*हाईकोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा तेज़ डीजे, सीएम के शहर में उड़ीं नियमों की *हाईकोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा तेज़ डीजे, सीएम के शहर में उड़ीं नियमों की धज्जियां* गोरखपुर। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में कानून और उच्च न्यायालय के आदेशों को सरेआम ताक पर रखने का मामला सामने आया है। नगर के घोष कंपनी चौराहे से कोतवाली की ओर बढ़ रहे बारावफात के जुलूस में अत्यधिक तेज़ आवाज़ में डीजे बजाया जा रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ध्वनि प्रदूषण के इस तांडव से सड़क किनारे बने पुराने और कमजोर मकानों के हिलने तथा उनके ढहने का गंभीर खतरा बन गया है। जुलूस में बज रहे हाई-डेसिबल साउंड सिस्टम को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी डर और आक्रोश व्याप्त है। ध्वनि नियमों की खुलेआम अनदेखी: हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा और शांति व्यवस्था संबंधी गाइडलाइन्स को पूरी तरह दरकिनार कर बेखौफ तरीके से साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल: वीआईपी जिले में इस तरह खुलेआम नियमों के उल्लंघन पर स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर डीजे की आवाज़ को तुरंत बंद या नियंत्रित कराया जाए और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

- आप सभी को #_जगत_न्यूज़_24 परिवार की तरफ से श्रावण माह के अंतिम बुधवार की हार्दिक शुभकामनाएं ।1
- गंगाजल हाथ में, भ्रष्टाचार के बंटवारे की सौगंध!....... निगम पार्षदों का कथित वीडियो वायरल, ‘काली कमाई’ बराबर बांटने की बात से मचा हड़कंप शाहजहांपुर। गंगाजल हाथ में था और कथित तौर पर बात हो रही थी भ्रष्टाचार की कमाई के बंटवारे की। शाहजहांपुर से सामने आया बताया जा रहा एक वायरल वीडियो नगर निगम की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को सोशल मीडिया पर नगर निगम पार्षद बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि गंगाजल हाथ में लेकर कथित भ्रष्टाचार की रकम को बराबर बांटने की सौगंध ली जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल दावे के मुताबिक, कथित रूप से निगम की आमदनी को 60 पार्षदों के बीच बराबर बांटने और किसी एक सदस्य पर कार्रवाई या संकट आने पर सभी के एकजुट रहने की बातें कही जा रही हैं। यदि वीडियो और उसके साथ किए जा रहे दावे जांच में सही पाए जाते हैं, तो यह केवल राजनीतिक चर्चा नहीं, बल्कि नगर निगम की पारदर्शिता और जनता के पैसों की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला बन जाएगा। सबसे बड़ा सवाल यही है—जनता ने पार्षदों को विकास और जनसेवा के लिए चुना है या कथित बंटवारे की सौगंध लेने के लिए? गंगाजल हाथ में लेकर भ्रष्टाचार के कथित बंटवारे की बातें सामने आने का दावा अपने आप में इतना गंभीर है कि प्रशासन को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान, वीडियो की तारीख-स्थान और बातचीत के वास्तविक संदर्भ की पुष्टि भी जरूरी है। अगर वीडियो फर्जी या भ्रामक है तो उसकी पोल भी खुले, और अगर वीडियो असली है तो जिम्मेदार निगम पार्षदों की जवाबदेही भी तय हो। जनता के टैक्स से चलने वाले नगर निगम में एक-एक रुपये का हिसाब जनता को मिलना चाहिए। विकास के नाम पर जनता का पैसा कहां खर्च हुआ, किसे मिला और किसके हिस्से में क्या आया—इन सवालों से बचने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। फिलहाल वायरल वीडियो के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वीडियो ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है गंगाजल की सौगंध अगर भ्रष्टाचार के बंटवारे के लिए थी, तो यह लोकतंत्र और जनता के भरोसे के साथ बेहद गंभीर खिलवाड़ होगा। और अगर नहीं थी, तो फिर सच्चाई सामने लाने की जिम्मेदारी नगर निगम और प्रशासन की है।1
- दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "मैं उनकी भावना का समर्थन करता हूं। #WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "मैं उनकी भावना का समर्थन करता हूं। मैंने हमेशा सही सोच को उचित मंच तक पहुंचाने का काम किया। Phd के अभ्यर्थी भी जब इससे पहले अपनी चिंताओं को रख रहे थे। उनकी चिंता थी कि UGC के तहत नियम बिहार में नहीं बनें। इन बातों को भी मैंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा आज जिन बदलावों की मांग हो रही है...मैं प्रयास करूंगा कि मैं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाधान निकालने का निवेदन करूंगा।"1
- नगर पालिका परिषद कैराना की अपेक्षा का शिकार नवाब तालाब नवाब तालाब का रास्ता बदहाल, राहगीर परेशान कैराना। ऐतिहासिक नवाब तालाब की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह अव्यवस्था और बारिश के मौसम में जलभराव के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद कैराना की ओर से बीते करीब एक वर्ष से नाला निर्माण कर मार्ग को बेहतर बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति और ठेकेदार की कथित कछुआ चाल के चलते लोगों की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती नजर आ रही हैं। बारिश के दौरान नालियां उफनने और पानी की निकासी बाधित होने से मार्ग की स्थिति और खराब हो गई है। एक ओर नगर पालिका ऐतिहासिक नवाब तालाब के सौंदर्यीकरण और नाला निर्माण के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्तावों का हवाला दे रही है, वहीं दूसरी ओर मौके पर बदहाल रास्ता और परेशान राहगीर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने, नालियों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में राहगीरों को राहत मिल सके। पीके7 न्यूज़ की खास रिपोर्ट—देखिए नवाब तालाब की सड़कों का हाल।1
- गुड़गांव इफको चौक पर कल रात घड्डा हुआ है अभी तक सही नही हुआ है1
- दरबार गाजियाबाद यूपी 14 🙏 राम भैया भगत जी गाजियाबाद Ph 8527233646 #protest #यूपी #UttarPradesh #ViralVideoFacebook #viral #बाला जी ##1
- विकास इतना तेज निकला कि तालकटोरा स्टेडियम ही तैरने लगा! 😂 बीजेपी का विकास मॉडल देखकर लगता है—सड़कें जनता के लिए और स्विमिंग पूल नेताओं के लिए! नितिन नबीन और CM रेखा गुप्ता भी पहुंचे तो विकास ने कहा— “आइए साहब, भाषण बाद में… पहले पानी में उतरकर विकास का आनंद लीजिए!” 🤣 दिल्ली में बारिश क्या हुई, विकास के दावे भी पानी-पानी हो गए! अब अगला उद्घाटन शायद ‘तालकटोरा वाटर पार्क’ का हो! 😂1
- DL8C-AS-4788 नंबर की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। कृपया अपने ग्रुप्स में शेयर करें और जिस परिवार की हो तो पहुंच पाए। DL8C-AS-4788 नंबर की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। कृपया अपने ग्रुप्स में शेयर करें और जिस परिवार की हो तो पहुंच पाए।1
- गुजरात सूरत के उन पाटिया इलाके में एक 10 साल का लड़का छत पर खेलते हुए फिसल गया जिससे ढाई फीट का सरिया उसके पीठ से मुंह तक घुस गया जिसका इमरजेंसी ऑपरेशन करके निकाला जा रहा है।1