अपहृत 11 वर्षीय बच्चे को 6 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस और डीसीपी उत्तरी जोन की सर्विलांस/क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले का महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर 11 वर्षीय अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। � पुलिस के अनुसार, 3/4 अगस्त 2026 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम पर परिचय के बाद आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था। शादी से इनकार करने पर उसने फोन पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और पीड़िता के 11 वर्षीय पुत्र के अपहरण की आशंका जताई गई। शिकायत के आधार पर थाना मड़ियांव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। � जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अगस्त को जनपद बहराइच के ग्राम चुलम्भा, कैसरगंज क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी अजय यादव उर्फ छन्नूलाल यादव (25 वर्ष) निवासी थाना गोपचांदपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। � पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने उसके नाबालिग पुत्र का अपहरण कर लिया था। मामले में थाना मड़ियांव पुलिस एवं सर्विलांस/क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई से बच्चे की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी।
अपहृत 11 वर्षीय बच्चे को 6 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस और डीसीपी उत्तरी जोन की सर्विलांस/क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले का महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर 11 वर्षीय अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। � पुलिस के अनुसार, 3/4 अगस्त 2026 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम पर परिचय के बाद आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था। शादी से इनकार करने पर उसने फोन पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और पीड़िता के 11 वर्षीय पुत्र के अपहरण की आशंका जताई गई। शिकायत के आधार
पर थाना मड़ियांव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। � जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अगस्त को जनपद बहराइच के ग्राम चुलम्भा, कैसरगंज क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी अजय यादव उर्फ छन्नूलाल यादव (25 वर्ष) निवासी थाना गोपचांदपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। � पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने उसके नाबालिग पुत्र का अपहरण कर लिया था। मामले में थाना मड़ियांव पुलिस एवं सर्विलांस/क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई से बच्चे की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी।
- लखनऊ । हुसैनगंज थाना क्षेत्र में कैंट रोड स्थित उदयगंज फ्लाईओवर के पास भीषण जाम वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौके पर पुलिस नदारद बताई जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम में एक एंबुलेंस भी कुछ देर तक फंसी रही, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- लखनऊ के कमता चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के दो पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल लखनऊ के कमता चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के दो पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनसे सवाल-जवाब किए। वीडियो के अंत में एक बुजुर्ग व्यक्ति कैमरे पर दावा करते हुए कहते हैं कि "हमसे ₹500 लिए हैं।" इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी पुलिसकर्मियों से जवाब मांगते नजर आते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इस मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल वीडियो..👆🏻1
- राजधानी लखनऊ के थाना विकासनगर आपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मात्र 115 दिनों में माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय लखनऊ कोर्ट संख्या 01 (माननीय जिला जज जनपद लखनऊ) द्वारा *ब्लाइण्ड मर्डर एवं लूट के प्रकरण में 03 अभियुक्तों को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास* एवं *प्रत्येक को 45000/- रू0 (कुल 135000/-रूपये)* के जुर्माने से दण्डित किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट!!1
- अधूरी नाली से बसहां में जलभराव, गंदगी और बीमारियों का खतरा"* _रामभरोस से अच्छे लाल निषाद के घर तक नाली बनी आगे धीरेंद्र कुमार दुबे के घर के पास नाला खोदकर छोड़ दिया, संचारी रोग अभियान की पोल खुली *सुलतानपुर।* विकासखंड दोस्तपुर की ग्राम पंचायत बसहां में अधूरे नाले के कारण ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो गया है। रामभरोस के घर से अच्छे लाल निषाद के घर तक नाली के आगे नाला खोदकर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते बरसात में पूरे इलाके में जलभराव हो जाता है। *निकासी बंद, गांव बना तालाब* स्थानीय लोगों के अनुसार नाली का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से पानी आगे नहीं निकल पाता। थोड़ी बारिश में ही घरों के सामने और रास्तों पर गंदा पानी भर जाता है। कीचड़ और बदबू के कारण लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों का कहना है, _"नाला बीच में ही बंद है। पानी आगे जाता ही नहीं। बरसात में घरों में पानी घुस जाता है और बच्चे-बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।"_ *संचारी रोग अभियान पर सवाल, बढ़ रही बीमारियां* एक तरफ सरकार संचारी रोग अभियान और स्वच्छता अभियान के तहत गांवों को रोगमुक्त करने का दावा कर रही है, वहीं बसहां में जलभराव और गंदगी के कारण डायरिया, बुखार, मलेरिया और त्वचा रोग जैसी बीमारियां बढ़ गई हैं। गंदे पानी से मच्छर पनप रहे हैं और दूषित माहौल से ग्रामीण परेशान हैं। *ग्रामवासियों का आरोप: जिम्मेदारों की लापरवाही* ग्रामीणों का आरोप है कि नाला निर्माण का काम शुरू कर बीच में ही छोड़ दिया गया। कई बार प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के कारण गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। *मांग: जांच कर दोषियों पर कार्रवाई, नाला पूरा कराया जाए* पीड़ित ग्रामीणों ने बीडीओ दोस्तपुर और जिला प्रशासन से मांग की है कि बसहां में जलभराव का कारण पता कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही रामभरोस से अच्छे लाल निषाद के घर के आगे निकासी का निर्माण तत्काल पूरा कराया जाए ताकि बरसात में लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।1
- लखनऊ: राजधानी में एक बार फिर यातायात पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। रकाबगंज क्षेत्र में एक वाहन चालक और यातायात निरीक्षक (टीआई) हरिराम यादव के बीच हुई नोक-झोंक लखनऊ: राजधानी में एक बार फिर यातायात पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। रकाबगंज क्षेत्र में एक वाहन चालक और यातायात निरीक्षक (टीआई) हरिराम यादव के बीच हुई नोक-झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। यदि वीडियो वास्तविक घटना को दर्शाता है, तो यह आमजन और यातायात पुलिस के बीच संवाद एवं व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े करता है। गौरतलब है कि लखनऊ पुलिस शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसे में यदि किसी कर्मचारी का व्यवहार विभाग की छवि को प्रभावित करता है, तो इससे पूरे विभाग की साख पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने से आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सकता है।1
- दुबग्गा बसंत कुंज में एलडीए की कार्रवाई, अवैध कब्जाधारियों को 12 दिन का समय*दुबग्गा स्थित बसंत कुंज में एलडीए की टीम मकान खाली कराने पहुंची ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रह रहे लोगों ने एलडीए अधिकारियों से कुछ दिनों की मोहलत मांगी* *इस पर एलडीए ने 12 दिन का समय देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर मकान खाली कर दें* *अन्यथा दोबारा अभियान चलाकर कब्जा हटाया जाएगा* *एलडीए अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के नाम वैध रूप से आवंटन है, उन्हें नियमानुसार उनके मकान का कब्जा दिया जाए1