logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरगढ़ की रेखा परिहार बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह* *हमीरगढ़ की रेखा परिहार बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह* *सत्यनारायण सेन गुरला* गुरला (भीलवाड़ा)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत हमीरगढ़ नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष रेखा परिहार को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार रेखा परिहार को महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। *जश्न का माहौल और आतिशबाजी* जैसे ही रेखा परिहार की नियुक्ति की सूचना क्षेत्र में पहुंची, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। हमीरगढ़ के मुख्य स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इसे हमीरगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। *संगठन के प्रति समर्पण का मिला फल* स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि रेखा परिहार लंबे समय से भाजपा की सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रही हैं। उनके संगठनात्मक कौशल और जनसेवा के प्रति लगाव को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होगा। *प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार* इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से कस्बे की कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण पद देना भाजपा की जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की नीति को दर्शाता है। *ये रहे उपस्थित* खुशी के इस मौके पर जगदीश वैष्णव, मनोज छिपा, अभिषेक व्यास, गणपत सिंह, भेरूलाल प्रजापत, चेतन सिंह, किशन सिंह, कैलाश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Mahesh puri
Mahesh puri
भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago
02095254-bbd7-499c-9af9-09b1d0b3718f

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अनिल जैन चांखेड भीलवाड़ा राजस्थान पधारों म्हारे देश मेवाड़ राजस्थान पधारों म्हारे देश मेवाड़ राजस्थान rc vyas bhilwara city rajasthan
    1
    अनिल जैन चांखेड भीलवाड़ा राजस्थान पधारों म्हारे देश मेवाड़ राजस्थान पधारों म्हारे देश मेवाड़ राजस्थान rc vyas bhilwara city rajasthan
    user_अनिल जैन चांखेड़
    अनिल जैन चांखेड़
    Insurance Agent मंडल, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • SRI Laksmipati Bhagvan Thakur Ji Maharaj Aapki Jay Ho Jay Ho 🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🙏🏻🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
    1
    SRI Laksmipati Bhagvan Thakur Ji Maharaj Aapki Jay Ho Jay Ho 🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🙏🏻🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कपासन: विगत 15 वर्षों से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों से जोड़कर उनके सपनों को उड़ान दे रहे 'शिव शिक्षा संस्थान' में स्वास्थ्य जागरूकता एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माँ शारदे के दीप प्रज्वलन से शुरू हुए इस समारोह का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना था। ​रोजगारोन्मुखी कोर्सेज और जल्द शुरू होगा 'फोर-व्हीलर कोर्स' संस्थान के डायरेक्टर अमजद हुसैन मंसूरी ने संस्थान की 15 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, कॉर्पोरेट, असिस्टेंट नर्सिंग, बैंकिंग, टैली, सिलाई और ब्यूटी पार्लर जैसे व्यावसायिक कोर्सेज सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं। युवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए संस्थान द्वारा भविष्य में जल्द ही 'फोर-व्हीलर ड्राइविंग कोर्स' भी शुरू किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। ​ग्रामीण प्रतिभाओं को AI और स्वास्थ्य से जोड़ने की पहल बीएससी एवं एमएससी नर्सिंग शिक्षक श्री भैरुलाल खटीक ने भारत सरकार की 'आभा योजना' (डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड) के लाभ बताए। वहीं, संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक ने कहा कि आज का युग एआई (AI), रोबोटिक्स और इंटरनेट का है। किसान और मजदूर का बच्चा भी तकनीकी ज्ञान में पीछे न रहे, इसके लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। संस्था की कोषाध्यक्ष पूजा खटीक ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। ​होनहार विद्यार्थियों का हुआ सम्मान कौशल सीखने की लगन और अनुशासन के लिए संस्थान के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कृत विद्यार्थियों में ऋषिका आचार्य, कोमल आचार्य, तेजस सूथार, सलमान खान, ट्विंकल दायमा, पूजा सोनी, गायत्री बैरवा, घनीता बावरी, कोमल प्रजापत, कविता अहीर और सेजल खटीक शामिल रहे। ​सफल प्रबंधन एवं उपस्थिति आयोजन को सफल बनाने में मुख्य ट्रेनर डॉ. तनवीर खान, रतन सालवी और राहुल माली का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य हितेश खटीक, रत्नी कुमारी भील, मोहम्मद सोहेल सहित नंदनी सिंह राजपूत, अश्काराबानो, कशिश देवड़ा, मनीषा बंजारा, मनीषा लक्षकार, दीपिका कंवर चुंडावत, आशा कुमारी जाट, सलमान खान, शेर खान और सैफ अली खान समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। ​इस कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक द्वारा किया गया
    2
    कपासन: विगत 15 वर्षों से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों से जोड़कर उनके सपनों को उड़ान दे रहे 'शिव शिक्षा संस्थान' में स्वास्थ्य जागरूकता एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माँ शारदे के दीप प्रज्वलन से शुरू हुए इस समारोह का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना था।
​रोजगारोन्मुखी कोर्सेज और जल्द शुरू होगा 'फोर-व्हीलर कोर्स'
संस्थान के डायरेक्टर अमजद हुसैन मंसूरी ने संस्थान की 15 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, कॉर्पोरेट, असिस्टेंट नर्सिंग, बैंकिंग, टैली, सिलाई और ब्यूटी पार्लर जैसे व्यावसायिक कोर्सेज सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं। युवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए संस्थान द्वारा भविष्य में जल्द ही 'फोर-व्हीलर ड्राइविंग कोर्स' भी शुरू किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
​ग्रामीण प्रतिभाओं को AI और स्वास्थ्य से जोड़ने की पहल
बीएससी एवं एमएससी नर्सिंग शिक्षक श्री भैरुलाल खटीक ने भारत सरकार की 'आभा योजना' (डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड) के लाभ बताए। वहीं, संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक ने कहा कि आज का युग एआई (AI), रोबोटिक्स और इंटरनेट का है। किसान और मजदूर का बच्चा भी तकनीकी ज्ञान में पीछे न रहे, इसके लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। संस्था की कोषाध्यक्ष पूजा खटीक ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
​होनहार विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
कौशल सीखने की लगन और अनुशासन के लिए संस्थान के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कृत विद्यार्थियों में ऋषिका आचार्य, कोमल आचार्य, तेजस सूथार, सलमान खान, ट्विंकल दायमा, पूजा सोनी, गायत्री बैरवा, घनीता बावरी, कोमल प्रजापत, कविता अहीर और सेजल खटीक शामिल रहे।
​सफल प्रबंधन एवं उपस्थिति
आयोजन को सफल बनाने में मुख्य ट्रेनर डॉ. तनवीर खान, रतन सालवी और राहुल माली का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य हितेश खटीक, रत्नी कुमारी भील, मोहम्मद सोहेल सहित नंदनी सिंह राजपूत, अश्काराबानो, कशिश देवड़ा, मनीषा बंजारा, मनीषा लक्षकार, दीपिका कंवर चुंडावत, आशा कुमारी जाट, सलमान खान, शेर खान और सैफ अली खान समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
​इस कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक द्वारा किया गया
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • अनुशासन ही असली पहचान है 🚩 स्काउट गाइड प्रशिक्षण, चित्तौड़गढ़ 31 मार्च 2026 #Discipline #ScoutGuide #Inspiration #TeamSpirit
    1
    अनुशासन ही असली पहचान है 🚩
स्काउट गाइड प्रशिक्षण, चित्तौड़गढ़
31 मार्च 2026
#Discipline #ScoutGuide #Inspiration #TeamSpirit
    user_Madhav lal Bairwa
    Madhav lal Bairwa
    Artist कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    2
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by नरेशभील
    1
    Post by नरेशभील
    user_नरेशभील
    नरेशभील
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.