नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत बाइक स्कूटी रैली को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी....नगर पालिका परिषद मंझनपुर परिसर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित बाइक स्कूटी रैली को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी ने हरी झंडी दिखा रवाना कर संबोधित किया।जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने महिलाओं की बाइक स्कूटी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी माताएं,बहनें और बेटियां सदियों से समाज की रीढ़ रही हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दिया है—चाहे वह शिक्षा हो,राजनीति हो,विज्ञान हो या खेल का मैदान। अब समय है कि उन्हें निर्णय लेने के हर मंच पर समान अवसर मिले।इस समय हमारे देश में राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री जैसे अहम पद महिलाएं ही संभाल रही हैं उन्होंने देश की गरिमा और गौरव,दोनों को बढ़ाया है।2014 में हमारे देश में करोड़ों महिलाएं ऐसी थी,जिन्होंने कभी बैंक का दरवाजा भी नहीं देखा था महिलाएं बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी ही नहीं थी तो उन्हें बैंकिंग का लाभ कैसे मिलता हमने जनधन योजना शुरू की तो देश की 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खुले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ेगी यह कदम समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया व महिलाएं पूरे मार्ग में तख्तियां और नारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण संदेश दिया।इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं है,बल्कि यह हमारे समाज की सोच में बदलाव का प्रतीक है। यह अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकार,सम्मान और नेतृत्व में उचित भागीदारी देने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस मौके पर जिला महामंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजक ज्योति केसरवानी,कार्यक्रम संयोजक व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया,जिला मंत्री फूलमती सरोज,सभासद प्रीति कौशल सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

- कौशांबी...दिनांक 16.04.2026 की रात्रि को अटसराय पुल के पास कंटेनर व मोटरसाइकिल में टक्कर होने की सूचना पर थाना सैनी पुलिस मौके पर पहूची तो पाया कि मोटरसाइकिल सवार विवेक कुमार यादव जो वर्तमान में आरक्षी पद पर जनपद फतेहपुर में यूपी 112 में तैनात थे । वह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल आरक्षी को तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा सीएचसी सिराथू लाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी भेजा गया है ।प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी वाहन पुलिस हिरासत में है। कानून-व्यवस्था सामान्य है। प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह की वीडियो बाइट।1
- *बन्द बक्से में हाईवे किनारे झाड़ियों में मिली लाश* *जनपद कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के चकिया ग्राम सभा के पास बुधवार की देर शाम हाइवे के किनारे झाड़ियों में बंद बक्से में एक लाश मिली है बक्से में लाश मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने बक्शा जब खोल कर देखा तो उसके अंदर रक्तरंजित महिला की लाश मिली है मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों को थाना पुलिस ने दे दी है लाश की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आशंका जताई जा रही है किसी ने हत्या करने के बाद लाश को बक्से में बंद करके झाड़ियों में फेंक दिया है आशंका है कि बक्से के अंदर महिला की लाश है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद बक्से में लाश बंद करके फेंकने वाले अपराधी कौन हैं यह बड़ा सवाल खड़ा है। पत्रकार रफेल अहमद1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by T B NEWS1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी2
- Post by Ram singh passi ⚔️1
- *चलते डंपर में लगी भीषण आग, सड़क पर मचा हड़कंप* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धमावा पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचरा लदे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि डंपर चलते समय ही आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। वहीं, आग की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है।1
- *चोलापुर/वाराणसी । नेहिया ग्राम सभा में बाबा भैरवनाथ गेट पर लगे डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाड़े जाने की घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है.* *जिसके चलते आक्रोषित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया.* *प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषी व्यक्ति की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.*1