महोबा अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जनपद महोबा के तत्वावधान में चरखारी स्थित प्राचीन सिद्ध मंदिर श्री बटुक भैरवनाथ जी के पावन परिसर में भगवान श्री हरि विष्णु के षष्टम अवतार, चिरंजीवी प्रभु परशुराम जी का जन्मोत्सव पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भक्ति भावपूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान श्री परशुराम जी का पूजन-अर्चन, हवन, संगीतमय चालीसा पाठ एवं सामूहिक आरती का आयोजन अत्यंत भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा। इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित जुगुल किशोर द्विवेदी उर्फ महंत जुगुल भारती ने भगवान परशुराम के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब धर्म की अवहेलना होती है और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान स्वयं मनुष्य रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने सभी से अपने धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी समरसता एवं एकता बनाए रखने का आह्वान किया, जिससे समाज को उन्नति के पथ पर अग्रसर किया जा सके। साथ ही जिला महोबा शहर के प्रसिद्ध प्राइवेट स्टैंड पर बने भगवान परशुराम जी के मंदिर में सुबह से ही आज भक्तों की कतार लगी हुई थी साथ ही सुबह से ही भंडारा और प्रसाद प्रारंभ था मंच में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के सुंदर चरित्र का चित्रण बखूबी भक्तों और समाजसेवी नेताओं ने अपने-अपने अंदाज में भगवान परशुराम को नमन करते हुए भगवान परशुराम के पद चीहन में चलने के लिए प्रेरित करते रहे जिसमें सदर विधायक राकेश कुमार गोस्वामी साथ ही राठ नगर पालिका अध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा की तमाम कार्यकर्ता और ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम देर रात चला रहा

- जालौन में नगरपालिका के दबंग सभासदों की दबंगई आई सामने1
- देखिए मजेदार जमीन स्तर की खबर हमारे साथ। अगर हमारी खबर अच्छी लगे तो हमें लाइक कमेंट और फॉलो जरूर करें1
- Post by राजीव कुमार1
- राठ में एक दहेज से भरी पिकअप में आग लग गई, जिससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अलकछवा-खजली की रहने वाली वर्षा ठाकुर की शादी शारदा पैलेस में संपन्न हुई थी, और दहेज का सामान पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से अलमारी, सोफा, टीवी, फ्रिज, कूलर, आटा-दाल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रही चिंगारी से आग पिकअप तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के मुताबिक 👇👇👇👇 गाड़ी मालिक सुनील कुमार S/O श्याम बाबू हरसुंडी रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- राठ। थाना राठ क्षेत्र अन्तर्गत ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 58 वर्षीय हरिश्चंद्र मिश्रा, मान बहादुर मिश्रा निवासी ग्राम खेड़ा शिलाजीत थाना जरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।1
- हो रही जनता के साथ नाइंसाफी के खिलाफ विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के समाज सेवायों के साथ मिलकर समजसेवी अरशद मामा ने दिया उप जिला अधिकारी को ज्ञापन1
- “पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने लगाई फांसी, बबेरू में डबल क्राइम से सनसनी” #बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां ग्राम बगेहटा निवासी 48 वर्षीय मुबिन शेख ने 16 अप्रैल को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी… जिसके बाद से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी… वहीं आज 20 अप्रैल को आरोपी मुबिन शेख ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है… पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है… इस पूरे घटनाक्रम पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने जानकारी दी है… #BandaNews #Baberu #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #DoubleCrime #Justice #HindiNews #followers #highlightseveryone1
- हमीरपुर जिले के मुस्करा के पहाड़ी गांव में नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइनें सूखी पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक शुरू नहीं हुई। उन्हें चोहड़ों (गड्ढों/तालाबों) का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। सरकार ने इस योजना के लिए भारी भरकम बजट आवंटित किया था, लेकिन परिणाम शून्य है। ग्रामीण पानी के लिए चंदा जुटा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।1