logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायगढ़ जिले के कापू क्षेत्र से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार थाना कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है।दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।संदेह के आधार पर करमसाय नगेसिया पिता पतिराम नगेसिया निवासी ग्राम कुम्हीचुआ को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

12 hrs ago
user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
Media company Sanna, Jashpur•
12 hrs ago

रायगढ़ जिले के कापू क्षेत्र से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार थाना कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है।दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।संदेह के आधार पर करमसाय नगेसिया पिता पतिराम नगेसिया निवासी ग्राम कुम्हीचुआ को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर बिजली पोल और पेड़ से टकराई पिकअप, चालक ने कूदकर बचाई जान चैनपुर (गुमला): गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि चैनपुर से गुमला की ओर जा रही एक बोलोरो पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी बिजली के खंभे तथा सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों से जा टकराई। बताया जाता है कि पिकअप वाहन संख्या जेएच-शून्य एक जीडी-दो हजार तैंतीस चैनपुर से गुमला की ओर जा रही थी। छतरपुर के तीखे मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण वाहन फिसल गया और सीधे बिजली पोल से टकराते हुए पेड़ों में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी। खतरे को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वाहन हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और उसे गुमला ले जाया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पिकअप बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंस गई थी। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। #चैनपुर #गुमला_समाचार #सड़क_हादसा #झारखंड_न्यूज #तेजरफ्तार #RoadAccident #JharkhandNews #LocalNews #BreakingNews
    1
    तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर बिजली पोल और पेड़ से टकराई पिकअप, चालक ने कूदकर बचाई जान
चैनपुर (गुमला): गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि चैनपुर से गुमला की ओर जा रही एक बोलोरो पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी बिजली के खंभे तथा सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों से जा टकराई।
बताया जाता है कि पिकअप वाहन संख्या जेएच-शून्य एक जीडी-दो हजार तैंतीस चैनपुर से गुमला की ओर जा रही थी। छतरपुर के तीखे मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण वाहन फिसल गया और सीधे बिजली पोल से टकराते हुए पेड़ों में घुस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी। खतरे को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वाहन हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और उसे गुमला ले जाया जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पिकअप बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंस गई थी। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
#चैनपुर #गुमला_समाचार #सड़क_हादसा #झारखंड_न्यूज #तेजरफ्तार #RoadAccident #JharkhandNews #LocalNews #BreakingNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • शादी का झाँसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज लगातार पाँच वर्षों से शारीरिक शोषण कर पीड़िता से शादी करने से इंकार किया दरिमा पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.04.2026 को प्रार्थिया ने थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की को गांव का रामकरण द्वारा विगत 05 वर्षो से शादी का झांसा देकर शारिरिक एवं मानसिक रूप से प्रतार्डित किया है। दिनांक 28.04.2026 को पीड़िता से बात करने के दौरान आरोपी ने विवाह करने से साफ इंकार कर दिया एवं किसी और से विवाह करने की बात कर रहा है जिससे पीड़िता को मानसिक पीड़ा हुई है, आवेदिका की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना दरिमा के अपराध क्र- 101/2026 धारा 376,313 भा.द.वि. एवं 69 बी.एन.एस. पंजिबद्ध विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान दरिमा थाना की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.05.2026 को आरोपी रामकरण सिंह पिता रामनाथ सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जमगवां थाना दरिमा जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपी का मेडिकल परीक्षण पश्चात न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्र.आर. शत्रुघन सिंह, आर. अशोक कुजूर, टिकेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    शादी का झाँसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज
लगातार पाँच वर्षों से शारीरिक शोषण कर पीड़िता से शादी करने से इंकार किया
दरिमा पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.04.2026 को प्रार्थिया ने थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की को गांव का रामकरण द्वारा विगत 05 वर्षो से शादी का झांसा देकर शारिरिक एवं मानसिक रूप से प्रतार्डित किया है। दिनांक 28.04.2026 को पीड़िता से बात करने के दौरान आरोपी ने विवाह करने से साफ इंकार कर दिया एवं किसी और से विवाह करने की बात कर रहा है जिससे पीड़िता को मानसिक पीड़ा हुई है, आवेदिका की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना दरिमा के अपराध क्र- 101/2026 धारा 376,313 भा.द.वि. एवं 69 बी.एन.एस. पंजिबद्ध विवेचना में लिया गया। 
विवेचना दौरान दरिमा थाना की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.05.2026 को आरोपी रामकरण सिंह पिता रामनाथ सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जमगवां थाना दरिमा जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपी का मेडिकल परीक्षण पश्चात न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्र.आर. शत्रुघन सिंह, आर. अशोक कुजूर, टिकेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • लापता महिला का सुराग देने वाले को मिलेगा 10,000 का इनाम, 3 वर्षों से भटक रहे हैं पति और मासूम बेटा ​ .बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत महाबीरगंज (चौकी विजयनगर, थाना रामानुजगंज) का एक परिवार पिछले तीन वर्षों से अपनों की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। दरअसल, महाबीरगंज निवासी सजादून खातून, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, करीब तीन साल पहले लुतरा शरीफ से लापता हो गई थीं। ​लुतरा शरीफ से हुई थीं लापता ​परिजनों ने बताया कि वे सजादून खातून के मानसिक उपचार और दुआ के लिए उन्हें लुतरा शरीफ लेकर गए थे। उसी दौरान शाम के समय वह अचानक वहां से कहीं गायब हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस प्रशासन से भी गुहार लगाई, लेकिन आज तीन साल बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई ठोस सहयोग या जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। ​ढूंढते-ढूंढते थक गया परिवार ​लापता महिला के पति और पुत्र पिछले 36 महीनों से हर उस जगह की खाक छान चुके हैं, जहां उनके होने की थोड़ी भी संभावना थी। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अब जवाब देने लगी है, लेकिन ममता और अपनेपन की तलाश में वे आज भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। अगर किसी व्यक्ति को पता चले तो दिए हुए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें उसे व्यक्ति को ₹10000 का पुरस्कार दिया जाएगा मोबाइल नंबर है 782847 1273 इस नंबर पर संपर्क करें बाइट 1समीम अंसारी पति 2.जिकुरुलाह अंसारी बेटा
    1
    लापता महिला का सुराग देने वाले को मिलेगा 10,000 का इनाम, 3 वर्षों से भटक रहे हैं पति और मासूम बेटा
​
.बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत महाबीरगंज (चौकी विजयनगर, थाना रामानुजगंज) का एक परिवार पिछले तीन वर्षों से अपनों की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। दरअसल, महाबीरगंज निवासी सजादून खातून, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, करीब तीन साल पहले लुतरा शरीफ से लापता हो गई थीं।
​लुतरा शरीफ से हुई थीं लापता
​परिजनों ने बताया कि वे सजादून खातून के मानसिक उपचार और दुआ के लिए उन्हें लुतरा शरीफ लेकर गए थे। उसी दौरान शाम के समय वह अचानक वहां से कहीं गायब हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस प्रशासन से भी गुहार लगाई, लेकिन आज तीन साल बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई ठोस सहयोग या जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
​ढूंढते-ढूंढते थक गया परिवार
​लापता महिला के पति और पुत्र पिछले 36 महीनों से हर उस जगह की खाक छान चुके हैं, जहां उनके होने की थोड़ी भी संभावना थी। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अब जवाब देने लगी है, लेकिन ममता और अपनेपन की तलाश में वे आज भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। अगर किसी व्यक्ति को पता चले तो दिए हुए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें उसे व्यक्ति को ₹10000 का पुरस्कार दिया जाएगा मोबाइल नंबर है 782847 1273 इस नंबर पर संपर्क करें
बाइट 
1समीम अंसारी पति 
2.जिकुरुलाह अंसारी बेटा
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • 🚩 मथुरा में परशुराम शोभा यात्रा को लेकर भाजपा नेता की शुभकामनाएं 🚩 गोवर्धन विधानसभा से भाजपा आवेदक ठाकुर अमित प्रताप सिंह प्रधान ने भगवान परशुराम जी की जयंती पर मथुरा शहर में निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा के लिए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि “भगवान परशुराम हम सभी के आराध्य हैं, हमें उनकी जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनानी चाहिए।” साथ ही उन्होंने स्वयं भी शोभा यात्रा में शामिल होने की बात कही और अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की। 📍 रिपोर्ट: राहुल शर्मा 📢 प्रदेश खबर | मथुरा न्यूज़
    1
    🚩 मथुरा में परशुराम शोभा यात्रा को लेकर भाजपा नेता की शुभकामनाएं 🚩
गोवर्धन विधानसभा से भाजपा आवेदक ठाकुर अमित प्रताप सिंह प्रधान ने भगवान परशुराम जी की जयंती पर मथुरा शहर में निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा के लिए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि “भगवान परशुराम हम सभी के आराध्य हैं, हमें उनकी जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनानी चाहिए।”
साथ ही उन्होंने स्वयं भी शोभा यात्रा में शामिल होने की बात कही और अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की।
📍 रिपोर्ट: राहुल शर्मा
📢 प्रदेश खबर | मथुरा न्यूज़
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कामडारा के मंडाटांड में आयोजित प्रसिद्ध फुलखूंदी उत्सव आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान शिव के 42 भक्तों ने नंगे पांव अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया। शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहितों के मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्त-भक्तिन अंगारों पर चले। मान्यता है कि इस अनुष्ठान में शामिल होने से शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बाबा भोलेनाथ सभी कष्ट हर लेते हैं। समिति अध्यक्ष ने कहा कि भक्तों के लिए अंगारे भी फूल बन जाते हैं। उत्सव के अवसर पर नागपुरी सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और पारंपरिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शनिवार की रात जागरण मेला और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य आकर्षक का केन्द्र रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष बबलू रजक और पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रविवार की सुबह 10 बजे आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार, अजीत तोपनो, अध्यक्ष बबलू रजक, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष अवध बिहारी और चंद्रभानु साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। रांची के पामा म्यूजिकल ग्रुप के साथ सिंगर अनिल मुंडा, पूनम खलखो, सोनी कुमारी, महाबीर नायक, डांसर सारिका नायक, शिवानी नायक, की बोर्ड वादक विशाल महली और साहिल साउंड अनगड़ा रांची के कलाकारों ने नागपुरी, भक्ति और भोजपुरी गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भाईचारे और क्षेत्रीय संस्कृति की पहचान को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    कामडारा के मंडाटांड में आयोजित प्रसिद्ध फुलखूंदी उत्सव आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान शिव के 42 भक्तों ने नंगे पांव अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया।
शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहितों के मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्त-भक्तिन अंगारों पर चले। मान्यता है कि इस अनुष्ठान में शामिल होने से शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बाबा भोलेनाथ सभी कष्ट हर लेते हैं। समिति अध्यक्ष ने कहा कि भक्तों के लिए अंगारे भी फूल बन जाते हैं।
उत्सव के अवसर पर नागपुरी सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और पारंपरिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शनिवार की रात जागरण मेला और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य आकर्षक का केन्द्र रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष बबलू रजक और पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रविवार की सुबह 10 बजे आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार, अजीत तोपनो, अध्यक्ष बबलू रजक, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष अवध बिहारी और चंद्रभानु साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
रांची के पामा म्यूजिकल ग्रुप के साथ सिंगर अनिल मुंडा, पूनम खलखो, सोनी कुमारी, महाबीर नायक, डांसर सारिका नायक, शिवानी नायक, की बोर्ड वादक विशाल महली और साहिल साउंड अनगड़ा रांची के कलाकारों ने नागपुरी, भक्ति और भोजपुरी गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समिति ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भाईचारे और क्षेत्रीय संस्कृति की पहचान को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला में आयोजित दो दिवसीय शिशु वाटिका कार्यशाला का आज समापन हुआ। यह कार्यशाला नन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति पर केंद्रित रही। शिशु वाटिका की क्षेत्र प्रमुख मंजू श्रीवास्तव अपने ऑनलाइन संबोधन में अभिभावकों से जोर देकर कहा कि शिशु वाटिका केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है घर पर माता-पिता की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास और घर के वातावरण को शिक्षाप्रद बनाने के गुर साझा किए। उन्होंने विद्यालय में दिए जाने वाले स्वर्ण प्राशन की उपयोगिता के जानकारी दी।कार्यशाला के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ मिलकर एकाग्रता बढ़ाने वाली विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रायोगिक गतिविधियों के क्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने तरण ताल का आनंद लिया। जल-क्रीड़ा के माध्यम से बच्चों के शारीरिक विकास और उनके भीतर के डर को दूर करने का प्रयास किया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए गुमला विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने दो दिनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा प्रशिक्षु दीदियों ने यहाँ जो शिक्षण कौशल और नवाचार सीखे हैं, अब समय आ गया है कि उसे धरातल पर उतारते हुए बच्चों के शिक्षण में प्रयोग किया जाए। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यशाला के उद्देश्यों को और अधिक बल दिया। प्रधानाचार्य की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने पूरी कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन में कुशल मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी कम होगी और बच्चों को एक बेहतर शैक्षिक आधार मिलेगा। उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर नवाचारों को अपनाकर विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य जी का सकारात्मक सहयोग रहा।शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    3
    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला में आयोजित दो दिवसीय शिशु वाटिका कार्यशाला का आज समापन हुआ। यह कार्यशाला नन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति पर केंद्रित रही।
शिशु वाटिका की क्षेत्र प्रमुख मंजू श्रीवास्तव अपने ऑनलाइन संबोधन में अभिभावकों से जोर देकर कहा कि शिशु वाटिका केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है घर पर माता-पिता की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास और घर के वातावरण को शिक्षाप्रद बनाने के गुर साझा किए। उन्होंने विद्यालय में दिए जाने वाले स्वर्ण प्राशन की उपयोगिता के जानकारी दी।कार्यशाला के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ मिलकर एकाग्रता बढ़ाने वाली विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रायोगिक गतिविधियों के क्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने तरण ताल का आनंद लिया। जल-क्रीड़ा के माध्यम से बच्चों के शारीरिक विकास और उनके भीतर के डर को दूर करने का प्रयास किया गया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए गुमला विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने दो दिनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा प्रशिक्षु दीदियों ने यहाँ जो शिक्षण कौशल और नवाचार सीखे हैं, अब समय आ गया है कि उसे धरातल पर उतारते हुए बच्चों के शिक्षण में प्रयोग किया जाए।
विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यशाला के उद्देश्यों को और अधिक बल दिया।
प्रधानाचार्य की भूमिका
विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने पूरी कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन में कुशल मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी कम होगी और बच्चों को एक बेहतर शैक्षिक आधार मिलेगा। उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर नवाचारों को अपनाकर विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।  कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य जी का सकारात्मक सहयोग रहा।शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर बलरामपुर के औचक निरीक्षण पर मुख्यमंत्री ​छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक बलरामपुर दौरे पर पहुँच रहे हैं। ​ गोपनीय तरीके से बलरामपुर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। ​ कलेक्ट्रेट कार्यालय के मीटिंग हॉल में मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे। ​औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही पूरे बलरामपुर जिले के प्रशासनिक अमले में मची खलबली। बलरामपुर pro ने दि गोपनीय जानकारी पूरा मामला बलरामपुर जिले का है
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर 
बलरामपुर के औचक निरीक्षण पर मुख्यमंत्री
​छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक बलरामपुर दौरे पर पहुँच रहे हैं।
​ गोपनीय तरीके से बलरामपुर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
​ कलेक्ट्रेट कार्यालय के मीटिंग हॉल में मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे।
​औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही पूरे बलरामपुर जिले के प्रशासनिक अमले में मची खलबली।
बलरामपुर pro ने दि गोपनीय जानकारी 
पूरा मामला बलरामपुर जिले का है
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • मथुरा-वृंदावन में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, सपा नेता का बड़ा संदेश
    1
    मथुरा-वृंदावन में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, सपा नेता का बड़ा संदेश
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • अंबिकापुर दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़ अंबिकापुर. बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण शनिवार की दोपहर के बाद सरगुजा जिले समेत अंबिकापुर में मौसम का मिजाज बदला रहा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जहां हवा चली, वहीं आंधी के साथ बूंदाबादी हुई। तेज हवा के कारण जिले के लखनपुर व उदयपुर इलाके में कई पेड़ धराशायी हो गए। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से गिरकर 33.5 डिग्री पहुंच गया था। वहीं शनिवार को 5 डिग्री की बढ़ोतरी के सथ 38.5 डिग्री दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नम हवा आ रही है। इस लिए उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इस स्थिति में दोपहर तक तेज धूप के बाद अचानक मौसम में बदलाव हो जाता है और घने बादल के साथ-साथ तेज हवा के साथ हल्की बारिश होती है। तेज हवा चलने व मौसम में बदलाव के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली है। शनिवार की सुबह अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री के बीच बना हुआ था, लेकिन दोपहर बाद 38.5 प्रतिशत दर्ज किया गया। किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि शनिवार को सरगुजा के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली है। वहीं तेज आंधी के कारण लखनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में पेड़ उखडऩे और विद्युत तार टूटने की खबर है। एक सप्ताह तक असर रहने की उम्मीद मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाओं का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक से दो दिनों तक रहने की उम्मीद हैं। वहीं 4 मई के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की अनुमान है। इसका असर भी 6 से 7 मई तक रहने की उम्मीद है।
    1
    अंबिकापुर दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़
अंबिकापुर. बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण शनिवार की दोपहर के बाद सरगुजा जिले समेत अंबिकापुर में मौसम का मिजाज बदला रहा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जहां हवा  चली, वहीं आंधी के साथ बूंदाबादी हुई। तेज हवा के कारण जिले के लखनपुर व उदयपुर इलाके में कई पेड़ धराशायी हो गए। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से गिरकर 33.5 डिग्री पहुंच गया था। वहीं शनिवार को 5 डिग्री की बढ़ोतरी के सथ 38.5 डिग्री दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नम हवा आ रही है। इस लिए उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इस स्थिति में दोपहर तक तेज धूप के बाद अचानक मौसम में बदलाव हो जाता है और घने बादल के साथ-साथ तेज हवा के साथ हल्की बारिश होती है।
तेज हवा चलने व मौसम में बदलाव के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली है। शनिवार की सुबह अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री के बीच बना हुआ था, लेकिन दोपहर बाद 38.5 प्रतिशत  दर्ज किया गया।
किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी
मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि शनिवार को सरगुजा के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली है। वहीं तेज आंधी  के कारण लखनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में पेड़ उखडऩे और विद्युत तार टूटने की खबर है।
एक सप्ताह तक असर रहने की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाओं  का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक से दो दिनों तक रहने की उम्मीद हैं। वहीं 4 मई के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की अनुमान है। इसका असर भी 6 से 7 मई तक रहने की उम्मीद है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.