मंगेतर ही निकला युवती की गुमशुदगी का राजदार, नदी में फेंकने की बात कबूली शादी से पहले संबंध के बाद गर्भवती होने का आरोप, मंगेतर समेत दो गिरफ्तार; नदी में तलाश जारी प्रयागराज खीरी/कोरांव शादी से पहले संबंध, गर्भवती होने और फिर युवती को टोंस नदी में फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। खीरी थाना क्षेत्र से तीन सितंबर को लापता हुई 20 वर्षीय युवती के मामले में पुलिस ने उसके मंगेतर लवकुश पाल और उसके साथी शुभम उर्फ हरिओम पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में लवकुश ने युवती को टोंस नदी में पुल से नीचे फेंकने की बात कबूल की है। हालांकि, सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवती का अब तक पता नहीं चल सका है। खीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी कौंधियारा के खेंपा गांव निवासी लवकुश पाल से तय हुई थी। तीन सितंबर को लवकुश अपने साथी शुभम के साथ युवती के घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों युवती की मां को उसे घुमाने ले जाने की बात कहकर साथ ले गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर युवती के पिता ने छह सितंबर को दोनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, लवकुश ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और युवती से दूसरी शादी तय थी। शादी से पहले दोनों के संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई। बाद में युवती के अन्य युवकों से संबंध होने की जानकारी मिलने पर वह शादी से पीछे हटने लगा। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद में उसने युवती को टोंस नदी में फेंक दिया। थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। युवती की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।
मंगेतर ही निकला युवती की गुमशुदगी का राजदार, नदी में फेंकने की बात कबूली शादी से पहले संबंध के बाद गर्भवती होने का आरोप, मंगेतर समेत दो गिरफ्तार; नदी में तलाश जारी प्रयागराज खीरी/कोरांव शादी से पहले संबंध, गर्भवती होने और फिर युवती को टोंस नदी में फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। खीरी थाना क्षेत्र से तीन सितंबर को लापता हुई 20 वर्षीय युवती के मामले में पुलिस ने उसके मंगेतर लवकुश पाल और उसके साथी शुभम उर्फ हरिओम पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में लवकुश ने युवती को टोंस नदी में पुल से नीचे फेंकने की बात
कबूल की है। हालांकि, सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवती का अब तक पता नहीं चल सका है। खीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी कौंधियारा के खेंपा गांव निवासी लवकुश पाल से तय हुई थी। तीन सितंबर को लवकुश अपने साथी शुभम के साथ युवती के घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों युवती की मां को उसे घुमाने ले जाने की बात कहकर साथ ले गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर युवती के पिता ने छह सितंबर को दोनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ
की तो मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, लवकुश ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और युवती से दूसरी शादी तय थी। शादी से पहले दोनों के संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई। बाद में युवती के अन्य युवकों से संबंध होने की जानकारी मिलने पर वह शादी से पीछे हटने लगा। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद में उसने युवती को टोंस नदी में फेंक दिया। थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। युवती की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।
- बच्चों के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, लड्डू खिलाकर बांटी खुशियां प्रयागराज। फाफामऊ के शांतिपुरम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बच्चों के साथ मिल-जुलकर उत्साहपूर्वक मनाया। शिवकुटी मंडल अध्यक्ष भोला सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और बच्चों ने साथ मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों को लड्डू खिलाकर मिठाई बांटी गई और उनके बीच कॉपी-पेन सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। बच्चों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई। जन्मदिन समारोह में बच्चों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर उत्साह और खुशी का माहौल बनाया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. कपिल जायसवाल, महामंत्री अशोक कनौजिया, उपाध्यक्ष सोनू जायसवाल, मगन पटेल, अर्चना माली, सुमन श्रीवास्तव, दिव्या त्रिपाठी, आकाश दुबे राम प्रताप सिंह और जयप्रकाश द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बच्चों के साथ मनाकर उनके बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। समारोह के दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, लड्डू खिलाकर बांटी खुशियां प्रयागराज। फाफामऊ के शांतिपुरम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बच्चों के साथ मिल-जुलकर उत्साहपूर्वक मनाया। शिवकुटी मंडल अध्यक्ष भोला सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और बच्चों ने साथ मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों को लड्डू खिलाकर मिठाई बांटी गई और उनके बीच कॉपी-पेन सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। बच्चों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई। जन्मदिन समारोह में बच्चों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर उत्साह और खुशी का माहौल बनाया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. कपिल जायसवाल, महामंत्री अशोक कनौजिया, उपाध्यक्ष सोनू जायसवाल, मगन पटेल, अर्चना माली, सुमन श्रीवास्तव, दिव्या त्रिपाठी, आकाश दुबे राम प्रताप सिंह और जयप्रकाश द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बच्चों के साथ मनाकर उनके बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। समारोह के दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।1
- अयोध्या इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की तकनीकी जांच की मांग 300 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य निरस्त होने की बात, अब PWD से डामर सड़क बनाए जाने की जानकारी। अयोध्या जनपद के बीकापुर शाहगंज बाजार से बाबूराम का पुरवा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य।1
- प्रयागराज: पुश्तैनी जमीन के पास आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे और दबंगई का आरोप, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार प्रयागराज:के हंडिया तहसील अंतर्गत सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बाबूपुर बेलहा निवासी एक परिवार ने अपनी पुश्तैनी जमीन के पास आबादी के जमीन पर अवैध कब्जे और दबंगों द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकियों का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित चंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिसंबर 2022 से उनकी पैतृक भूमि के बगल में आजा बाबाओ के जमाने से काबिज आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसे लेकर विपक्षियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार, विपक्षी पक्ष किसान यूनियन से जुड़े होने की धौंस दिखाकर जमीन पर जबरन कंडे और उपले एवं जानवर बांधकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज करने, रास्ते में रोककर मारपीट करने और फर्जी एससी-एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भतीजे के साथ बीच चौराहे पर मारपीट कर मोबाइल भी छीन लिया गया था।चंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने से लेकर तहसील दिवस और जिलाधिकारी तक की है। एसडीएम और डीएम स्तर से पैमाइश व निस्तारण के लिए संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश भी जारी हुए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लेखपाल द्वारा केवल खानापूर्ति की गई, जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं।पीड़ित ने बताया कि विपक्षियों ने निर्माण सामग्री (ईंट, सीमेंट, बालू) गिरा ली है और वे जल्द ही पक्का निर्माण कर कब्जा करने की फिराक में हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर भी शिकायत दर्ज कराई है, मगर अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। परिवार ने जान-माल का खतरा जताते हुए उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।2
- प्रधानमंत्री के जन्म पर बारा विधायक ने गौशाला में की गौ-सेवा, गायों को खिलाया फल प्रयागराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने क्षेत्र की गौशालाओं में पहुंचकर गौ-सेवा की।विधायक ने सबसे पहले बरगड़ी स्थित गौशाला और उसके बाद हड़ही स्थित गौशाला का दौरा किया। वहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से फल, गुड़ और हरा चारा खिलाया।इस दौरान विधायक ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालकों से गायों के चारे-पानी और देखभाल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है और प्रधानमंत्री मोदी भी गौ-सेवा और जीव-सेवा को सेवा का सबसे बड़ा रूप मानते हैं। इसलिए उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।इस मौके पर ग्राम प्रधान, गौशाला संचालक, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।1
- मोदी के जन्मदिवस पर सीएचसी जसरा में सेवा संकल्प, केक काटकर दी शुभकामनाएं जसरा, प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक समर्पण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ बारा विधायक डॉ. वाचस्पति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं बीडीओ जसरा शिवम सिंह (आईएएस), सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद तथा चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार का भी जन्मदिन मनाया गया। विधायक, अधीक्षक और मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें केक खिलाकर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। इसके बाद विधायक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मानवीय संवेदना पहुंचाना है। उधर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सीएचसी के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में चिकित्सा उपकरणों का विधि-विधान से पूजन किया गया। अधीक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद, डॉ. मनीष कुमार सहित चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्सों ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की पूजा-अर्चना कर उनके सुरक्षित उपयोग की कामना की। पूजन के बाद सभी कर्मचारियों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बीपीएम पंकज मिश्रा, भाजपा जसरा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, लल्ला पांडेय, भूपेंद्र पाठक, आशीष सोनकर, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. रवी पांडेय, डॉ. यास्मीन, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, नीशा गौतम, नीलम सिंह, त्रिभुवन सिंह, देवेन्द्र सिंह अमरेश, सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।2
- 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ‘Nation First’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें। #HappyBdayPMModi1
- ज्वैलरी शॉप में ग्राहक बनकर घुसे शातिर ने एक झटके में उड़ाए लाखों के गहने राजेश सरकार प्रयागराज शहर के अतिव्यस्त कटरा बाजार में सोम ऑर्नामेंट्स से लाखों के आभूषण शातिराना अंदाज में एक शातिर चोर चुरा ले गया। घटना बुधवार 16 सितंबर 2026 की है।कटरा स्थित सोम आर्नामेंट्स से एक शातिर चोर ने लाखों के सोने के आभूषणों वाला डिब्बा चुरा लिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है जिसका वीडियो पुलिस को एफ आई आर दर्ज करवाते वक्त दिया जा चुका है। शातिर चोर ने राजेंद्र वैश्य को बातों में उलझा कर इस वारदात को अंजाम दिया। मात्र 8 मिनट में वह शातिर चोर लाखों के सोने के आभूषण चुराकर गाड़ी स्टार्ट करके आंखों से ओझल हो गया। पीड़ित चिल्लाते रह गए पकड़ो पकड़ो परंतु वह भाग गया। थाना कर्नलगंज में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अभी तक चोर का पता नहीं कर पाई है।1
- जसरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में मरीजों के साथ खिलवाड़, जिम्मेदार बेखबर प्रयागराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में मरीजों, खासकर महिला मरीजों के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है।मामला एक्स-रे वार्ड का है, जहां आरोप है कि बिना लेडी नर्स व बिना लेडी डॉक्टर के महिला मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। लेडीज और जेंट्स का एक्स-रे साथ में जेंट्स स्टाफ द्वारा किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है और महिला मरीजों की निजता का हनन है।स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्टाफ की तैनाती के बावजूद महिला मरीजों का एक्स-रे पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है, जिससे महिला मरीजों में काफी असहजता और नाराजगी है योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन जसरा सीएचसी में तैनात जिम्मेदारों की लापरवाही से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।और एक्सरे विभाग में महिला स्टॉप की मांग की गई1