धमधा में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, कपड़ा व्यापारी से वारदात से नगर में दहशत धमधा में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, कपड़ा व्यापारी से वारदात से नगर में दहशत - धमधा नगर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। धमधा स्थित ब्लू लाइट ढाबा के सामने दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की वारदात हो गई। घटना के बाद से व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे कपड़ों की दुकान लगाने वाले व्यापारी के पास तीन युवक बाइक से पहुंचे। उन्होंने करीब 9 हजार रुपये के कपड़े खरीदे और बाइक पर बैठ गए। जैसे ही व्यापारी ने पैसे मांगने की कोशिश की, आरोपियों में से एक युवक बाइक से उतरा और चाकू निकालकर व्यापारी को डराते हुए उसकी ओर दौड़ा। जान बचाने के लिए व्यापारी मौके से भागा और सीधे थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक ओर दुर्ग पुलिस लगातार मजबूत पेट्रोलिंग और सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर दोपहर 12 बजे मुख्य मार्ग पर इस तरह की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े इस तरह चाकू लहराकर लूट की जा सकती है, तो सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति क्या है

- गृह मंत्री विजय शर्मा ने क्या कुछ कहा सुनी1
- मुंगेली में ऑपरेशन बाज़: 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार1
- बेमेतरा, 02 मार्च 2026 आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।1
- थाना लांजी पर सूचना प्राप्त हुई की बाघ नदी ग्राम कुल्पा में एक व्यक्ति नदी में पानी में डूब गया है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर सूचना तस्दीक की गई जिसमें पाया गया की ग्राम कुल्पा निवासी सुरेन्द्र पिता सुंदर लाल लिलहारे उम्र 43 साल बाघ नदी में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबकर मृत्यु हो गई है,मौके पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस बल द्वारा मृतक के शव को नदी से निकाला जाकर शव पंचायतनामा सम्बन्धी कार्यवाही की जाकर मृतक के शव की सिविल हॉस्पिटल लांजी से पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें मृत्यु का कारण पानी में डूबने से होना बताया गया है मर्ग जांच में अग्रिम जांच संबंधी कार्यवाही की जा रही है ।1
- Post by GURUJITV NEWS1
- होली के पूर्व कापसी बाजार में शांति समिति की बैठक आयोजित । पखांजूर । कांकेर /पखांजूर थाना अंतर्गत ग्राम कापसी में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कापसी बाजार के व्यापारी, ग्रामीणजन एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है जिसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नशाखोरी एवं हुड़दंग से दूर रहें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस द्वारा सतत गश्त एवं निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बाजार अध्यक्ष राजेश साहा, उपाध्यक्ष आनन्द देवनाथ, सचिव किरण पाल, सहसचिव देवाशीष नाग, कोषाध्यक्ष विप्लव हालदार, लेखा परीक्षक दीपेश साहा, संरक्षक मनमथ मंडल, से आकाश पोद्दार, सौमित्र दे, शंकर पोद्दार, माधव पाल , सुशील पाल, मनोज खंडेलवाल, शिक्षक जीडी जैन , ग्राम समिति से वासु बैनर्जी, लक्ष्मण दास, अजय साहा, मुकेश राय, भोचा दास, अमित सरकार, श्रीवास देवनाथ, सुजीत विश्वास , नारायण देवनाथ, समेत अन्य की उपस्थिति रही2
- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय का किया आत्मीय स्वागत सारे कार्यकर्ता पहुंचे शंकर नगर2
- अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य विज्ञान मेला का आयोजन1
- *भागवत कथा के आयोजन में अस्तरा पहुंची विधायक श्री मति सावित्री मंडावी* *भानुप्रतापपुर आज ग्राम अस्तरा ( कोरर ) में पोटाई परिवार श्री नवल पोटाई श्री सोमनाथ पोटाई द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी ने कथा अमृत का रसपान किया।* *साथ हि अपने संबोधन में विधायक श्री मति सावित्री मंडावी जी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है पोटाई परिवार के निमंत्रण के माध्यम से मुझे कथा का रसपान करने का अवसर मिला दोनों चुनाव में मुझे राड़वाही अस्तरा बुथ से वोटो के माध्यम से आपसे जो प्यार मिला उसे कभी नहीं भूला पाऊंगी* *जिला कांग्रेस सचिव अकरम कुरैशी ने कहा कि कथा सुनने के बाद इसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करे तब जाके ऐसा आयोजन सफल होगा साथ हि पोटाई परिवार और कांग्रेस नेता सुनहेर गजेंद्र जी को भी धन्यवाद जो आपके निवेदन पर विधायक महोदय और कांग्रेस के सभी नेता यहां उपस्थित हुए* *इस अवसर पर अकरम कुरैशी (सचिव जिला कांग्रेस कमेटी) गणेश सोनी( सयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी)सरोज मरकाम (जनपद सदस्य) शोएब अहमद( उपाध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस, बृज मंडावी (मंडल अध्यक्ष)सुन्हेर गजेन्द्र(पूर्व मंडी उपाध्यक्ष ) गोपाल मौहान (कांग्रेस नेता)महेन्द्र सिन्हा, समरेश शोरी जितेंद्र साहू सुरेश राजपूत लिलेश साहू रोहित यादव(उपसरपंच डोंगरगांव) आदि उपस्थित रहे।*4