मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटे *कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक पूर्व प्रधान को बाइक सवार अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव की है।जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल मनोज कुमार को मूरतगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे पुरानी रंजिश सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by KEN1
- Post by Local news tv1
- मंझनपुर तहसील क्षेत्र के चाकथामा गांव में रविवार सुबह घर की पुताई के लिए मिट्टी के टीला से मिट्टी निकाल रही दर्जनों महिलाएं अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर जाने से महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गईं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ो ग्रामीण पहुंच गए और बचाव एवं राहत कार्य में लग गए मिट्टी हटाकर दबी महिलाओं को बाहर निकल गया इस हादसे में मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई मृतकों की पहचान:उत्तरा देवी उम्र 40 साल पत्नी नोखेलाल वा गीता देवी उम्र 42 साल पत्नी लल्लू और अंकिता उर्फ बिट्टी देवी उम्र 8 वर्ष पुत्री लल्लू के रूप में हुई है तमाम महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई है गंभीर हालत में घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है मिट्टी में दबी महिलाओं जितिया पत्नी जीत लाल और अंकित पुत्र लल्लू सहित कई लोगों को ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर बाहर निकालने के बाद घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया हादसे की जानकारी थाना पुलिस एंबुलेंस और तहसील प्रशासन को दी गई है जानकारी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गई है राहत-बचाव कार्य जारी है मृतक महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अचानक हुई इस दर्दनाक घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा है पूरे गांव में शोक की लहर है1
- गंभीरा पूर्व मे इस नाले मे आधे गाँव का पानी नाली द्वारा आता है और इस नाले की सफाई ज़ब से ये बना है तब से नहीं हुई और ना ही इसको कोई प्रधान चाहे भूतपूर्व हो चाहे वर्तमान के प्रधान कोई नहीं ध्यान दिया कृपया इसकी सफाई कराई जाये क्युकी इसमें मछर से बीमारी बढ़ रही है!1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर मौके से हुए फरार1