हर हर महादेव की गूंज में निकली आस्था की लहर! कलशों की कतार, भक्ति का ज्वार शिव महापुराण कथा यज्ञ का भव्य आगाज़ उन्नाव पावन कलश यात्रा के साथ पीडी नगर स्थित श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर, अटल उपवन में शिव महापुराण कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। शुक तीर्थ से पधारे पूज्य संत विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। आदर्श नगर उन्नाव स्थित श्री बल्लभेश्वर महादेव शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने अभिमंत्रित कलश सिर पर रख ढोल ताशों और जयकारों के बीच भक्ति का अद्भुत नजारा पेश किया। प्रज्ञानं सत्संग सेवा समिति द्वारा आयोजित इस 10 दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन मुख्य यजमान रणजीत सिंह, अध्यक्ष इंद्रमणि मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह सेंगर, महामंत्री यज्ञ प्रकाश दीक्षित समेत संरक्षकगण जगवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, आई.पी. दीक्षित, सत्य प्रकाश अवस्थी, महेश कुमार द्विवेदी, इंदु प्रकाश अवस्थी, अमित दीक्षित, अरुण अवस्थी, सुरेन्द्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य सेवायत अभिषेक शुक्ला, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी, राहुल कश्यप, विवेक त्रिवेदी और महिला मंडल की श्रीमती अस्थाना, अरुणा सिंह भदौरिया, नीलम सिंह, आशा दीक्षित, पूनम अवस्थी, सुमन सिंह, रोली दीक्षित, अनुपमा शुक्ला, राखी शुक्ला, प्रतिभा श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, वीना पाण्डेय, आरती सोनी, मीरा पटेल, किरन सोनी, गुड़िया सोनी, रिंकी, पूजा, सीमा, स्वाती, रमा, ज्योति, साक्षी, लीलावती समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। अटल उपवन में भव्य मंच से माउंट आबू (राजस्थान) से पधारे परमपूज्य संत श्री जगदानंद सरस्वती जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर कथा का शुभारंभ कराया। कथा के पहले दिन श्री विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने शिव तत्व और शिव महापुराण के महात्म्य पर अमृतमयी प्रवचन देते हुए बताया कि शिव ही स्वयं प्रकाश, अनंत और सम्पूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त परमेश्वर हैं। उन्होंने बताया कि सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मा और विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद हुआ, जिसे समाप्त करने के लिए भगवान शिव अनंत ज्योति स्तंभ (शिवलिंग) के रूप में प्रकट हुए तभी से शिवलिंग पूजा का महत्व स्थापित हुआ। संदेश साफ है शिव महापुराण कथा श्रवण पापों का नाश और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। Co-editor ✍️Shyam Ji Gupta 9452930700 8738946333
हर हर महादेव की गूंज में निकली आस्था की लहर! कलशों की कतार, भक्ति का ज्वार शिव महापुराण कथा यज्ञ का भव्य आगाज़ उन्नाव पावन कलश यात्रा के साथ पीडी नगर स्थित श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर, अटल उपवन में शिव महापुराण कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। शुक तीर्थ से पधारे पूज्य संत विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। आदर्श नगर उन्नाव स्थित श्री बल्लभेश्वर महादेव शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने अभिमंत्रित कलश
सिर पर रख ढोल ताशों और जयकारों के बीच भक्ति का अद्भुत नजारा पेश किया। प्रज्ञानं सत्संग सेवा समिति द्वारा आयोजित इस 10 दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन मुख्य यजमान रणजीत सिंह, अध्यक्ष इंद्रमणि मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह सेंगर, महामंत्री यज्ञ प्रकाश दीक्षित समेत संरक्षकगण जगवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, आई.पी. दीक्षित, सत्य प्रकाश अवस्थी, महेश कुमार द्विवेदी, इंदु प्रकाश अवस्थी, अमित दीक्षित, अरुण अवस्थी, सुरेन्द्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य सेवायत अभिषेक शुक्ला, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी, राहुल कश्यप, विवेक त्रिवेदी और महिला मंडल की श्रीमती
अस्थाना, अरुणा सिंह भदौरिया, नीलम सिंह, आशा दीक्षित, पूनम अवस्थी, सुमन सिंह, रोली दीक्षित, अनुपमा शुक्ला, राखी शुक्ला, प्रतिभा श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, वीना पाण्डेय, आरती सोनी, मीरा पटेल, किरन सोनी, गुड़िया सोनी, रिंकी, पूजा, सीमा, स्वाती, रमा, ज्योति, साक्षी, लीलावती समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। अटल उपवन में भव्य मंच से माउंट आबू (राजस्थान) से पधारे परमपूज्य संत श्री जगदानंद सरस्वती जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर कथा का शुभारंभ कराया। कथा के पहले दिन श्री विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने शिव तत्व और शिव महापुराण
के महात्म्य पर अमृतमयी प्रवचन देते हुए बताया कि शिव ही स्वयं प्रकाश, अनंत और सम्पूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त परमेश्वर हैं। उन्होंने बताया कि सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मा और विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद हुआ, जिसे समाप्त करने के लिए भगवान शिव अनंत ज्योति स्तंभ (शिवलिंग) के रूप में प्रकट हुए तभी से शिवलिंग पूजा का महत्व स्थापित हुआ। संदेश साफ है शिव महापुराण कथा श्रवण पापों का नाश और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। Co-editor ✍️Shyam Ji Gupta 9452930700 8738946333
- Post by MAKKI TV1
- Post by लाला यादव1
- जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद कानपुर ब्रेकिंग।।बारा देवी स्थित शर्मा मोटर्स के पीछे मोटरसाइकिल वाइजर के गोदाम में लगी भीषण आग। आग ने लिया विकराल रूप, इलाके में मची अफरा-तफरी। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस भी मौजूद। आग बुझाने का प्रयास जारी, हालात पर काबू पाने की कोशिश। गोदाम में रखा सामान जलकर खाक होने की आशंका। थाना जूही के राखी मंडी क्षेत्र की पूरी घटना।1
- थाना जूही क्षेत्र में बारा देवी चौराहे के पास लाल पैलेस के सामने भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा। सीएफओ कानपुर नगर की मौजूदगी में करीब 7 अग्निशमन यूनिट लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।1
- snakes counting bachho ko behad pasand ayegi only for ukg1
- Post by KPTV BHARAT NEWS1
- कानपुर में आग का तांडव! राखी मंडी की फैक्ट्री धधकी, इलाके में हड़कंप 🔥 कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राखी मंडी स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सनी गांधी नाम के व्यक्ति की इस फैक्ट्री में वाहनों के स्पेयर पार्ट्स बनाए जाते हैं। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं के गुबार में घिर गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद जारी है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। Co-editor Shyam Ji Gupta2
- Post by MAKKI TV1
- जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद कानपुर नगर के थाना रावतपुर क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर मसवानपुर में दबंगों के हौसले बुलंद हैं।1