Shuru
Apke Nagar Ki App…
केलवाड़ा में पुलिस की पहल: चालान की जगह दी समझाइश, शांति बनाए रखने की अपील जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली केलवाड़ा थाना क्षेत्र में थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने अनोखी पहल करते हुए वाहन चालकों के चालान नहीं बनाए, बल्कि उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान कस्बे में निकाले गए मार्च के समय आमजन से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया। मार्च के दौरान केलवाड़ा थाने के पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था बनाए रखी। इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की।
हर्षित भार्गव

More news from राजस्थान and nearby areas
- जानकारी गुरुवार सुबह 9 बजे मिली शाहबाद क्षेत्र की घाटी में पैंथर की हलचल के बाद अब भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात जंगल क्षेत्र के पास भालू नजर आया, जिससे आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर नहीं निकलने और जंगल क्षेत्र में जाने से बचने की अपील की है। लगातार वन्यजीवों की गतिविधि से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।1
- रावत समाज का भव्य आयोजन, 120 जोड़ों के विवाह में मिला सहयोग1
- प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर भीम आर्मी ने शिवपुरी एस पी और कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन1
- दतिया के ग्राम थरेट मे लगी भीषण आग1
- शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डेहरवारा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश शादी का कार्ड देने घर मे घुसे और पैर छूकर गोली मार दी जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने घर पर मौजूद महिला रामसखी धाकड़ को निशाना बनाते हुए उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।3
- शिवपुरी। सहरिया क्रांति का ऐलान: SDOP आयुष जाखड़ के समर्थन में उतरे आदिवासी, प्रीतम लोधी पर साधा निशाना1
- गुरुवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी कस्बाथाना में उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्राचीन किले के पीछे बनी खाई में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटों से आसपास का इलाका दहशत में आ गया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़े और हालात काबू करने में जुट गए। करीब दो पानी के टैंकरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयावह थी कि पास के मकान और बस्तियां इसकी चपेट में आने ही वाली थीं, लेकिन समय रहते नियंत्रण से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारण अब भी रहस्य बने हुए हैं।1
- बारां जिले तहसील शाहाबाद की घाटी में आज रात भालू मूवमेंट देखने को मिला है1
- शिवपुरी में बड़ा खुलासा संभेल कलारी में एक्सपायरी डेट की शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2026 में लाइसेंस लेने के बावजूद दुकान पर 2024 की पुरानी शराब ग्राहकों को दी जा रही है। ⚠️ यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। 👉 स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिवपुरी के संभेल कलारी में एक्सपायरी शराब की बिक्री, 2026 लाइसेंस के बीच 2024 स्टॉक पर बवाल #Shivpuri #MadhyaPradesh #ExpiredLiquor #BreakingNews #ExciseDepartment #ConsumerRights1