logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रांश समाज ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन बेतिया। चित्रांश समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेतिया के सुप्रसिद्ध चित्रगुप्त धाम मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धालुओं द्वारा भगवान चित्रगुप्त महाराज को गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद लेने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रगुप्त पूजा समिति के सचिव पुन्नू सारण श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बताया कि होली मिलन की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें समाज के लोग होली पूर्व एकत्र होकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और समाज में एकता एवं प्रेम का संदेश देता है। आगे उन्होंने बताया कि समाज के प्रयासों से चित्रगुप्त धाम का अप्रत्याशित विकास हुआ है। परिसर में नवग्रह मंदिर, शनि देव एवं महाबली हनुमान मंदिर की स्थापना कराई गई है, जहां सभी वर्गों के लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। विशेषकर शनिवार को शनि मंदिर और महाबली हनुमान मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। समिति द्वारा मासिक पूजा और भाई भोज जैसे कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। होली पूर्व रंग-गुलाल के माध्यम से समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और परिचय बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही चित्रगुप्त महाराज के मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य कराया जाएगा। इस मिलन समारोह में अमरेंद्र वर्मा, विनय वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, अर्पणा सिन्हा, राकेश वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, रुपेश वर्मा, प्रकाश आनंद, विजेंद्र वर्मा, अमित श्रीवास्तव, दीपक शरण सहित दर्जनों लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने मिलकर होली उत्सव की शुरुआत की।

2 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • रोड हादसे में मौके पर ही मौत, सगाई समारोह से लौट रहे थे मुंशी सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लसनीया
    1
    रोड हादसे में मौके पर ही मौत, सगाई समारोह से लौट रहे थे मुंशी सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लसनीया
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    43 min ago
  • सुभवंती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत हाइ-टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज में नेशनल साइंस डे के अवसर पर 28 फरवरी 2026 को भव्य प्रोजेक्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने तकनीकी एवं वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। एग्जीबिशन में विभिन्न ब्रांच के छात्रों ने नवाचार, तकनीकी मॉडल और आधुनिक विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेशनल साइंस डे के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह प्रोजेक्ट प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए सीखने, नवाचार को बढ़ावा देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।
    1
    सुभवंती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत हाइ-टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज में नेशनल साइंस डे के अवसर पर 28 फरवरी 2026 को भव्य प्रोजेक्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने तकनीकी एवं वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया।
एग्जीबिशन में विभिन्न ब्रांच के छात्रों ने नवाचार, तकनीकी मॉडल और आधुनिक विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेशनल साइंस डे के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह प्रोजेक्ट प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए सीखने, नवाचार को बढ़ावा देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।
    user_Neeraj kumar mishra
    Neeraj kumar mishra
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को वितरित कीं। बेतिया। माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-01 प्रखंड के चखनी पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को अपने कर कमलों से वितरित किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा, "आज का दिन जीविका दीदियों के लिए गर्व का दिन है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इन वस्त्रों को बनाया है।" मंत्री जी ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य प्रतिबद्ध हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाएँ न केवल अपनी आजीविका संवर्धन रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।" कार्यक्रम में मंत्री जी ने जीविका दीदियों के साथ बातचीत की और उनके अनुभव सुने। इस कार्यक्रम में उपस्थित माननीय विधायक श्री राम सिंह जी ने भी जीविका दीदियों को सम्बोधित किया और राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय श्री लाल बाबू उर्फ रविरंजन यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
    1
    श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को वितरित कीं।
बेतिया। माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-01 प्रखंड के चखनी पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को अपने कर कमलों से वितरित किया। 
इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा, "आज का दिन जीविका दीदियों के लिए गर्व का दिन है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इन वस्त्रों को बनाया है।" 
मंत्री जी ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत  महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य प्रतिबद्ध हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाएँ न केवल अपनी आजीविका संवर्धन रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।"
कार्यक्रम में मंत्री जी ने जीविका दीदियों के साथ बातचीत की और उनके अनुभव सुने।
इस कार्यक्रम में उपस्थित माननीय विधायक श्री राम सिंह जी ने भी जीविका दीदियों को सम्बोधित किया और राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर स्थानीय श्री लाल बाबू उर्फ रविरंजन यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा -02 प्रखंड अंतर्गत बाल्मीकि नगर स्थित बाल्मीकि सभागार में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 01.03.2026.
    1
    पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा -02 प्रखंड अंतर्गत बाल्मीकि नगर स्थित बाल्मीकि सभागार में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  01.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • People's reactions to the death of Ayatollah Ali Khamenei #reelsvideoシ #Trending
    1
    People's reactions to the death of Ayatollah Ali Khamenei 
#reelsvideoシ  #Trending
    user_News Seva 18
    News Seva 18
    पत्रकार नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • सुखपुरा (बलिया) में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
    1
    सुखपुरा (बलिया) में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.