राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन नागौर,,राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले में 14 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार शाम को टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजमेर संभागीय आयुक्त व जिला प्रभारी सचिव शक्तिसिंह राठौड़ ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संखवास निवासी श्रवण कुमार द्वारा मशक वादन से की गई। इस दौरान जैसलमेर से आए जस्सू खान ने राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में उनके केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश लोकगीत ने सबका मन मोह लिया। वहीं किशनगढ़ से आई पूजा नरूका एंड पार्टी ने चरी नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस दौरान मेड़ता रोड़ के कैलाश नीमावत ने राजस्थानी लोक गायन की प्रस्तुति दी। वहीं जोधपुर से आई लीला देवी एंड पार्टी ने कालबेलिया नृत्य करते हुए विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए सबको अचंभित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, तहसीलदार नरसिंह राम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के विद्यार्थी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन नागौर,,राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले में 14 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार शाम को टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजमेर संभागीय आयुक्त व
जिला प्रभारी सचिव शक्तिसिंह राठौड़ ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संखवास निवासी श्रवण कुमार द्वारा मशक वादन से की गई। इस दौरान जैसलमेर से आए जस्सू खान ने राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में उनके केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश लोकगीत ने सबका मन
मोह लिया। वहीं किशनगढ़ से आई पूजा नरूका एंड पार्टी ने चरी नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस दौरान मेड़ता रोड़ के कैलाश नीमावत ने राजस्थानी लोक गायन की प्रस्तुति दी। वहीं जोधपुर से आई लीला देवी एंड पार्टी ने कालबेलिया नृत्य करते हुए विभिन्न
प्रकार के हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए सबको अचंभित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, तहसीलदार नरसिंह राम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के विद्यार्थी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- थोड़े से लालच में आकर अपने बैंक खाते, मोबाइल सिम एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी नहीं दें, क्योंकि साइबर अपराधी इसका दुरुपयोग करते हैं, जिससे आपको आर्थिक एवं मानसिक हानि उठानी पड़ सकती है। उक्त कृत्य म्यूल अकाउंट साइबर अपराध में सहभागी माने जाते हैं और इनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाती है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर दें।1
- श्रीबालाजी कस्बे के माजीसा में जसोल दरबार में आज नवरात्रि के प्रथम दिनपूजा आरती करके गुरुवार को मां के दरबार में राती जोगा का प्रोग्राम रखा गया इस दरबार में कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता यहां पर सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती सभी प्रकार की निशुल्क सुविधा है जो भी भक्त खाली हाथ आता है झोली भरकर ले जाता हैं1
- जयपुर जिले के शाहपुरा में गुरुवार को हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिन्दू नव वर्ष स्वागत समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा कस्बे के मंडी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी और पीपली तिराया पर धर्म सभा के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा में भारत माता की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके पीछे सैकड़ों युवा केसरिया ध्वज लिए चल रहे थे, जिससे पूरा कस्बा केसरिया रंग में रंगा नजर आया। बैंड बाजों के साथ चल रहे इन युवाओं ने भारत माता की जय,वंदे मातरम् और हिंदू नव संवत्सर मंगलमय हो' जैसे उद्घोष किए। रैली में डीजे और पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुष भी नृत्य करते हुए शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कस्बे के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान अखाड़ेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, वहीं विभिन्न प्रकार की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का समापन पीपली चौराहे पर एक विशाल धर्म सभा के साथ हुआ। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी।1
- मौसम विभाग नया अलर्ट जारी किया गया अगले 24 घंटे में फुल बारिश होगी1
- जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र की हनुमान वाटिका में आगामी 21 से 27 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को संत चैन दास महाराज, संत हीरा दास महाराज और बालाजी के पुजारी राजूराम महाराज के नेतृत्व में पब्लिक स्कूल में किया गया । कथा में संत रामनिवास महाराज शास्त्री (मेड़ता धाम ) भागवत कथा का वाचन करेंगे। वहीं शाम के सत्र में भक्तमाल कथा वाचक संत श्रवण राम महाराज द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया जाएगा । पोस्टर विमोचन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम तांडी, चौथाराम धुधावाल, धर्माराम थाकण, पन्नालाल छबरवाल, श्याम दास, राजेन्द्र छबरवाल, बनाड़ रामसा, राकेश, दिनेश, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुर्जर, भूराराम गुर्जर, श्रवण देदड़, भागीरथ सांगवा, जीतू मेघवाल, राजू प्रजापत सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।2
- comedy 😂😂😂😂1
- Post by Bhomaram Kadela1
- नागौर/ खींवसर,,वाणिज्य मात्रा में 1 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम दूध, 14 किलो 090 ग्राम सूखे साबूत डोडे एवं अवैध अफीम डोडा के काश्त किये हुए 225 किलो 600 ग्राम वजन के कुल 5361 हरे-गिले पौधे जिन पर डोडे लगे हुए को बरामद किया गया मकान एवं खेत मालिक आरोपी हरीराम गिरफ्तार। आरोपी के सरहद रूपनगर नागड़ी स्थित रहवासी मकान एवं खेत से उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ एवं हरे-गिले पौधे जब्त किये गये। बरामदशुदा अवैध मादक पदार्थ की बाजार कीमत लगभग 20 लाख रूपये है। थाना खींवसर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।1