Breaking News Lucknow - उत्तर प्रदेश की तरक्की से जुड़ी 4 बड़ी खबरें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास, निवेश, शिक्षा और आपदा राहत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहल सामने आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी और चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से 9 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जाने की योजना है। इससे निवेश, उत्पादन, लॉजिस्टिक्स और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। स्टार्टअप और निवेश के क्षेत्र में भी नई पहल की जा रही है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) निवेशकों का पूल तैयार करेगा, जिससे प्रदेश के स्टार्टअप्स को निवेश हासिल करने में आसानी होगी और नए उद्यमों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में 11,350 लाइब्रेरी खोले जाने की तैयारी है। इन पुस्तकालयों के माध्यम से गांवों के छात्र और युवा आधुनिक अध्ययन संसाधनों से जुड़ सकेंगे। यानी राहत से लेकर उद्योग, स्टार्टअप और शिक्षा तक—उत्तर प्रदेश विकास की नई दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
Breaking News Lucknow - उत्तर प्रदेश की तरक्की से जुड़ी 4 बड़ी खबरें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास, निवेश, शिक्षा और आपदा राहत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहल सामने आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी और चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से 9 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जाने की योजना है। इससे निवेश, उत्पादन, लॉजिस्टिक्स और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। स्टार्टअप और निवेश के क्षेत्र में भी नई पहल की जा रही है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) निवेशकों का पूल तैयार करेगा, जिससे प्रदेश के स्टार्टअप्स को निवेश हासिल करने में आसानी होगी और नए उद्यमों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में 11,350 लाइब्रेरी खोले जाने की तैयारी है। इन पुस्तकालयों के माध्यम से गांवों के छात्र और युवा आधुनिक अध्ययन संसाधनों से जुड़ सकेंगे। यानी राहत से लेकर उद्योग, स्टार्टअप और शिक्षा तक—उत्तर प्रदेश विकास की नई दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
- जालौन में 1.32 लाख जरूरतमंदों को मिला आर्थिक सुरक्षा का मजबूत कवच, हर माह खाते में पहुंच रही पेंशन ➡️ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पारदर्शी व्यवस्था, बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रितों को मिल रहा सीधा लाभ ➡️ वृद्धावस्था पेंशन से 85 हजार बुजुर्गों को मिला सहारा, दिव्यांगों और कुष्ठ रोगियों के चेहरे पर भी लौटी मुस्कान ➡️ 'सबका साथ, सबका विकास' की सोच धरातल पर साकार, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं ➡️ प्रशासनिक मुस्तैदी और संवेदनशीलता का शानदार संगम, जालौन में मजबूत हो रहा ग्रामीण और शहरी सामाजिक सुरक्षा तंत्र1
- *12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मुकदमों के झंझट से मिलेगी मुक्ति* *एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* जालौन अगर कोई मुकदमा वर्षों से न्यायालय में लंबित है और परेशान हैं, तो 12 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए बेहद अहम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित विवादों को आपसी सुलह-समझौते के जरिए शीघ्र और अंतिम रूप से निस्तारित कराने का बड़ा अवसर लेकर आ रही है। खास बात यह है कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु प्रकृति के आपराधिक वादों के साथ विभिन्न न्यायालयों और विभागों से संबंधित ऐसे मामलों का निस्तारण कराया जाएगा, जो राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जा सकते हैं। तहसील न्यायालय से लेकर उच्च स्तर के न्यायालयों तक लंबित उपयुक्त मामलों के पक्षकार आवेदन देकर आपसी सहमति के आधार पर अपने विवाद का अंतिम समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, स्टांप एवं राजस्व वाद, बैंक ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, टैक्स संबंधी मामले, बिजली चोरी, बैंक बाउंस एवं धारा 138 एनआई एक्ट, चालान, श्रम विभाग और जलकर सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। वहीं न्यायालय में अभी दाखिल न हुए मामलों को भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर, विशेषकर पारिवारिक विवादों को, सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सबसे बड़ी ताकत उसका सरल और समझौता आधारित स्वरूप है। यहां पक्षकार स्वयं पहल कर अपने विवाद को निस्तारण के लिए ला सकते हैं। आपसी सहमति से मामला समाप्त होने पर वर्षों तक चलने वाली मुकदमेबाजी, समय और खर्च से राहत मिल सकती है। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता। सचिव मनाली चंद्रा ने जनपदवासियों से अपील की कि जिनके मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विवाद का शांतिपूर्ण एवं त्वरित समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीय लोक अदालत इसी दिशा में प्रभावी माध्यम है। बाइट:-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा द्वारा दी गई4
- जालौन में कंपोजिट शराब की दुकान का औचक निरीक्षण, अनाधिकृत विक्रेता मिला!! जालौन। जनपद में आबकारी व्यवस्था को लेकर संयुक्त टीम ने चंद्र नगर, उरई स्थित कंपोजिट मदिरा की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर अनाधिकृत विक्रेता द्वारा मदिरा की बिक्री करते हुए पाए जाने का मामला सामने आया। जांच के दौरान दुकान पर निर्धारित साइन बोर्ड भी नहीं लगा मिला। इसके अलावा दुकान पर संबंधित नाम अंकित नहीं पाया गया और संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित नहीं किए गए थे। संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लिया गया। दुकान के संचालन और बिक्री व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद शराब की दुकानों पर निर्धारित नियमों के पालन और अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से ही बिक्री सुनिश्चित कराने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।1
- Breaking News - लोकल से ग्लोबल का सफर तय करेंगे यूपी के उद्योग लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थानीय उद्योगों और स्टार्टअप्स को अब वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रदेश के 20 MSME और स्टार्टअप्स को जर्मनी समेत यूरोप के प्रमुख बाजारों में प्रवेश दिलाने की तैयारी है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में तैयार उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना, उद्यमियों को वैश्विक कारोबारी अवसर उपलब्ध कराना और उत्तर प्रदेश के ‘लोकल’ उत्पादों को ‘ग्लोबल’ ब्रांड के रूप में स्थापित करना है। यूरोपीय बाजार में प्रवेश से चयनित उद्यमों को नए खरीदारों, कारोबारी साझेदारों और निवेश के अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और निर्यात संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने पर भी जोर दिया जाएगा। इस कदम से उत्तर प्रदेश के MSME सेक्टर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत आधार मिलने की संभावना है। सरकार का फोकस ऐसे उद्यमों को आगे बढ़ाने पर है, जिनके उत्पादों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप क्षमता मौजूद है। स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार बढ़ाने के साथ-साथ यह पहल उत्तर प्रदेश को निर्यात और स्टार्टअप इकोसिस्टम के क्षेत्र में नई ऊंचाई देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।1
- 🐢 सड़क पर मिला कछुआ, सुरक्षित नाले में छोड़ा जालौन। रावतान निवासी मंगल यादव को सड़क पर एक कछुआ दिखाई दिया। उन्होंने कछुए को सुरक्षित तरीके से उठाकर सड़क से हटाया और उसे पास के सुरक्षित नाले में छोड़ दिया। मंगल यादव के इस कार्य की लोगों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क पर मिलने वाले जीव-जंतुओं की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव या जीव-जंतु को नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि उसकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं।1
- शराब की दुकानों पर प्रशासन का सख्त पहरा /एसडीएम-सीओ व आबकारी टीम ने किया औचक निरीक्षण* *बिक्री रजिस्टर /स्टॉक और लाइसेंस समेत व्यवस्थाओं की हुई जांच /ओवररेटिंग पर सख्त चेतावनी* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला *शराब की दुकानों पर प्रशासन का सख्त पहरा /एसडीएम-सीओ व आबकारी टीम ने किया औचक निरीक्षण* *बिक्री रजिस्टर /स्टॉक और लाइसेंस समेत व्यवस्थाओं की हुई जांच /ओवररेटिंग पर सख्त चेतावनी* जनपद जालौन माधौगढ़ शराब की दुकानों पर नियमों के पालन और निर्धारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया सोमवार को माधौगढ़ नगर क्षेत्र में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर बिक्री व्यवस्था स्टॉक बिक्री रजिस्टर लाइसेंस एवं अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की अभियान के दौरान एसडीएम राकेश सोनी क्षेत्राधिकारी (CO) अजय सिंह एवं आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने विभिन्न शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से दुकान संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही टीम ने दुकानों पर उपलब्ध शराब के स्टॉक का मिलान बिक्री रजिस्टर में दर्ज विवरण से किया और अभिलेखों को भी जांचा आप को बता दें निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शराब की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित रेट एवं समय सीमा के अनुसार ही की जाए किसी भी ग्राहक से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने यानी ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसडीएम राकेश सोनी ने कहा कि शराब की दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि बिक्री के दौरान ग्राहकों के साथ किसी प्रकार की मनमानी न की जाए और दुकान के आसपास भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए वहीं सीओ अजय सिंह ने दुकानों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आबकारी विभाग की टीम ने दुकानों पर उपलब्ध शराब की विभिन्न श्रेणियों और स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की भी पड़ताल की अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी दी कि शराब की बिक्री में किसी भी तरह की अनियमितता ओवररेटिंग अवैध बिक्री या नियमों की अनदेखी सामने आने पर संबंधित के खिलाफ आबकारी नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी प्रशासन की इस संयुक्त कार्यवाही का उद्देश्य शराब की दुकानों पर पारदर्शी बिक्री व्यवस्था कायम करना ओवररेटिंग पर रोक लगाना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है अधिकारियों ने साफ किया कि क्षेत्र में इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को किसी भी स्थिति में राहत नहीं दी जाएगी प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा बता दें अधिकारियों ने दुकानदारों को सभी जरूरी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए4
- अजनारी बायपास जीतू ठाकुर वाली गली में एक युवक पर अवैध कट्टे से एक दर्जन युवकों ने युवक पर जान से मारने की नियत से किया फायर अजनारी बायपास पर युवक को शाम 7 बजे के लगभग गैंगबंद युवकों ने मारी गोली, घायल अस्पताल रेफर* घायल युवक का नाम मोहित निवासी रामनगर का बताया जा रहा है *सूत्रों के अनुसार 2 बजे के आस पास कथित रेशु ठाकुर और घायल मोहित के बीच हुई थी कहा सुनी* उरई के अजनारी बायपास स्थित जीतू ठाकुर वाली गली में एक युवक पर कट्टे से फायर किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में युवक घायल हो गया। घटना उरई कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। घायल युवक के अनुसार, मौके पर करीब 15 लोग मौजूद थे और उनके हाथों में हथियार थे। घटना के बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। ⚠️ फायरिंग की वजह और आरोपियों की पहचान की स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। जिला संवाददाता राम चन्द्र राजपूत जालौन bbn 72
- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा लंबित मुकदमों का निस्तारण आपसी सहमति से एक ही दिन में खत्म होंगे सालों पुराने विवाद; न लगेगा शुल्क, न होगी अपील उरई (जालौन)। वर्षों से न्यायालयों में लंबित मुकदमों और अदालती चक्करों से मुक्ति दिलाने के लिए 12 सितंबर 2026 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में पक्षकार आपसी बातचीत और सुलह-समझौते के माध्यम से अपने विवादों का त्वरित व अंतिम निस्तारण करा सकेंगे। प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने बताया कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसमें शमनीय आपराधिक वाद, पारिवारिक व वैवाहिक विवाद, बैंक ऋण वसूली, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट), राजस्व, बिजली चोरी, जलकर, टैक्स व भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का निस्तारण कराया जाएगा। इसके अलावा जो मामले अभी कोर्ट में दाखिल नहीं हुए हैं, उन्हें भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता है। सचिव ने बताया कि लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और इसके खिलाफ कोई अपील नहीं होती, जिससे पक्षकारों का समय व धन दोनों बचता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में पहुंचकर अपने मुकदमों का शांतिपूर्ण समाधान कराएं।1
- जालौन में सड़क पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, लगा जाम!! जेसीबी से हटाया गया!! 20 मिनट बाद खुला रास्ता, नगर पालिका की जेसीबी ने हटाया पेड़ जालौन में सड़क पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़ जालौन। कैलाशी देवी स्कूल के आगे उरगांव रोड पर रविवार को अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में नगर पालिका की जेसीबी मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। जेसीबी की मदद से पेड़ को सड़क से हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। रास्ता खुलने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।1