logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत गरनिया में मारु मेघवाल सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन, राजेंद्र चौहान बने अध्यक्ष सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत जैतारण विधानसभा क्षेत्र के गरनिया ग्राम में रविवार को मारु मेघवाल सेवा संस्थान गरनिया चौखला जैतारण की नई कार्यकारिणी का गठन उत्साह और आपसी सहमति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से बगदाराम जोगावत को संरक्षक, राजेंद्र चौहान (देवरिया) को अध्यक्ष, अमरा राम को उपाध्यक्ष, हेमराज गोयल को सचिव तथा रमेश सोलंकी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मारु मेघवाल सेवा संस्थान गरनिया चौखला के अनेक समाज बंधु मौजूद रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

12 hrs ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
12 hrs ago

सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत गरनिया में मारु मेघवाल सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन, राजेंद्र चौहान बने अध्यक्ष सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत जैतारण विधानसभा क्षेत्र के गरनिया ग्राम में रविवार को मारु मेघवाल सेवा संस्थान गरनिया चौखला जैतारण की नई कार्यकारिणी का गठन उत्साह और आपसी सहमति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का

चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से बगदाराम जोगावत को संरक्षक, राजेंद्र चौहान (देवरिया) को अध्यक्ष, अमरा राम को उपाध्यक्ष, हेमराज गोयल को सचिव तथा रमेश सोलंकी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत

किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मारु मेघवाल सेवा संस्थान गरनिया चौखला के अनेक समाज बंधु मौजूद रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Super News
    1
    Post by Super News
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी गरनिया में मारु मेघवाल सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी गठित, राजेन्द्र चौहान बने अध्यक्ष गरनिया में मारु मेघवाल सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष बने राजेन्द्र चौहान देवरिया सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत रायपुर/जैतारण। गरनिया ग्राम में रविवार को मारु मेघवाल सेवा संस्थान गरनिया चौखला जैतारण की नई कार्यकारिणी का गठन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से बगदाराम जोगावत को संरक्षक, राजेंद्र चौहान को अध्यक्ष, अमरा राम को उपाध्यक्ष, हेमराज गोयल को सचिव तथा रमेश सोलंकी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मारु मेघवाल सेवा संस्थान गरनिया चौखला के अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे और सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
गरनिया में मारु मेघवाल सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी गठित, राजेन्द्र चौहान बने अध्यक्ष
गरनिया में मारु मेघवाल सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष बने राजेन्द्र चौहान देवरिया 
सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
रायपुर/जैतारण। गरनिया ग्राम में रविवार को मारु मेघवाल सेवा संस्थान गरनिया चौखला जैतारण की नई कार्यकारिणी का गठन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से बगदाराम जोगावत को संरक्षक, राजेंद्र चौहान को अध्यक्ष, अमरा राम को उपाध्यक्ष, हेमराज गोयल को सचिव तथा रमेश सोलंकी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मारु मेघवाल सेवा संस्थान गरनिया चौखला के अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे और सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 min ago
  • Post by Social Media Rajasthan-1
    1
    Post by Social Media Rajasthan-1
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रियान बड़ी के देवरिया जाटान गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के पास झाड़ियों में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मौके पर हंगामा कर दिया और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, सचिन सिंह शनिवार शाम करीब 4 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे जसनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में गांव के आसपास झाड़ियों में पहुंचे, जहां एक पेड़ पर सचिन का शव लटका हुआ मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारने से इनकार कर दिया और एफएसएल टीम को बुलाने की मांग की। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। मृतक के परिजन प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सचिन की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे मौके से नहीं हटेंगे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
    1
    रियान बड़ी के देवरिया जाटान गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के पास झाड़ियों में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मौके पर हंगामा कर दिया और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार, सचिन सिंह शनिवार शाम करीब 4 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे जसनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।
गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में गांव के आसपास झाड़ियों में पहुंचे, जहां एक पेड़ पर सचिन का शव लटका हुआ मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारने से इनकार कर दिया और एफएसएल टीम को बुलाने की मांग की। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। मृतक के परिजन प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सचिन की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे मौके से नहीं हटेंगे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।
फिलहाल पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • अजमेर के पंचशील क्षेत्र स्थित बीपीएल कॉलोनी में देर रात बड़ा हादसा हो गया, जहां एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान के अंदर पति-पत्नी मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों को बाहर निकाला। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान काफी पुराना और कमजोर हालत में था। इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
    1
    अजमेर के पंचशील क्षेत्र स्थित बीपीएल कॉलोनी में देर रात बड़ा हादसा हो गया, जहां एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान के अंदर पति-पत्नी मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों को बाहर निकाला।
घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान काफी पुराना और कमजोर हालत में था।
इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Rameshwar lal
    1
    Post by Rameshwar lal
    user_Rameshwar lal
    Rameshwar lal
    Post Office/Courier ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बेकाबू हाथी ने कार को रौंदा ड्राईवर की मौत,महावत घायल
    1
    बेकाबू हाथी ने कार को रौंदा 
ड्राईवर की मौत,महावत घायल
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 🔥 ब्यावर में 3 दिन का बड़ा निरीक्षण! हीट वेव और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा सेंदड़ा (ब्यावर) ब्यावर जिले में तीन दिवसीय सघन निरीक्षण: हीट वेव प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं और योजनाओं की हुई गहन समीक्षा ब्यावर में जिला प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रदीप चौधरी द्वारा 30 अप्रैल से 2 मई 2026 तक जिले में तीन दिवसीय सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले में हीट वेव एवं लू तापघात प्रबंधन व्यवस्थाओं का गहन विश्लेषण किया गया। निरीक्षण के दौरान लू प्रभावित मरीजों के लिए अलग बेड की व्यवस्था, छाया एवं पेयजल उपलब्धता, डेडिकेटेड एम्बुलेंस, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित योजनाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। जिला प्रभारी अधिकारी ने चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, वार्डों एवं स्टोर का भौतिक सत्यापन किया। संस्थानों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता एवं उपयोगिता की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ब्यावर के अमृतकौर जिला चिकित्सालय में आईसीयू का गैप एनालिसिस कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए। वहीं उपजिला चिकित्सालय रायपुर, जैतारण एवं बिजयनगर का निरीक्षण कर सभी मरीजों को बेहतर एवं मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अग्रवाल माधोपुरिया पंचायत, ब्यावर में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन कैम्प का भी अवलोकन किया गया। डॉ. चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक होंगे और अन्य समाजों को भी प्रेरित करेंगे। समीक्षा के अंतिम चरण में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सेल्फ मॉनिटरिंग ओडीके ऐप के उपयोग, फील्ड वर्कर्स (आशा, सीएचओ, एएनएम) द्वारा आईएचएमआईएस के प्रभावी उपयोग तथा आईसीयू गैप एनालिसिस को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के साथ हुई समीक्षा बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया गया।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
🔥 ब्यावर में 3 दिन का बड़ा निरीक्षण! हीट वेव और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा
सेंदड़ा (ब्यावर)
ब्यावर जिले में तीन दिवसीय सघन निरीक्षण: हीट वेव प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं और योजनाओं की हुई गहन समीक्षा
ब्यावर में जिला प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रदीप चौधरी द्वारा 30 अप्रैल से 2 मई 2026 तक जिले में तीन दिवसीय सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले में हीट वेव एवं लू तापघात प्रबंधन व्यवस्थाओं का गहन विश्लेषण किया गया।
निरीक्षण के दौरान लू प्रभावित मरीजों के लिए अलग बेड की व्यवस्था, छाया एवं पेयजल उपलब्धता, डेडिकेटेड एम्बुलेंस, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित योजनाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
जिला प्रभारी अधिकारी ने चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, वार्डों एवं स्टोर का भौतिक सत्यापन किया। संस्थानों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता एवं उपयोगिता की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
ब्यावर के अमृतकौर जिला चिकित्सालय में आईसीयू का गैप एनालिसिस कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए। वहीं उपजिला चिकित्सालय रायपुर, जैतारण एवं बिजयनगर का निरीक्षण कर सभी मरीजों को बेहतर एवं मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अग्रवाल माधोपुरिया पंचायत, ब्यावर में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन कैम्प का भी अवलोकन किया गया। डॉ. चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक होंगे और अन्य समाजों को भी प्रेरित करेंगे।
समीक्षा के अंतिम चरण में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सेल्फ मॉनिटरिंग ओडीके ऐप के उपयोग, फील्ड वर्कर्स (आशा, सीएचओ, एएनएम) द्वारा आईएचएमआईएस के प्रभावी उपयोग तथा आईसीयू गैप एनालिसिस को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के साथ हुई समीक्षा बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया गया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.