शर्मा को परशुराम जयंती महोत्सव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्तियों से समाज में उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी एवं गबू शर्मा का समाजजनों द्वारा पुष्पहार पहनाकर एवं तालियों के साथ स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज के विश्वास पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा संगठन को शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक एकता के मार्ग पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रवि शर्मा ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में समाज और अधिक संगठित एवं सक्रिय होगा। बैठक में आगामी सामाजिक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रामुजी शर्मा, मनीष पालीवाल, दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा,नीलु दीक्षित, निलेश कुमार शर्मा एडवोकेट, अतुल शर्मा, जितेंद्र दुबे, नवीन शर्मा एवं कपीश मिश्रा सहित समाजजन उपस्थित रहे।3
- शाजापुर - भारतीय किसान संघ द्वारा सोमवार को किसानों की समस्या को लेकर मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिला उपाध्यक्ष ने दी जानकारी भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में सोमवार को मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा, भारतीय किसान संघ के शाजापुर जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कलमोदिया ने रविवार शाम 7 बजे मीडिया से चर्चाकर जानकारी दी1
- यूजीसी की नई गाइडलाइंस के विरोध में सड़क पर उतरा सवर्ण समाज, 'काला कानून' बताकर सौंपा ज्ञापन शाजापुर: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई गाइडलाइंस को लेकर असंतोष अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। रविवार को शाजापुर में सवर्ण एकता मंच के नेतृत्व में समाज के हजारों लोगों ने एक जुट होकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए प्रावधानों को "काला कानून" करार देते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र होगा। शहर में गूंजे विरोध के स्वर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत स्थानीय बस स्टैंड से हुई, जहां दोपहर होते-हote विभिन्न सवर्ण समाजों का हुजूम उमड़ पड़ा। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले आयोजित इस रैली में युवाओं से लेकर बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां और जुबां पर सरकार विरोधी नारे लिए, प्रदर्शनकारी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नई गाइडलाइंस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे पूरा शहर विरोध के स्वरों से गूंज उठा। एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन शहर भ्रमण के बाद रैली वापस बस स्टैंड पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई। यहाँ रैली के समापन पर सवर्ण एकता मंच के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले को सौंपा। प्रमुख मांगें और चेतावनी ज्ञापन के माध्यम से समाज ने निम्नलिखित मांगें रखी हैं: यूजीसी की नई गाइडलाइंस पर तत्काल रोक लगाई जाए और उनका पुनरीक्षण (Review) किया जाए। शिक्षण संस्थानों में अकादमिक स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित की जाए। झूठी शिकायतों पर दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएं। मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यह केवल एक सांकेतिक प्रदर्शन था। यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों को नहीं माना, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।8
- Post by सतेन्द्र अहिरवार1
- मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहना में सोमेश्वर महादेव मंदिर के पीछे विशाल टीन शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है।जिसकी लंबाई 105 फुट एवं चौड़ाई 80 फुट है। टीन शेड का निर्माण कार्य क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजनों के साथ लाडली बहनों को मिलने वाली राशि के जन सहयोग से निर्माण कार्य किया जा रहा है ग्राम मोहना के राजेश जामलिया ने बताया कि नगर में बारिश के समय कार्यक्रम करने में काफी समस्या आती थी,इसके लिए सभी ग्रामीण जनों के जन सहयोग से यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य में लाडली बहनों को जो राशि मिलती है वह भी लाडली बहने टीन शेड निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान कर रही है कलमोदीया ने कहा कि टीन शेड निर्माण लगभग 15 लाख रुपए की राशि से बनाया जाएगा।1
- एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता के चलते चर्चा में रहे। भोपाल से अमलाहा (जिला सीहोर) जाते समय उन्होंने रास्ते में दिव्यांग भंवर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जब शिवराज सिंह चौहान ने देखा कि भंवर को चलने-फिरने में अत्यधिक परेशानी हो रही है, तो उन्होंने तुरंत मानवीय संवेदना दिखाते हुए उनकी समस्या की जानकारी ली। स्थिति को समझते हुए केंद्रीय मंत्री ने भंवर को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है और जरूरतमंद तक मदद पहुँचना प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे लेकिन प्रभावशाली निर्णय जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि जनसेवा और संवेदनशीलता शिवराज सिंह चौहान की कार्यशैली का अहम हिस्सा रही है।1
- भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में सोमवार को मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा, भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष अशोक फौजी ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट हो गई साथ ही फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि करने और खरीदी आदि विषयों को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील इकाई मोहन बड़ोदिया द्वारा तहसीलदार मोहन बड़ोदिया को ज्ञापन दिया जाना हैं। उक्त ज्ञापन 9 फरवरी सोमवार को प्रातः11 बजे के करीब दिया जाएगा, जिसमे कृषि उपज मंडी कार्यालय मोहन बड़ोदिया में किसानों का एकत्रीकरण होगा इसके उपरांत किसानों द्वारा एक रैली के रूप में मोहन बड़ोदिया तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा1
- Post by BALVAN SINGH BR2