Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ - नगर निगम जोन-2: मालवीय नगर वार्ड, मोतीझील लखनऊ का मामला कॉलोनी में विकास नाली में बह रहा है। मालवीय नगर वार्ड, मोतीझील कॉलोनी की गली का हाल देखिए।* नगर निगम जोन-2 लगता है, पर साफ-सफाई की व्यवस्था चौपट है। चार-पांच दिन से नाली चोक है, पानी गलियों में भरा है। लोग इसी गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। यही है नगर निगम का विकास? अगर सफाई होती तो गलियों में पानी न भरता। अब आप खुद समझ लीजिए विकास कितनी तेजी से दौड़ रहा है - वो दौड़ नाली में गिर रहा है। नगर निगम लखनऊ से सवाल -कब तक कागजों में विकास दिखाओगे? जमीन पर तो गलियां तालाब बनी हैं। मालवीय नगर वार्ड।
Ujjwal Patel
लखनऊ - नगर निगम जोन-2: मालवीय नगर वार्ड, मोतीझील लखनऊ का मामला कॉलोनी में विकास नाली में बह रहा है। मालवीय नगर वार्ड, मोतीझील कॉलोनी की गली का हाल देखिए।* नगर निगम जोन-2 लगता है, पर साफ-सफाई की व्यवस्था चौपट है। चार-पांच दिन से नाली चोक है, पानी गलियों में भरा है। लोग इसी गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। यही है नगर निगम का विकास? अगर सफाई होती तो गलियों में पानी न भरता। अब आप खुद समझ लीजिए विकास कितनी तेजी से दौड़ रहा है - वो दौड़ नाली में गिर रहा है। नगर निगम लखनऊ से सवाल -कब तक कागजों में विकास दिखाओगे? जमीन पर तो गलियां तालाब बनी हैं। मालवीय नगर वार्ड।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई के सवायजपुर से भाजपा विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला,सपा नेता के परिजनों पर हमले का आरोप,हमले में घायल विधायक के भतीजे को भेजा इलाज के लिए......पुलिस जांच पड़ताल और कार्यवाई में लगी..... हरदोई के सवायजपुर में कूड़ा डालने और रास्ते में जानवर बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। भाजपा विधायक कु. माधवेंद्र प्रताप सिंह के भतीजे और रानी इंद्र कुंवरि विद्यालय के प्रबंधक अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह पर हमला कर दिया गया। घटना के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल और उनके ससुर जागेश्वर पाल समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवेक सिंह ने विद्यालय के सामने गंदगी फैलाने और रास्ते में जानवर बांधने से मना किया था,जिसके बाद विवाद बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को भी विवेक सिंह ने गंदगी फैलाने से लोगों को रोका था।बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर दोबारा गंदगी देखकर उन्होंने विरोध किया तो पहले से मौजूद लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।आरोप है कि धारदार हथियार से हमला करने के साथ उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस के मुताबिक मौके पर हवाई फायर हुआ और विपक्षी पक्ष की ओर से छत से ईंट आदि से विवेक सिंह के सिर पर प्रहार किया गया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। सीएचसी सवायजपुर से प्राथमिक उपचार के बाद विवेक सिंह को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।चिकित्सकों ने सिर में इंजरी बताई है और साफ किया कि उन्हें गोली नहीं लगी है।पुलिस के मुताबिक तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद सवायजपुर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और कानून-व्यवस्था सामान्य बताई गई है। #HardoiNews #UPPolice #HardoiCrime #Sawayajpur #BJP #SamajwadiParty #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeUpdates #Hardoi #Sawayajpur #HardoiNews #UPCrime #BJPNews #SamajwadiParty #LawAndOrder #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews1
- आगरा: 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित, मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप। आगरा के फतेहाबाद थाने में तैनात एक उप निरीक्षक पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्वत की रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी। मामला 14 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से संबंधित वीडियो और ऑडियो की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की जिम्मेदारी आगरा के अपर पुलिस आयुक्त और डीआईजी स्तर के अधिकारी को दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839860813 भी जारी किया है। विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज कराने की अपील की है। मामला वायरल हैं तथ्यों की पुष्टि नही हुई है। जांच के बाद साफ़ हो जाएगा।1
- ग्राम पंचायत ढखवा मॉल में त्योहार के 1 दिन पहले हुई साफ सफाई लोगों ने प्रधान की की प्रशंसा ग्राम पंचायत ढखवा माल मलिहाबाद में 27 अगस्त 2026, गुरुवार को एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान के निर्देश पर गांव के बाहर सड़क के दोनों किनारों पर जमा कूड़ा और गोबर हटाया गया। काफी समय से ग्रामीण सड़क के किनारे गोबर डालते आ रहे थे, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई लोगों की शिकायत थी कि गोबर के कारण वाहन फिसलने से दुर्घटनाएं हो चुकी थीं। इन समस्याओं को देखते हुए और आगामी रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए, प्रधान ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर यह सफाई कार्य करवाया। ट्रैक्टर की मदद से ढखवा गांव से लेकर इब्राहिमपुर की पुलिया तक सड़क की सफाई की गई। इस पहल के लिए गांव वालों ने ग्राम प्रधान की सराहना की। ग्रामीणों का मानना था कि गोबर और कूड़े के जमाव से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था, जिसे समय रहते टाल दिया2
- उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 41 BAMS पंजीयन किए गए और संबंधित लोगों को प्रैक्टिस की अनुमति दी गई। डॉ. राय ने... उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 41 BAMS पंजीयन किए गए और संबंधित लोगों को प्रैक्टिस की अनुमति दी गई। डॉ. राय ने...1
- पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मचा हड़कंप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग निवासी एक युवक की पाकिस्तान के झंडे के साथ कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले को लेकर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर देशविरोधी गतिविधियों अथवा ताकतों के समर्थन का संदेश देने वाली किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। अतुल तिवारी ने तल्ख अंदाज में कहा, “ऐसे लोगों पर मैं थूकता हूं। जो लोग भारत की धरती पर रहकर देशविरोधियों के साथ खड़े होते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन का डंडा चलना बहुत जरूरी है।” भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले उसके प्रभाव और गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फोटो की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मंशा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसके पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी तथा यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है। यह समाचार वायरल वीडियो पर आधारित है किसी भी आधिकारिक पोस्ट होना सुनिश्चित नहीं किया गया है संबंधित न्यूज़ चैनल भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता1
- ssufifjsgwjdkfmcnsnqkaksmxnsbaftugcfhhrehiigdeghkjhdeiofrfjdhsk1
- सीतापुर कल्ली नैमिष रोड पर भीषण सड़क हादसा बनारस के दो श्रद्धालुओं की मौत कई घायल मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, दो भाई की मौत तीसरी मां घायल ड्राइवर भी घायल बनारस के दाल मंडी के रहने वाले हैं सभी1
- वायरल वीडियो कन्नौज का बताया जा रहा है जिसमें खुद पुलिसकर्मी एक दूसरे के ऊपर गिर रहे हैं।1