Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ न्याय सत्याग्रह में पहुंचे जीतू पटवारी मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के साथ किया आत्मीय स्वागत मध्य प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रीवा में जारी न्याय सत्याग्रह में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी रीवा पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने मैहर से लेकर पहुंचे अपने सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए न्याय सत्याग्रह के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। न्याय सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आम नागरिकों को समुचित उपचार सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जीतू पटवारी के रीवा पहुंचने से न्याय सत्याग्रह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ न्याय सत्याग्रह में पहुंचे जीतू पटवारी मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के साथ किया आत्मीय स्वागत मध्य प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रीवा में जारी न्याय सत्याग्रह में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी रीवा पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने मैहर से लेकर पहुंचे अपने सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए न्याय सत्याग्रह के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। न्याय सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आम नागरिकों को समुचित उपचार सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जीतू पटवारी के रीवा पहुंचने से न्याय सत्याग्रह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर नागौद शिविल अस्पताल से डियूटी डॉ नदारत, फोन लगाने पर मरीजो के परिजन से करते है बत्तमीजी से बात ,मरीज हो रहे परेशान , स्टाफ नर्स से पूछने पर ड्यूटी डॉक्टर के बीमार होने की बात की गई1
- DGP के आदेश के बाद भी सतना ट्रैफिक पुलिस को लगा रील का रोग: सतना में सारे नियम आम जनता के लिए। सतना आम जनता का बिना सीट बेल्ट चालान काटने वाली सतना ट्रैफिक पुलिस खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। प्रदेश के DGP की सख्त रोक के बावजूद, पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया पर लगातार रील्स अपलोड कर रहे हैं।जबकि डीजीपी ने साफ तौर पर आदेश जारी किया है कि वर्दी की गरिमा और पुलिस विभाग के अनुशासन के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। DGP के आदेश और इस दोहरे मापदंड पर जनता सवाल खड़े कर रही है। खाकी का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया कानून का सरेआम मजाक बना रहा है। अब सवाल उठता है दूसरों का चालान काटने वालों का कौन चालान काटेगा, फिलहाल रील बनाने के लिए "वीआईपी ड्यूटी चल रही है भैया" आप भी देखिए।1
- 🚨 लगभग एक घंटे से रेलवे फाटक पर फंसे स्कूली बच्चे, मरीजों को भी करना पड़ता है घंटों इंतजार! 📍 ग्राम पंचायत भरौली का रेलवे फाटक ग्राम पंचायत भरौली स्थित रेलवे फाटक पर लंबे समय तक फाटक बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे लगभग एक घंटे से फाटक खुलने का इंतजार कर रहे हैं। स्थिति यहीं तक सीमित नहीं है—स्थानीय लोगों के अनुसार मरीजों को लेकर आने-जाने वाले परिजन भी कई बार दो-दो घंटे तक फाटक खुलने का इंतजार करने को मजबूर होते हैं। 👉 सवाल यह है कि आपात स्थिति में मरीजों की जान और स्कूली बच्चों के समय की जिम्मेदारी किसकी है? क्या रेलवे और प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे? SNT NEWS PINCH संवाददाता — सत्यनारायण तिवारी #sntnewspinch #bharouli #railwaygate #maihar #localnews #publicissue #breakingnews1
- सतना में रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल: प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ नहीं, छुट्टा मवेशी कर रहे 'निगरानी' *सतना में रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल: प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ नहीं, छुट्टा मवेशी कर रहे 'निगरानी'* सतना। सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। रोजाना हजारों यात्रियों की चहल-पहल वाले इस मुख्य प्लेटफॉर्म पर एक आवारा सांड (बेल) बेखौफ घूमता नजर आया। *यात्रियों की जान जोखिम में* जिस प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा RPF (रेलवे सुरक्षा बल) और GRP का होता है, वहां खुलेआम घूमते छुट्टा मवेशी से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। सोचिए, अगर किसी ट्रेन के आते समय यह सांड भड़क जाए या यात्रियों पर हमला कर दे, तो प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मचने में देर नहीं लगेगी। *प्रशासनिक लापरवाही उजागर* प्लेटफॉर्म पर मवेशी का इस तरह बेधड़क घूमना स्टेशन प्रबंधन और सुरक्षा बलों की भारी लापरवाही को दर्शाता है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में मवेशियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कोई कड़े इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। #SatnaNews #SatnaRailwayStation #RailwaySafety #RPF #IndianRailways #UnchehraNews #MadhyaPradeshNews #RailwayAlert #SatnaPlatformNews1
- *नागौद शिविल अस्पताल से डियूटी डॉ नदारत, फोन लगाने पर मरीजो *नागौद शिविल अस्पताल से डियूटी डॉ नदारत, फोन लगाने पर मरीजो के परिजन से करते है बत्तमीजी से बात ,मरीज हो रहे परेशान , स्टाफ नर्स से पूछने पर ड्यूटी डॉक्टर के बीमार होने की बात की गई*1
- खबर रीवा राजेंद्र शुक्ला का इस्तीफा मांगने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कथित बर्बरता ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ बल प्रयोग खबर रीवा राजेंद्र शुक्ला का इस्तीफा मांगने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कथित बर्बरता ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ बल प्रयोग की कार्रवाई पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। सवाल सिर्फ विरोध का नहीं, लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का भी है। #3
- जगत जननी मां शारदा भवानी जी के मैहर स्थित श्री शारदा शक्तिपीठ से आज दिनांक 10.09.2026 दिन गुरुवार के प्रातः कालीन के अलौकिक दिव्य श्रृंगार दर्शन 💐💐🙏🏻2